उपयोगकर्ताओं के आखिरी साइन-इन की जानकारी देखना

अगर ज़रूरी हो, तो यह देखा जा सकता है कि किसी उपयोगकर्ता ने पिछली बार अपने खाते में कब साइन इन किया था.

Google Admin console के होम पेज पर, उपयोगकर्ता पर क्लिक करें. पिछली बार साइन इन करने की जानकारी में, आपको उपयोगकर्ता के पिछली बार साइन इन करने का अनुमानित समय दिखेगा. जैसे, दो मिनट पहले, एक दिन पहले या दो महीने पहले.

अगर किसी नए उपयोगकर्ता ने पहली बार अपने खाते में साइन इन नहीं किया है, तो कॉलम में साइन इन नहीं किया है दिखता है.

ध्यान दें: डेटा दिखने में कुछ घंटों से लेकर तीन दिन तक लग सकते हैं.