मोबाइल के बेहतर मैनेजमेंट की सुविधा सेट अप करना

इस सुविधा के साथ काम करने वाले वर्शन: Frontline Starter, Frontline Standard, और Frontline Plus; Business Plus; Enterprise Standard और Enterprise Plus; Education Standard, Education Plus, और Endpoint Education Upgrade; Enterprise Essentials और Enterprise Essentials Plus; G Suite Basic और G Suite Business; Cloud Identity Premium. अपने वर्शन की तुलना करें

एडमिन के तौर पर, बेहतर मैनेजमेंट की सुविधा का इस्तेमाल करके, अपने संगठन के डेटा को ऐक्सेस करने की अनुमति पर ज़्यादा कंट्रोल पाया जा सकता है. आपके पास ये काम करने की सुविधा है: मोबाइल डिवाइस की सुविधाओं पर पाबंदी लगाना, जैसे कि लॉक स्क्रीन पर सूचनाएं दिखाने की सुविधा, डिवाइस को एन्क्रिप्ट (सुरक्षित) करने की मांग करना, Android डिवाइसों, iPhone, और iPad पर ऐप्लिकेशन मैनेज करना, और डिवाइस से डेटा को वाइप करना.

ज़रूरी शर्तें

  • डिवाइसों पर, मोबाइल के बेहतर मैनेजमेंट की सुविधा काम करनी चाहिए. डिवाइस की ज़रूरी शर्तें देखें.
  • iPhone और iPad मैनेज करने के लिए, Apple Push Certificate सेट अप करने का तरीका अपनाएं.
  • हर डिवाइस पर, मोबाइल के बेहतर मैनेजमेंट की सुविधा के तहत सिर्फ़ एक Google खाते का इस्तेमाल किया जा सकता है.
  • उपयोगकर्ता के पास ऐसा लाइसेंस होना चाहिए जो मोबाइल के बेहतर मैनेजमेंट की सुविधा के साथ काम करता हो. अगर किसी ऐसे उपयोगकर्ता के लिए मोबाइल के बेहतर मैनेजमेंट की सुविधा चालू की जाती है जिसके लाइसेंस में यह सुविधा शामिल नहीं है, तो उसके डिवाइसों पर, मोबाइल के सामान्य मैनेजमेंट के लिए काम करने वाली सेटिंग ही लागू होंगी.
  • उपयोगकर्ताओं को अपने डिवाइसों पर, डिवाइस की नीति से जुड़ा ऐप्लिकेशन इंस्टॉल करना होगा, ताकि उन्हें मैनेज किया जा सके.
    • Android उपयोगकर्ताओं को, ऐप्लिकेशन को मैन्युअल तरीके से इंस्टॉल नहीं करना चाहिए. इसके बजाय, उन्हें स्क्रीन पर दिखने वाले निर्देशों का पालन करना चाहिए. ज़्यादा जानकारी के लिए, Android डिवाइस पर Google Workspace सेट अप करना लेख पढ़ें. इंस्टॉल करने के दौरान, उपयोगकर्ताओं को वर्क प्रोफ़ाइल सेट अप करने का निर्देश मिलता है. हालांकि, यह निर्देश सिर्फ़ उन डिवाइसों पर मिलता है जो वर्क प्रोफ़ाइल की सुविधा के साथ काम करते हैं.
    • उपयोगकर्ताओं के रजिस्टर किए गए iOS डिवाइसों के लिए, सेटअप के दौरान उपयोगकर्ताओं को इंस्टॉल करने का निर्देश मिलता है.
    • iOS उपयोगकर्ताओं को, कॉन्फ़िगरेशन प्रोफ़ाइल इंस्टॉल करने का निर्देश भी मिल सकता है. प्रोफ़ाइल और उपयोगकर्ता की जानकारी को मैनेज करने के तरीके के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, मोबाइल डिवाइसों के मैनेजमेंट और मदद से जुड़ा लेख पढ़ें.

पहला चरण. मोबाइल के बेहतर मैनेजमेंट की सुविधा चालू करें

शुरू करने से पहले: अगर आपको इस सेटिंग के लिए कोई विभाग या टीम सेट अप करनी है, तो संगठन की कोई इकाई जोड़ना लेख पढ़ें.

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद डिवाइस इसके बाद फ़ोन या टैबलेट और एंडपॉइंट इसके बाद सेटिंग इसके बाद सभी डिवाइसों के लिए पर जाएं.

    इसके लिए, मोबाइल डिवाइस मैनेजमेंट के एडमिन के पास विशेषाधिकार होना ज़रूरी है.

  2. सामान्य इसके बाद मोबाइल मैनेजमेंट पर क्लिक करें.
  3. (ज़रूरी नहीं) किसी विभाग या टीम पर सेटिंग लागू करने के लिए, साइड पैनल में जाकर कोई संगठन की इकाई चुनें.
  4. मोबाइल के बेहतर मैनेजमेंट की सुविधा चालू करें:
    • अगर आपको मोबाइल के बेहतर मैनेजमेंट की सुविधा के साथ काम करने वाले सभी डिवाइसों को बेहतर मैनेजमेंट के तहत रखना है और आपने Apple Push Certificate सेट अप किया है, तो बेहतर को चुनें. अगर Apple Push Certificate सेट अप नहीं किया गया है, तो यह विकल्प उपलब्ध नहीं होता. भले ही, iOS डिवाइस मैनेज न किए जा रहे हों.
    • अगर आपको कुछ प्लैटफ़ॉर्म के लिए बेहतर मैनेजमेंट की सुविधा चालू करनी है या iOS डिवाइस मैनेज नहीं किए जा रहे हैं, तो पसंद के मुताबिक को चुनें. इसके बाद, प्लैटफ़ॉर्म के लिए बेहतर को चुनें. iOS के लिए, अगर Apple Push Certificate सेट अप नहीं किया गया है, तो 'बेहतर' विकल्प उपलब्ध नहीं होता.
  5. सेव करें पर क्लिक करें. इसके अलावा, किसी संगठन की इकाई के लिए बदलाव लागू करें पर क्लिक किया जा सकता है.

    इनहेरिट की गई वैल्यू को बाद में वापस लाने के लिए, इनहेरिट करें पर क्लिक करें.

  6. अगर आपको ऐसा मैसेज दिखता है कि मोबाइल पर, सिंक करने की सुविधा को चालू करना है, तो मोबाइल पर सिंक करें पर क्लिक करें. उन डिवाइसों के लिए बॉक्स चुनें जिन्हें आपको काम के डेटा को सिंक करने की अनुमति देनी है. इसके बाद, सेव करें पर क्लिक करें.
  7. अगर आपको iOS डिवाइस और ऐप्लिकेशन मैनेज करने हैं, तो एक Apple Push Certificate बनाएं. आपको इस सर्टिफ़िकेट को हर साल रिन्यू करना होगा.

दूसरा चरण. पासवर्ड और अनुमति से जुड़ी ज़रूरी शर्तें सेट अप करना

शुरू करने से पहले: उपयोगकर्ताओं को बताएं कि उनके काम के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले मोबाइल डिवाइसों को मैनेज किया जाएगा. उन्हें सेट की गई नीतियों के बारे में बताएं. इनमें पासवर्ड से जुड़ी ज़रूरी शर्तें भी शामिल हैं.

  1. मैनेज किए जा रहे मोबाइल डिवाइसों के लिए, पासवर्ड से जुड़ी ज़रूरी शर्तें सेट करें. आपके पास पासवर्ड की लंबाई सेट करने, खास वर्णों का इस्तेमाल ज़रूरी करने, और पासवर्ड की समयसीमा तय करने का विकल्प होता है.
  2. डिवाइसों को काम का डेटा ऐक्सेस करने से पहले उनकी जांच करने के लिए, मोबाइल डिवाइसों के लिए एडमिन की अनुमति ज़रूरी करें.

तीसरा चरण. कंपनी के मालिकाना हक वाले मोबाइल डिवाइस सेट अप करना

अगर आपके पास कंपनी के मालिकाना हक वाले डिवाइस नहीं हैं, तो यह चरण छोड़ दें.

Android के लिए

iPhone और iPad के लिए

चौथा चरण. अपने संगठन के डेटा की सुरक्षा करना

अपने संगठन के डेटा को ज़्यादा सुरक्षित बनाने के लिए, मोबाइल के बेहतर मैनेजमेंट की सेटिंग का इस्तेमाल करें. हालांकि, इनका इस्तेमाल सिर्फ़ तब करें, जब आपके संगठन के लिए इनकी ज़रूरत हो या ये ज़रूरी हों.

सभी मोबाइल डिवाइसों के लिए सेटिंग

  • छेड़छाड़ किए गए डिवाइस ब्लॉक करें
  • डिवाइस काे सुरक्षित करना ज़रूरी है

Android के लिए सेटिंग

  • तय समय में सिंक न होने वाले डिवाइसों को अपने-आप वाइप करना
  • उन डिवाइसों को ब्लॉक करना जो Android सीटीएस का अनुपालन नहीं करते हैं
  • ऐप्लिकेशन की पुष्टि बंद किए जाने की अनुमति न देना
  • यूएसबी से/में फ़ाइल ट्रांसफ़र करने की अनुमति न देना
  • नामालूम स्रोतों से डाउनलोड किए गए ऐप्लिकेशन को अनुमति न देना
  • लॉक स्क्रीन पर सूचनाओं की जानकारी दिखाने की अनुमति न देना
  • लॉक स्क्रीन की सेटिंग में, भरोसेमंद एजेंटों को अनुमति न देना

iOS के लिए सेटिंग

  • लॉक स्क्रीन पर सूचनाओं की जानकारी दिखाने की अनुमति न देना
  • मैनेज किए जा रहे ऐप्लिकेशन को iCloud में डेटा सेव करने की अनुमति न देना
  • अगर डिवाइसों का बैकअप लेने की अनुमति दी जाती है, तो बैकअप के लिए डेटा एन्क्रिप्ट (सुरक्षित) करना ज़रूरी है

अगले चरण


Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े निशान और लोगो, Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.