अगर मैं किसी उपयोगकर्ता के लाइसेंस को ऐसे लाइसेंस में बदल दूं जो Windows डिवाइस मैनेजमेंट के साथ काम नहीं करता, तो क्या होगा?
अगर उपयोगकर्ता का डिवाइस, Windows डिवाइस मैनेजमेंट में रजिस्टर है, तो वह रजिस्टर रहेगा. साथ ही, उस डिवाइस पर लागू की गई मौजूदा नीतियां भी बनी रहेंगी. हालांकि, उस डिवाइस को नीति के अपडेट या नई नीतियां नहीं मिलेंगी. डिवाइस को रजिस्टर से हटाकर, उस पर लागू की गई नीतियां कभी भी हटाई जा सकती हैं.
अगर कुछ उपयोगकर्ताओं के पास Enterprise, Education Plus या Cloud Identity Premium का लाइसेंस नहीं है, तो क्या होगा?
Windows (GCPW) के लिए Google क्रेडेंशियल देने वाला
- Google Workspace या Cloud Identity के किसी भी लाइसेंस वाले उपयोगकर्ता, GCPW का इस्तेमाल करके अपने Google खाते से साइन इन करने के फ़ायदे पा सकते हैं.
- Google Admin console का इस्तेमाल करके, किसी उपयोगकर्ता को उसके Google खाते से दूर से ही साइन आउट किया जा सकता है.
Windows डिवाइस मैनेजमेंट
- उपयोगकर्ताओं के डिवाइस, Windows डिवाइस मैनेजमेंट में रजिस्टर नहीं किए जाएंगे.
- उपयोगकर्ताओं के डिवाइसों को, Windows की वे सेटिंग और अपडेट नहीं मिलेंगे जिन्हें आपने डिवाइसों पर लागू किया है.
- डिवाइस पर दूर से की जाने वाली कार्रवाइयां नहीं की जा सकतीं. जैसे, डिवाइस पर मौजूद डेटा मिटाना. हालांकि, दूर से साइन आउट करने की कार्रवाई की जा सकती है.
रजिस्टर किए गए Windows डिवाइसों पर, लागू की गई सेटिंग अपडेट क्यों नहीं हो रही हैं?
ज़्यादातर मामलों में, सेटिंग सेव करने के बाद, इंटरनेट से कनेक्ट किए गए Windows डिवाइसों पर उन्हें लागू होने में कुछ मिनट लगते हैं. हालांकि, इसमें छह घंटे तक लग सकते हैं. इंटरनेट से कनेक्ट न किए गए डिवाइसों को, अगली बार कनेक्ट होने पर अपडेट की गई सेटिंग मिलती हैं.
उपयोगकर्ता, अपने डिवाइसों को नई सेटिंग के साथ किसी भी समय सिंक कर सकते हैं. इसके लिए, उन्हें यह तरीका अपनाना होगा:
- Windows के स्टार्ट मेन्यू में जाकर, सेटिंग > खाते पर जाएं.
- बाईं ओर, स्कूल या ऑफ़िस का खाता ऐक्सेस करें पर क्लिक करें.
- "आपका नेटवर्क से कनेक्ट किया गया" वाले आइटम पर क्लिक करें.
- जानकारी पर क्लिक करें.
- डिवाइस के सिंक होने की स्थिति में जाकर, सिंक करें पर क्लिक करें.
हर डिवाइस के लिए, Windows डिवाइस मैनेजमेंट में कितने उपयोगकर्ता रजिस्टर किए जा सकते हैं?
Microsoft Windows 10 और 11 में, हर डिवाइस के लिए सिर्फ़ एक उपयोगकर्ता को Windows डिवाइस मैनेजमेंट जैसे Windows मैनेजमेंट प्रोवाइडर में रजिस्टर किया जा सकता है. अगर कई लोग एक ही डिवाइस का इस्तेमाल करते हैं, तो सिर्फ़ एक उपयोगकर्ता रजिस्टर किया जाता है. Admin console में डिवाइस की सूची में, सिर्फ़ उस उपयोगकर्ता को डिवाइस का उपयोगकर्ता दिखाया जाता है. डिवाइस के लिए सेट की गई सेटिंग, जैसे कि एडमिन के पास मौजूद विशेषाधिकार, BitLocker से एन्क्रिप्ट (सुरक्षित) करने की सुविधा, और Windows के अपडेट, डिवाइस के सभी उपयोगकर्ताओं पर लागू होती हैं.
क्या Windows डिवाइस मैनेजमेंट के साथ, दो चरणों में पुष्टि की सुविधा लागू की जा सकती है?
हां. हालांकि, Windows डिवाइस मैनेजमेंट, यूएसबी सुरक्षा कुंजियों के साथ काम नहीं करता. Windows डिवाइस मैनेजमेंट, दो चरणों में पुष्टि की सुविधा के अन्य तरीकों के साथ काम करता है. जैसे, Google से मिला प्रॉम्प्ट, Google Authenticator, और बैकअप कोड.
ज़्यादा मदद पाएं
- GCPW के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- Windows डिवाइस मैनेजमेंट से जुड़ी समस्याएं हल करना
- GCPW से जुड़ी समस्याएं हल करना
Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े चिह्न और लोगो Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.