GCPW के लिए, गड़बड़ी की रिपोर्ट अपने-आप भेजने की सुविधा चालू या बंद करना

Google को गड़बड़ी और क्रैश रिपोर्ट अपने-आप भेजने की अनुमति देकर, Google Credential Provider for Windows (GCPW) को बेहतर बनाने में मदद की जा सकती है. अपने-आप रिपोर्ट जनरेट होने की सुविधा डिफ़ॉल्ट रूप से बंद होती है.

अपने-आप रिपोर्ट जनरेट होने की सुविधा चालू करने के लिए:

  1. Microsoft Windows में, एडमिन के सभी अधिकारों के साथ कमांड प्रॉम्प्ट खोलें.
  2. डायरेक्ट्री बदलें: cd C:\Program Files\Google\Credential Provider
  3. डायरेक्ट्री देखें. इसके बाद, वर्शन नंबर के नाम वाली सबडायरेक्ट्री ढूंढें. यह इस तरह दिखेगा: 74.0.3432.34
  4. इनमें से कोई एक कमांड डालें:
    • रिपोर्टिंग बंद करने के लिए: gcp_setup.exe /disable-stats
    • रिपोर्टिंग की सुविधा चालू करने के लिए: gcp_setup.exe /enable-stats


Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े चिह्न और लोगो Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.