संगठन के एडमिन होने के नाते, आपके पास डिवाइस की रिपोर्ट देखने का विकल्प होता है. इससे, Chrome OS वाले डिवाइसों और आपके संगठन में इस्तेमाल किए जाने वाले मोबाइल डिवाइसों के बारे में जानकारी के रुझान या खास जानकारी देखी जा सकती है.
पहला चरण: डिवाइस की रिपोर्ट खोलना
-
Google Admin console में, मेन्यू
रिपोर्टिंग
डिवाइस
मोबाइल पर जाएं.
इसके लिए, आपके पास रिपोर्ट से जुड़ा एडमिन का अधिकार होना ज़रूरी है.
- (ज़रूरी नहीं) Chrome डिवाइसों की रिपोर्ट देखने के लिए, Chrome पर क्लिक करें.
दूसरा चरण: डिवाइस की रिपोर्ट के डेटा को समझना
Chrome
ये रिपोर्ट, उन डोमेन के लिए दिखती हैं जिन्होंने Chrome डिवाइस मैनेजमेंट के लाइसेंस खरीदे हैं.
| रिपोर्ट का टाइप | ब्यौरा |
|---|---|
| सात दिनों तक सक्रिय रहने वाले Chrome डिवाइस |
पिछले हफ़्ते, आपके उपयोगकर्ताओं ने जितने अलग-अलग Chrome डिवाइसों में साइन इन किया है उनकी संख्या. |
| Chrome डिवाइस रिलीज़ चैनल |
आपके डिवाइसों का Chrome रिलीज़ चैनल. ध्यान दें: हमारा सुझाव है कि आप अपने ज़्यादातर उपयोगकर्ताओं के लिए, Chrome OS का सबसे नया और स्थिर वर्शन या लंबे समय तक सहायता (एलटीएस) देने वाला चैनल इस्तेमाल करें. साथ ही, पांच प्रतिशत उपयोगकर्ताओं के लिए बीटा चैनल का इस्तेमाल करें. आपके पास अपनी आईटी टीम के लिए, बीटा या डेव चैनल का इस्तेमाल करने का विकल्प भी होता है. Chrome डिवाइसों के अपने-आप अपडेट होने की सुविधा के बारे में ज़्यादा जानें. |
| Chrome डिवाइस बूट मोड | आपके डिवाइसों का बूट मोड. इसमें ज़्यादातर डिवाइसों का बूट मोड "वेरिफ़ाइड बूट" होना चाहिए. |
| वर्शन के मुताबिक Chrome डिवाइस की संख्या |
Chrome के किसी वर्शन पर चलने वाले Chrome डिवाइसों की संख्या. ध्यान दें: हमारा सुझाव है कि आप अपने ज़्यादातर उपयोगकर्ताओं के लिए, Chrome OS का सबसे नया और स्थिर वर्शन इस्तेमाल करें. हमारा सुझाव है कि कुछ उपयोगकर्ताओं और आपकी आईटी टीम के लिए, Chrome के नए वर्शन इस्तेमाल करें. इसके लिए, उन्हें बीटा चैनल पर सेट किया जा सकता है. Chrome डिवाइसों के अपने-आप अपडेट होने की सुविधा के बारे में ज़्यादा जानें. |
मोबाइल
इन रिपोर्ट में, सिर्फ़ वे मोबाइल डिवाइस शामिल होते हैं जो बेहतर मोबाइल मैनेजमेंट के तहत आते हैं.
Google सिंक का डेटा, सिर्फ़ Google Workspace के ग्राहकों के लिए उपलब्ध है.
| रिपोर्ट का टाइप | ब्यौरा |
|---|---|
| सात दिन के लिए प्रबंधित मोबाइल डिवाइस की संख्या (7DA) |
पिछले सात दिनों में सक्रिय रहे, मैनेज किए जा रहे मोबाइल डिवाइसों की संख्या. अगर किसी डिवाइस पर दो तरह के सिंक सेट अप किए गए हैं, जैसे कि iOS डिवाइस पर Google सिंक और iOS सिंक, तो उसे ग्राफ़ पर दिखाए जाने वाले दोनों डेटा सेट में गिना जाता है. |
| 30 दिन के लिए प्रबंधित मोबाइल डिवाइस की संख्या (30DA) |
पिछले 30 दिनों में सक्रिय रहे, मैनेज किए जा रहे मोबाइल डिवाइसों की संख्या. अगर किसी डिवाइस पर दो तरह के सिंक सेट अप किए गए हैं, जैसे कि iOS डिवाइस पर Google सिंक और iOS सिंक, तो उसे ग्राफ़ पर दिखाए जाने वाले दोनों डेटा सेट में गिना जाता है. ध्यान दें: डिफ़ॉल्ट रूप से, यह रिपोर्ट नहीं दिखती. |
| सात दिन के लिए प्रबंधित मोबाइल उपयोगकर्ताओं की संख्या (7DA) | पिछले सात दिनों में सक्रिय रहे, मैनेज किए जा रहे उपयोगकर्ताओं (Google सिंक, Android सिंक, और iOS सिंक) की संख्या. |
| 30 दिन के लिए प्रबंधित मोबाइल उपयोगकर्ताओं की संख्या (30DA) | पिछले 30 दिनों में सक्रिय रहे, मैनेज किए जा रहे उपयोगकर्ताओं (Google सिंक, Android सिंक, और iOS सिंक) की संख्या. ध्यान दें: डिफ़ॉल्ट रूप से, यह रिपोर्ट नहीं दिखती. |
| प्रबंधित Android डिवाइस (7DA) | वर्शन के हिसाब से (Google सिंक और Android सिंक), पिछले सात दिनों में सक्रिय रहे Android डिवाइसों की संख्या. |
| प्रबंधित Android डिवाइस (30DA) | वर्शन के हिसाब से (Google सिंक और Android सिंक), पिछले 30 दिनों में सक्रिय रहे Android डिवाइसों की संख्या. ध्यान दें: डिफ़ॉल्ट रूप से, यह रिपोर्ट नहीं दिखती. |
| सात दिन के लिए प्रबंधित iOS मोबाइल डिवाइस की संख्या (7DA) | वर्शन के हिसाब से (Google सिंक और iOS सिंक), पिछले सात दिनों में सक्रिय रहे iOS डिवाइसों की संख्या. |
| 30 दिन के लिए प्रबंधित iOS मोबाइल डिवाइस की संख्या (7DA) | वर्शन के हिसाब से (Google सिंक और iOS सिंक), पिछले 30 दिनों में सक्रिय रहे iOS डिवाइसों की संख्या. ध्यान दें: डिफ़ॉल्ट रूप से, यह रिपोर्ट नहीं दिखती. |
तीसरा चरण: रिपोर्ट में दिखने वाला डेटा बदलना
- पहले बताए गए तरीके से अपनी रिपोर्ट खोलें.
- रिपोर्ट मैनेज करें पर क्लिक करें.
- रिपोर्ट से डेटा हटाने के लिए, डेटा के नाम के बगल में मौजूद
पर क्लिक करें.
- रिपोर्ट में डेटा जोड़ने के लिए, नया कॉलम जोड़ें के बगल में मौजूद, डाउन ऐरो
पर क्लिक करें और सूची में से विकल्प चुनें.
- डेटा को फिर से व्यवस्थित करने के लिए, आइटम को खींचकर नई जगहों पर छोड़ें.
- सेव करें पर क्लिक करें.
चौथा चरण: अपनी रिपोर्ट का डेटा एक्सपोर्ट करना
रिपोर्ट के डेटा को Google शीट में एक्सपोर्ट किया जा सकता है या इसे CSV फ़ाइल के तौर पर डाउनलोड किया जा सकता है.
- ऊपर दिए गए पहले चरण में बताए गए तरीके से अपनी रिपोर्ट खोलें.
- (ज़रूरी नहीं) ऊपर दिए गए तीसरे चरण में बताए गए तरीके से, एक्सपोर्ट में शामिल किया जाने वाला डेटा बदलें.
- रिपोर्ट में, डाउनलोड करें
पर क्लिक करें.
- चुनें कि कौनसे कॉलम शामिल करने हैं और रिपोर्ट का फ़ॉर्मैट क्या रखना है.
- डाउनलोड करें पर क्लिक करें.
आप 2,10,000 सेल तक एक्सपोर्ट कर सकते हैं. पंक्तियों की ज़्यादा से ज़्यादा संख्या, चुने गए कॉलम की संख्या पर निर्भर करती है.