ग्रुप की सेटिंग से जुड़ी सामान्य गड़बड़ियों को ठीक करना

यह पेज, उन एडमिन के लिए है जो किसी संगठन के ग्रुप मैनेज करते हैं. अगर आप एडमिन नहीं हैं और आपको अपने ग्रुप मैनेज करने में मदद चाहिए, तो लर्निंग सेंटर पर जाएं.

अगर आप या आपके ग्रुप के सदस्य, इनमें से कोई काम नहीं कर पा रहे हैं, तो अपनी समस्या हल करने के लिए उसके नीचे दिया गया तरीका अपनाएं.

ग्रुप के सदस्यों को मैनेज नहीं कर पा रहे हैं

अगर आप ग्रुप के मैनेजर या मालिक होने के बावजूद, सदस्यों को जोड़ने, हटाने, प्रतिबंधित करने, उनकी भूमिका बदलने या ग्रुप में शामिल होने की अनुमति देने का काम नहीं कर पा रहे हैं, तो इस तरीके से पक्का करें कि 'सदस्यों को मैनेज कौन कर सकता है' की अनुमति की सेटिंग सही है.

  1. Google Groups में साइन इन करें.
  2. किसी ग्रुप के नाम पर क्लिक करें.
  3. बाईं ओर, ग्रुप की सेटिंग इसके बाद सदस्यों को मॉडरेट करना पर क्लिक करें.
  4. सदस्यों को मैनेज कौन कर सकता है में जाकर, पक्का करें कि मालिक और मैनेजर को चुना गया है.
  5. बदलाव सेव करें पर क्लिक करें.

पोस्ट मैनेज नहीं कर पा रहे हैं

अगर आप ग्रुप के मैनेजर या मालिक होने के बावजूद, पोस्ट को मिटा नहीं सकते या मैसेज को अनुमति नहीं दे सकते, तो इस तरीके से पक्का करें कि आपके पास 'कॉन्टेंट को मॉडरेट कौन कर सकता है' की अनुमति है.

  1. Google Groups में साइन इन करें.
  2. किसी ग्रुप के नाम पर क्लिक करें.
  3. बाईं ओर, ग्रुप की सेटिंग इसके बाद पोस्ट करने के लिए नीतियां पर क्लिक करें.
  4. कॉन्टेंट को मॉडरेट कौन कर सकता है में जाकर, पक्का करें कि मालिक और मैनेजर को चुना गया है.
  5. बदलाव सेव करें पर क्लिक करें.

सदस्य, बातचीत नहीं चुन पा रहे हैं या उन्हें असाइन नहीं कर पा रहे हैं

बातचीत चुनने और उन्हें असाइन करने का फ़ंक्शन, सिर्फ़ 'सहयोगी इनबॉक्स' ग्रुप के लिए उपलब्ध है. आपके उपयोगकर्ता भले ही मेटाडेटा को मॉडरेट कर सकते हों, लेकिन वे 'सहयोगी इनबॉक्स' को छोड़कर किसी दूसरे तरह के ग्रुप के लिए, बातचीत नहीं चुन सकते या असाइन नहीं कर सकते. किसी ग्रुप को 'सहयोगी इनबॉक्स' में बदलने के लिए:

  1. Google Groups में साइन इन करें.
  2. किसी ग्रुप के नाम पर क्लिक करें.
  3. बाईं ओर, ग्रुप की सेटिंग इसके बाद सामान्य पर क्लिक करें.
  4. Google Groups की अन्य सुविधाएं चालू करें में जाकर, सहयोगी इनबॉक्स चुनें.
  5. बदलाव सेव करें पर क्लिक करें.

Groups API सेटिंग का इस्तेमाल करके भी, किसी ग्रुप को 'सहयोगी इनबॉक्स' में बदला जा सकता है. इस प्रॉपर्टी को true पर सेट करें: enableCollaborativeInbox.

लिंक उपलब्ध होने पर भी लोग मेरे ग्रुप को ऐक्सेस नहीं कर पा रहे

अगर लोग आपका ग्रुप ऐक्सेस नहीं कर पा रहे हैं या खोज के नतीजों में आपका ग्रुप नहीं दिख रहा है, तो 'ग्रुप किसको दिखे' सेटिंग देखें. इस सेटिंग से कंट्रोल होता है कि ग्रुप किसको दिखे. अलग-अलग बातचीत किसको दिखे या ग्रुप में कौन शामिल हो सकता है और कौन नहीं, इसकी सेटिंग भले ही कुछ भी हो.

अगर आप एडमिन हैं, तो अपने संगठन के सभी ग्रुप के लिए 'ग्रुप किसको दिखे' सेटिंग सेट कर सकते हैं. इसके लिए, आपको Admin console में जाना होगा.

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद ऐप्लिकेशन इसके बाद Google Workspace इसके बाद Groups for Business पर जाएं.

    इसके लिए, आपके पास सेवा की सेटिंग से जुड़ा एडमिन का अधिकार होना चाहिए.

  2. शेयर करने की सेटिंग पर क्लिक करें.
  3. इस संगठन से बाहर के ग्रुप ऐक्सेस करना में जाकर, इंटरनेट पर सार्वजनिक चुनें.
  4. सेव करें पर क्लिक करें.

अगर आप ग्रुप के मालिक या मैनेजर हैं, तो Google Groups में यह सेट कर सकते हैं कि ग्रुप किसको दिखे. अगर आपने ऑफ़िस या स्कूल वाले खाते में साइन इन किया हुआ है, तो आपको वही विकल्प दिखेंगे जिन्हें एडमिन ने सभी ग्रुप के लिए सेट किया है.

  1. Google Groups में साइन इन करें.
  2. किसी ग्रुप के नाम पर क्लिक करें.
  3. बाईं ओर, ग्रुप की सेटिंग इसके बाद सामान्य पर क्लिक करें.
  4. ग्रुप को कौन देख सकता है में जाकर, आप यह सेट कर सकते हैं कि आपका ग्रुप किसे दिखे और किसे नहीं.
  5. बदलाव सेव करें पर क्लिक करें.

मेरे संगठन से बाहर के लोग, मेरे ग्रुप पर ईमेल नहीं भेज पा रहे हैं

अगर आपके संगठन से बाहर के उपयोगकर्ता, आपके ग्रुप पर ईमेल नहीं भेज पा रहे हैं, तो पक्का करें कि दूसरे संगठन के ईमेल के लिए अनुमति दी गई है.

अगर आप एडमिन हैं, तो Admin console में अपने संगठन के सभी ग्रुप के लिए, दूसरे संगठन के ईमेल के लिए अनुमति देने का विकल्प सेट कर सकते हैं.

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद ऐप्लिकेशन इसके बाद Google Workspace इसके बाद Groups for Business पर जाएं.

    इसके लिए, आपके पास सेवा की सेटिंग से जुड़ा एडमिन का अधिकार होना चाहिए.

  2. शेयर करने की सेटिंग पर क्लिक करें.
  3. ग्रुप के मालिक, दूसरे संगठन के ईमेल के लिए अनुमति दे सकते हैं बॉक्स पर सही का निशान लगाएं.
  4. सेव करें पर क्लिक करें.

अगर Google Groups में आप ग्रुप के मालिक या मैनेजर हैं, तो दूसरे संगठन के ईमेल के लिए अनुमति दे सकते हैं. अगर आपने ऑफ़िस या स्कूल वाले खाते में साइन इन किया हुआ है, तो आपको वही विकल्प दिखेंगे जिन्हें एडमिन ने सभी ग्रुप के लिए सेट किया है.

  1. Google Groups में साइन इन करें.
  2. किसी ग्रुप के नाम पर क्लिक करें.
  3. बाईं ओर, ग्रुप की सेटिंग इसके बाद सामान्य पर क्लिक करें.
  4. कौन पोस्ट कर सकता है में जाकर, पक्का करें कि वेब पर मौजूद कोई भी व्यक्ति चुना हुआ है.
  5. बदलाव सेव करें पर क्लिक करें.

ईमेल फ़ुटर तब तक वैसे ही रहते हैं, जब तक उन्हें बदला नहीं जाता. इनमें ग्रुप की सदस्यता छोड़ने के निर्देश, मैसेज के यूआरएल का लिंक, और ऐसा टेक्स्ट शामिल होता है जिसे मैनेजर या मालिक ने पसंद के मुताबिक जोड़ा है. अपने ग्रुप का फ़ुटर बदलने के लिए:

  1. Google Groups में साइन इन करें.
  2. किसी ग्रुप के नाम पर क्लिक करें.
  3. सेटिंग इसके बाद ईमेल के विकल्प पर क्लिक करें.
  4. ईमेल फ़ुटर सेक्शन में, एक या दोनों बॉक्स पर सही का निशान लगाएं:
    • Groups का स्टैंडर्ड फ़ुटर शामिल करें , ग्रुप के सभी ईमेल के फ़ुटर में डिफ़ॉल्ट टेक्स्ट जोड़ता है.
    • पसंद के मुताबिक फ़ुटर शामिल करें , आप जो टेक्स्ट लिखना चाहते हैं उसे ग्रुप के सभी ईमेल के फ़ुटर में जोड़ता है.
  5. बदलाव सेव करें पर क्लिक करें.

ग्रुप को भेजे गए मैसेज में, भेजने वाले का नाम नहीं दिख रहा है

ऐसा तब हो सकता है, जब आपने groups.google.com में किसी ग्रुप की सेटिंग में, ग्रुप का पता को मैसेज भेजने के लिए डिफ़ॉल्ट पता के तौर पर चुना हो.

  1. Google Groups में साइन इन करें.
  2. किसी ग्रुप के नाम पर क्लिक करें.
  3. बाईं ओर, ग्रुप की सेटिंग इसके बाद पोस्ट करने के लिए नीतियां पर क्लिक करें.
  4. अगर मैसेज भेजने के लिए डिफ़ॉल्ट पता , ग्रुप का पता है, तो:
    1. इसे लेखक का पता में बदलें.
    2. बदलाव सेव करें पर क्लिक करें.
  5. अगर मैसेज भेजने के लिए डिफ़ॉल्ट पता , लेखक का पता है, तो:
    1. इसे ग्रुप का पता में बदलें इसके बाद बदलाव सेव करें पर क्लिक करें.
    2. मैसेज भेजने के लिए डिफ़ॉल्ट पता को वापस लेखक का पता में बदलें.
    3. बदलाव सेव करें पर क्लिक करें.