मैनेज किए जा रहे मोबाइल डिवाइसों के लिए पासवर्ड ज़रूरी करना

इस सुविधा के साथ काम करने वाले वर्शन: Frontline Starter, Frontline Standard, और Frontline Plus; Business Starter, Business Standard, और Business Plus; Enterprise Standard और Enterprise Plus; Education Fundamentals, Education Standard, Education Plus, और Endpoint Education Upgrade; Essentials, Enterprise Essentials, और Enterprise Essentials Plus; G Suite Basic और G Suite Business; Cloud Identity Free और Cloud Identity Premium. अपने वर्शन की तुलना करें

एडमिन के तौर पर, आपके पास अपने संगठन के डेटा को सुरक्षित रखने का विकल्प होता है. इसके लिए, आपको उपयोगकर्ताओं के लिए यह ज़रूरी करना होगा कि वे मैनेज किए जा रहे मोबाइल डिवाइसों पर स्क्रीन लॉक या पासवर्ड सेट करें. एडवांस मोबाइल मैनेजमेंट की मदद से, पासवर्ड की ज़रूरी शर्तें सेट की जा सकती हैं. साथ ही, उपयोगकर्ताओं के लिए यह ज़रूरी किया जा सकता है कि वे नियमित तौर पर अपना पासवर्ड रीसेट करें.

उपयोगकर्ताओं पर पड़ने वाले असर के बारे में जानकारी

  • जब उपयोगकर्ताओं के पासवर्ड, आपकी ज़रूरी शर्तों के मुताबिक नहीं होते, तो उन्हें सूचना मिलती है. उपयोगकर्ताओं के पास अपने पासवर्ड अपडेट करने के लिए 24 घंटे होते हैं. इसके बाद, वे तब तक अपने काम के डेटा को ऐक्सेस नहीं कर सकते, जब तक वे ज़रूरी शर्तों के मुताबिक पासवर्ड सेट नहीं कर लेते.

    ध्यान दें: अगर आपको बिना ग्रेस पीरियड के, पासवर्ड से जुड़ी ज़रूरी शर्तें तुरंत लागू करनी हैं, तो कॉन्टेक्स्ट-अवेयर ऐक्सेस सेट अप करें. इससे, ज़रूरी शर्तों के मुताबिक काम न करने वाले डिवाइसों को ब्लॉक किया जा सकता है. डिवाइस, बेसिक या एडवांस मोबाइल मैनेजमेंट के तहत होने चाहिए. साथ ही, उपयोगकर्ता के पास ऐसा लाइसेंस होना चाहिए जो कॉन्टेक्स्ट-अवेयर ऐक्सेस के साथ काम करता हो. ज़्यादा जानें

  • अगर बेसिक मैनेजमेंट का इस्तेमाल किया जाता है और पासवर्ड की ज़रूरत होती है, तो Android 5.1.1 Lollipop और इससे पहले के वर्शन वाले डिवाइसों या Apple iOS 7 और इससे पहले के वर्शन वाले डिवाइसों के लिए, पासवर्ड की ज़रूरी शर्तें लागू नहीं की जाती हैं.

पासवर्ड बनाने की ज़रूरी शर्तें सेट करें

बेसिक विकल्प: स्क्रीन लॉक या पासवर्ड की ज़रूरत होती है

शुरू करने से पहले: अगर आपको इस सेटिंग के लिए कोई विभाग या टीम सेट अप करनी है, तो संगठन की कोई इकाई जोड़ना पर जाएं.

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद डिवाइस इसके बाद मोबाइल और एंडपॉइंट इसके बाद सेटिंग इसके बाद यूनिवर्सल पर जाएं.

    इसके लिए, आपके पास मोबाइल डिवाइस मैनेजमेंट के एडमिन का अधिकार होना चाहिए.

  2. सामान्य इसके बाद पासवर्ड बनाने की ज़रूरी शर्तें पर क्लिक करें.
  3. (ज़रूरी नहीं) अगर आपको यह सेटिंग किसी विभाग या टीम पर लागू करनी है, तो साइड पैनल में जाकर संगठन की कोई इकाई चुनें.
  4. उपयोगकर्ताओं के लिए पासवर्ड सेट करना ज़रूरी बनाएं बॉक्स को चुनें.
  5. बेसिक चुनें.
  6. (ज़रूरी नहीं) अगर बेसिक मोबाइल डिवाइस मैनेजमेंट का इस्तेमाल किया जाता है और Android 6.0 Marshmallow से पहले के वर्शन वाले डिवाइसों के लिए पासवर्ड की ज़रूरत होती है, तो उपयोगकर्ताओं के लिए Android 6.0 (Marshmallow) से पहले के वर्शन पर काम करने वाले अपने डिवाइस का पासवर्ड सेट करना ज़रूरी करें बॉक्स को चुनें.
  7. सेव करें पर क्लिक करें. इसके अलावा, किसी संगठन की इकाई के लिए बदलाव करें पर क्लिक किया जा सकता है.

    इनहेरिट की गई वैल्यू को बाद में वापस लाने के लिए, इनहेरिट करें पर क्लिक करें.

इस सुविधा के साथ काम करने वाले वर्शन: Frontline Starter, Frontline Standard, और Frontline Plus; Business Plus; Enterprise Standard और Enterprise Plus; Education Standard, Education Plus, और Endpoint Education Upgrade; Enterprise Essentials और Enterprise Essentials Plus; G Suite Basic और G Suite Business; Cloud Identity Premium. अपने वर्शन की तुलना करें

इसके लिए, एडवांस मोबाइल मैनेजमेंट की ज़रूरत होती है

शुरू करने से पहले: अगर आपको इस सेटिंग के लिए कोई विभाग या टीम सेट अप करनी है, तो संगठन की कोई इकाई जोड़ना पर जाएं.

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद डिवाइस इसके बाद मोबाइल और एंडपॉइंट इसके बाद सेटिंग इसके बाद यूनिवर्सल पर जाएं.

    इसके लिए, आपके पास मोबाइल डिवाइस मैनेजमेंट के एडमिन का अधिकार होना चाहिए.

  2. सामान्य इसके बाद पासवर्ड बनाने की ज़रूरी शर्तें पर क्लिक करें.
  3. (ज़रूरी नहीं) अगर आपको यह सेटिंग किसी विभाग या टीम पर लागू करनी है, तो साइड पैनल में जाकर संगठन की कोई इकाई चुनें.
  4. उपयोगकर्ताओं के लिए पासवर्ड सेट करना ज़रूरी बनाएं बॉक्स को चुनें.
  5. पासवर्ड की मज़बूती का स्तर चुनें:
    • बेसिक—स्क्रीन लॉक के सभी पैटर्न स्वीकार किए जाते हैं.

    • स्टैंडर्ड—पिन या पासवर्ड की ज़रूरत होती है. स्क्रीन लॉक के पैटर्न स्वीकार नहीं किए जाते. पासवर्ड में किसी भी क्रम में कोई भी वर्ण हो सकता है.
      ध्यान दें: Android 12 और इसके बाद के वर्शन वाले निजी डिवाइसों (बीवाईओडी) के लिए, पासवर्ड की ज़रूरी शर्तें डिवाइस के लेवल पर लागू की जाती हैं. ऐसे डिवाइसों के लिए, पिन या पासवर्ड की ज़रूरत होती है. पिन में दोहराए गए (4444) या क्रम से आने वाले (1234, 4321, 2468) अंक नहीं होने चाहिए.

    • मज़बूत—इसमें कम से कम एक वर्ण, संख्या, और चिह्न होना चाहिए. इसके अलावा, Android डिवाइसों के लिए, पासवर्ड की मज़बूती से जुड़ी अपनी पसंद के मुताबिक सेटिंग भी सेट की जा सकती हैं. यह सेटिंग, Windows Phone 7 और 7.5 वाले डिवाइसों पर काम नहीं करती.
      ध्यान दें: Android 12 और इसके बाद के वर्शन वाले निजी डिवाइसों (बीवाईओडी) के लिए, पासवर्ड की ज़रूरी शर्तें डिवाइस के लेवल पर लागू की जाती हैं. ऐसे डिवाइसों के लिए, पिन या पासवर्ड की ज़रूरत होती है. पिन में दोहराए गए (4444) या क्रम से आने वाले (1234, 4321, 2468) अंक नहीं होने चाहिए.

  6. कम से कम वर्ण में, पासवर्ड की कम से कम लंबाई डालें. मज़बूत पासवर्ड में तीन या इससे ज़्यादा वर्ण होने चाहिए.
    ध्यान दें: Android 12 और इसके बाद के वर्शन वाले निजी डिवाइसों (बीवाईओडी) के लिए, पासवर्ड की कम से कम लंबाई की सेटिंग काम नहीं करती. इन डिवाइसों के लिए, पासवर्ड की ज़रूरी शर्तें डिवाइस के लेवल पर लागू की जाती हैं. स्टैंडर्ड पासवर्ड की लंबाई में कम से कम चार वर्ण होने चाहिए. वहीं, मज़बूत पासवर्ड में पिन के लिए कम से कम छह या आठ वर्ण होने चाहिए.
  7. (ज़रूरी नहीं) अगर आपको डिवाइस की स्क्रीन को कुछ समय तक इस्तेमाल न किए जाने पर लॉक करना है, तो स्क्रीन लॉक होने तक का समय मेन्यू से कोई समय चुनें.

    यह सेटिंग, मोबाइल डिवाइसों की डिफ़ॉल्ट वैल्यू को बदल देती है. iPhone के लिए, डिफ़ॉल्ट सेटिंग पांच मिनट पर सेट होती है. iPad के लिए, डिफ़ॉल्ट सेटिंग 15 मिनट पर सेट होती है.

  8. (ज़रूरी नहीं) अगर आपको उपयोगकर्ताओं को नियमित तौर पर अपना पासवर्ड रीसेट करने के लिए कहना है, तो पासवर्ड की समयसीमा सेट करें बॉक्स को चुनें और दिनों की संख्या डालें. यह सेटिंग, Android 3.0 Honeycomb और इसके बाद के वर्शन वाले डिवाइसों पर काम करती है.
  9. (ज़रूरी नहीं) अगर आपको खत्म हो चुके पासवर्ड के दोबारा इस्तेमाल को रोकना है, तो खत्म हो चुके पासवर्ड ब्लॉक करें बॉक्स को चुनें. इसके बाद, पहले के उन पासवर्ड की संख्या डालें जिन्हें दोबारा इस्तेमाल नहीं किया जा सकता. उदाहरण के लिए, दो डालने पर, उपयोगकर्ता अपने पिछले दो डिवाइस पासवर्ड का दोबारा इस्तेमाल नहीं कर पाएगा. यह सेटिंग, Android 3.0 और इसके बाद के वर्शन वाले डिवाइसों पर काम करती है.
  10. (ज़रूरी नहीं—इसका इस्तेमाल सावधानी से करें) अगर आपको किसी उपयोगकर्ता के कई बार गलत पासवर्ड डालने पर, डिवाइस से अपने-आप डेटा मिटाना है, तो गलत कोशिशों के बाद डिवाइस से डेटा मिटाएं बॉक्स को चुनें और कोई संख्या डालें. iOS पर, उपयोगकर्ता को Android के मुकाबले एक कम गलत कोशिश मिलती है. उदाहरण के लिए:
    • Android पर–अगर पांच डाला जाता है, तो पांचवीं गलत कोशिश के बाद, डिवाइस से डेटा मिट जाता है और वह फ़ैक्ट्री सेटिंग पर रीसेट हो जाता है.
    • iOS पर–अगर पांच डाला जाता है, तो चौथी गलत कोशिश के बाद, डिवाइस से डेटा मिट जाता है और वह फ़ैक्ट्री सेटिंग पर रीसेट हो जाता है.
  11. (ज़रूरी नहीं) अगर आपने सातवें चरण में मज़बूत चुना है, तो Android डिवाइसों के लिए, एक वर्ण, संख्या, चिह्न, और बायोमेट्रिक से जुड़ी ज़रूरी शर्तों को बदला जा सकता है. Android उपयोगकर्ताओं के लिए, अपने मनमुताबिक पासवर्ड की मज़बूती वाली सेटिंग लागू करें बॉक्स को चुनें और ज़रूरी शर्तें चुनें.
    अहम जानकारी: यह सेटिंग, Android 12 और इसके बाद के वर्शन वाले निजी डिवाइसों (बीवाईओडी) के लिए काम नहीं करती. इन डिवाइसों के लिए, पासवर्ड की ज़रूरी शर्तें डिवाइस के लेवल पर लागू की जाती हैं.
  12. सेव करें पर क्लिक करें. इसके अलावा, किसी संगठन की इकाई के लिए बदलाव करें पर क्लिक किया जा सकता है.

    इनहेरिट की गई वैल्यू को बाद में वापस लाने के लिए, इनहेरिट करें पर क्लिक करें.

शुरू करने से पहले: अगर आपको इस सेटिंग के लिए कोई विभाग या टीम सेट अप करनी है, तो संगठन की कोई इकाई जोड़ना पर जाएं.

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद डिवाइस इसके बाद मोबाइल और एंडपॉइंट इसके बाद सेटिंग इसके बाद यूनिवर्सल पर जाएं.

    इसके लिए, आपके पास मोबाइल डिवाइस मैनेजमेंट के एडमिन का अधिकार होना चाहिए.

  2. सामान्य इसके बाद पासवर्ड बनाने की ज़रूरी शर्तें पर क्लिक करें.
  3. (ज़रूरी नहीं) अगर आपको यह सेटिंग किसी विभाग या टीम पर लागू करनी है, तो साइड पैनल में जाकर संगठन की कोई इकाई चुनें.
  4. उपयोगकर्ताओं के लिए पासवर्ड सेट करना ज़रूरी बनाएं बॉक्स से सही का निशान हटाएं.
  5. सेव करें पर क्लिक करें. इसके अलावा, किसी संगठन की इकाई के लिए बदलाव करें पर क्लिक किया जा सकता है.

    इनहेरिट की गई वैल्यू को बाद में वापस लाने के लिए, इनहेरिट करें पर क्लिक करें.

Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े चिह्न और लोगो Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.