अपने संगठन के कार्बन फ़ुटप्रिंट की रिपोर्ट देखना

एडमिन के तौर पर, Google Workspace के इस्तेमाल से आपके कार्बन फ़ुटप्रिंट की रिपोर्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे यह समझने में मदद मिलती है कि आपके संगठन के Google Workspace प्रॉडक्ट इस्तेमाल करने से, पर्यावरण पर क्या असर पड़ता है.

कार्बन फ़ुटप्रिंट की रिपोर्ट खोलना

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद रिपोर्टिंग इसके बाद कार्बन फ़ुटप्रिंट पर जाएं.

    इसके लिए, आपके पास रिपोर्ट से जुड़ा एडमिन का अधिकार होना ज़रूरी है.

अपने डेटा को समझना

खास जानकारी वाले पेज पर, अपने संगठन के कार्बन फ़ुटप्रिंट के कुल और हर महीने के नतीजों की समीक्षा की जा सकती है. ये नतीजे, Google Workspace के ऐप्लिकेशन (Google Drive, Docs, Sheets, और Slides, Gmail, Google Chat, Meet और Calendar, और एडमिन सेवाएं) के इस्तेमाल पर आधारित होते हैं. एडमिन सेवाओं में, Google Workspace प्लैटफ़ॉर्म की सेवाएं शामिल हैं. जैसे, Google Admin console और पहचान और ऐक्सेस मैनेजमेंट (आईएएम). महीने की रिपोर्ट में, पिछले महीने के कार्बन फ़ुटप्रिंट के डेटा की तुलना भी शामिल होती है.

यह रिपोर्ट अगस्त 2023 में रिलीज़ की गई थी. इसमें मई 2023 के बाद का डेटा शामिल है. नए ग्राहकों के लिए, डेटा दिखने में कुछ महीने लग सकते हैं. फ़िलहाल, रिपोर्ट में सिर्फ़ जगह के हिसाब से कार्बन उत्सर्जन दिखाया जाता है.

साल भर में स्थानीय बिजली के स्रोत अलग-अलग हो सकते हैं. इसलिए, आपको नतीजों में मौसम के हिसाब से बदलाव दिख सकते हैं. इन उतार-चढ़ावों से, आपके संगठन के बिजली इस्तेमाल में हुए बदलाव के बजाय, क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति में हुए बदलाव का पता चलता है.

आपके पास हर महीने, हर ऐप्लिकेशन के लिए अपने संगठन का कार्बन फ़ुटप्रिंट देखने का विकल्प होता है. महीने के हिसाब से डेटा, पिछले महीने से लेकर 12 महीने तक उपलब्ध रहता है.

नतीजों का विश्लेषण करना

  1. सालाना या महीने के नतीजों के बगल में मौजूद, स्कोप के हिसाब से उत्सर्जन का ब्यौरा दिखाएं पर क्लिक करें. इससे आपको यह पता चलेगा कि ग्लोबल स्टैंडर्ड फ़्रेमवर्क के हिसाब से, उत्सर्जन को किस तरह से कैटगरी में बांटा गया है.
  2. जगह के हिसाब से कार्बन फ़ुटप्रिंट के लिए, इवेंट पर कर्सर घुमाकर Google Workspace ऐप्लिकेशन के हिसाब से अपने कार्बन फ़ुटप्रिंट की समीक्षा करें.
  3. जगह के आधार पर ऐप्लिकेशन के हिसाब से, कार्बन फ़ुटप्रिंट देखने के लिए, तारीख की सीमा पर क्लिक करें. इसके बाद, तारीख की सीमा डालें, ताकि उस सीमा के दौरान आपके ऐप्लिकेशन का कुल कार्बन फ़ुटप्रिंट देखा जा सके.

आपके संगठन के कार्बन फ़ुटप्रिंट का पता लगाना

Google, कार्बन फ़ुटप्रिंट के डेटा का हिसाब लगाता है. इसके लिए, वह ऊर्जा की खपत, क्षेत्र के हिसाब से उत्सर्जन के फ़ैक्टर, जगह के हिसाब से कार्बन उत्सर्जन, और बिजली के अलावा अन्य स्रोतों से होने वाले उत्सर्जन को मेज़र करता है. इसके बाद, वह इस डेटा को Google Workspace खातों में असाइन करता है. कार्बन उत्सर्जन की कुल मात्रा का हिसाब, Google Cloud के कंप्यूटिंग इन्फ़्रास्ट्रक्चर से लगाया जाता है. इसके बाद, इसे डेटा सेंटर की सेवाओं के हिसाब से बांटा जाता है. इसमें Google Workspace भी शामिल है. इसके बाद, Google Workspace ऐप्लिकेशन के इस्तेमाल के आधार पर कुल उत्सर्जन को बांटा जाता है.

ध्यान दें: फ़िलहाल, Gemini for Workspace की सुविधाओं की वजह से कार्बन फ़ुटप्रिंट का हिसाब नहीं लगाया जाता.

उपयोगकर्ताओं को कार्बन फ़ुटप्रिंट की रिपोर्ट का ऐक्सेस देना

उपयोगकर्ताओं को अपने संगठन के कार्बन फ़ुटप्रिंट की रिपोर्ट देखने की अनुमति देने के लिए, आपके पास कस्टम भूमिका बनाने और उसे उपयोगकर्ताओं को असाइन करने का विकल्प होता है.

  1. कस्टम भूमिका बनाएं पर जाएं और सेवाएं > सस्टेनेबिलिटी > कार्बन फ़ुटप्रिंट रिपोर्ट के लिए, भूमिका बनाने के तरीके का पालन करें.
  2. कस्टम भूमिका असाइन करने के लिए, यह तरीका अपनाएं.

इस खास अधिकार वाले उपयोगकर्ता, कार्बन फ़ुटप्रिंट की रिपोर्ट वाले पेज को ऐक्सेस कर सकते हैं.

ग्रीनहाउस गैस प्रोटोकॉल