रिपोर्ट की मदद से, ऐप्लिकेशन के इस्तेमाल और सुरक्षा से जुड़ी गतिविधियों पर निगरानी रखना

Google Workspace या Cloud Identity के वर्शन के हिसाब से, रिपोर्ट और लॉग इवेंट उपलब्ध होते हैं

एक एडमिन के तौर पर आपको Google Admin console में रिपोर्ट और लॉग इवेंट देखने की सुविधा मिलती है. इससे अपने संगठन में होने वाली गतिविधि की समीक्षा की जा सकती है. उदाहरण के लिए, आपके पास ये काम करने की सुविधा होती है:

  • सुरक्षा से जुड़े संभावित जोखिमों की जांच करना
  • अपनी टीम के कार्बन फ़ुटप्रिंट और साथ मिलकर काम करने की सुविधा के इस्तेमाल का विश्लेषण करना
  • कॉन्फ़िगरेशन से जुड़ी समस्याओं का पता लगाना
  • यह ट्रैक करना कि कौन और कब साइन इन करता है
  • एडमिन की गतिविधि का विश्लेषण करना
  • यह समझना कि उपयोगकर्ता कॉन्टेंट कैसे बनाते और शेयर करते हैं

ग्राफ़ और टेबल के ज़रिए, डोमेन लेवल के डेटा को, उपयोगकर्ता लेवल की बारीक जानकारी के साथ देखा जा सकता है.

Admin console की रिपोर्ट के टाइप

Google Admin console के रिपोर्टिंग सेक्शन में, ये रिपोर्ट शामिल होती हैं: