जहां आपने पिछली बार छोड़ा था वहीं से शुरू करें

यह सुविधा, Google Workspace के साथ उपलब्ध है.

आपने पिछली बार जिन दस्तावेज़ों पर काम किया था उन पर वापस जाने के लिए, 'वहीं से फ़ाइलें शेयर करना शुरू करें जहां आपने पिछली बार छोड़ा था' वाले सहायता कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है. हाल ही में देखे या बदले गए दस्तावेज़ों या किसी दूसरे व्यक्ति की टिप्पणियों वाले दस्तावेज़ों को Google Drive में तुरंत देखा जा सकता है.

कंप्यूटर

  1. cloudsearch.google.com पर जाकर, Cloud Search में साइन इन करें.

    अगर साइन इन करने में समस्या आ रही है, तो इसका मतलब है कि आपके खाते में Cloud Search की सुविधा उपलब्ध नहीं है. ज़्यादा जानें

  2. वहीं से फ़ाइलें शेयर करना शुरू करें जहां आपने पिछली बार छोड़ा था वाले कार्ड पर जाएं.
  3. अगर तीन से ज़्यादा आइटम हैं, तो सभी आइटम देखने के लिए, ज़्यादा दिखाएं पर क्लिक करें.
  4. Drive में दस्तावेज़ खोलने के लिए, किसी आइटम पर क्लिक करें.
  5. होम पेज पर वापस जाने के लिए, वापस जाएं पर क्लिक करें.

Android

  1. Cloud Search ऐप्लिकेशन खोलें.
  2. वहीं से फ़ाइलें शेयर करना शुरू करें जहां आपने पिछली बार छोड़ा था वाले कार्ड पर जाएं.
  3. सभी आइटम देखने के लिए, बाईं ओर स्वाइप करें.
  4. Drive में दस्तावेज़ खोलने के लिए, किसी आइटम पर टैप करें.
  5. काम पूरा हो जाने पर, सबसे ऊपर बाईं ओर, बंद करें पर टैप करें.

iPhone और iPad

  1. Cloud Search ऐप्लिकेशन खोलें.
  2. वहीं से फ़ाइलें शेयर करना शुरू करें जहां आपने पिछली बार छोड़ा था वाले कार्ड पर जाएं.
  3. सभी आइटम देखने के लिए, बाईं ओर स्वाइप करें.
  4. Drive में दस्तावेज़ खोलने के लिए, किसी आइटम पर टैप करें.
  5. (ऐसा भी किया जा सकता है) किसी दस्तावेज़ में बदलाव करने के लिए, बदलाव करें पर टैप करें.
  6. काम पूरा हो जाने पर, सबसे ऊपर बाईं ओर, बंद करें पर टैप करें.