आपके हिसाब से दिए जाने वाले सुझावों का इस्तेमाल करना

आप Google Cloud Search में जैसे ही खोज क्वेरी डालते हैं, उससे जुड़े सुझाव आपको अपने-आप दिखने लगते हैं. आपके हिसाब से दिए जाने वाले सुझावों की मदद से आप जल्दी और आसानी से खोज के सटीक नतीजे पा सकते हैं.

क्वेरी के नतीजे देखने के लिए कोई सुझाव चुनें.

सुझाव

आपके हिसाब से दिए जाने वाले सुझावों को चालू या बंद करना

  1. कोई विकल्प चुनें:
    • किसी वेब ब्राउज़र में, cloudsearch.google.com पर जाएं या Android ऐप्लिकेशन खोलें.
    • अपने iPhone या iPad में Chrome या Apple Safari जैसे वेब ब्राउज़र में, cloudsearch.google.com पर जाएं.
  2. सबसे ऊपर, ज़्यादा इसके बाद सेटिंग इसके बाद खाता गतिविधि को चुनें.
  3. सेटिंग बदलने के लिए, वेब और ऐप्लिकेशन गतिविधि को चालू या बंद करें.
  4. सेटिंग बदलने के लिए, पेज में सबसे नीचे, चालू करें या रोकें को चुनें.

खोज से जुड़े सुझाव

आपको ये सुझाव, आपके संगठन के डेटा स्रोतों की जानकारी और आपकी खोज गतिविधि के आधार पर दिखाए जाते हैं.

जब आप Cloud Search का इस्तेमाल करते हैं और आपकी खाता गतिविधि चालू होती है, तो Google आपकी खोजों को सेव करता है. आप अपनी खोजों को सेव किए जाने से किसी भी समय रोक सकते हैं या उन्हें कभी भी हटा सकते हैं.

लोगों के सुझाव

सुझावों में आपके संगठन के लोगों के नाम शामिल हो सकते हैं. आप जैसे ही किसी का नाम टाइप करना शुरू करते हैं, आपको आपके हिसाब से दिए जाने वाले सुझाव दिखने लगते हैं. ये सुझाव आपकी खोज गतिविधि, ईमेल की संपर्क सूची, और ग्लोबल डायरेक्ट्री के आधार पर दिखते हैं.

आपको सिर्फ़ अपने संगठन के नतीजे दिखते हैं

सार्वजनिक वेब के नतीजे देखने के लिए, सुझावों में सबसे नीचे, वेब पर खोजें पर क्लिक करें या Shift+Enter बटन दबाएं.