सेट अप गाइड: Google एंडपॉइंट मैनेजमेंट में कंपनी के मालिकाना हक वाले डिवाइसों को डिप्लॉय करना

Google Admin console में, कंपनी के मालिकाना हक वाले सभी डिवाइसों—मोबाइल डिवाइस, लैपटॉप, डेस्कटॉप—को एक ही जगह से मैनेज किया जा सकता है. कंपनी के मालिकाना हक वाले डिवाइस वे होते हैं जिन्हें आपके संगठन ने किसी रीसेलर या डिवाइस वेंडर से खरीदा है. आपकी कंपनी, इन ऐसेट को आपके कर्मचारियों के लिए सुरक्षित रखती है और उन्हें मैनेज करती है.

सभी प्लैटफ़ॉर्म के लिए सेटअप की प्रोसेस एक जैसी होती है. हालांकि, हर प्लैटफ़ॉर्म के लिए यह थोड़ी अलग हो सकती है. यहां दिए गए चरणों की मदद से, अपने सभी डिवाइस प्लैटफ़ॉर्म के लिए डिवाइसों और मैनेजमेंट से जुड़ी नीतियां सेट अप की जा सकती हैं.

कंपनी के मालिकाना हक वाले डिवाइस सेट अप करना (सभी प्लैटफ़ॉर्म)

पहला चरण. एंटरप्राइज़ मैनेजमेंट की सेवाओं के लिए साइन अप करना

प्लैटफ़ॉर्म ज़रूरी सदस्यताएं
Android Google Workspace का ऐसा वर्शन जिसमें मोबाइल के बेहतर मैनेजमेंट और एंटरप्राइज़ Google एंडपॉइंट मैनेजमेंट की सुविधाएं उपलब्ध हों. ज़्यादा जानें
iPhone और iPad
  • Workspace का ऐसा वर्शन जिसमें मोबाइल के बेहतर मैनेजमेंट और एंटरप्राइज़ Google एंडपॉइंट मैनेजमेंट की सुविधाएं उपलब्ध हों. ज़्यादा जानें
  • Apple Business Manager या Apple School Manager में अपने संगठन के खाते से साइन इन करना.
Chromebook डिवाइस Chrome Enterprise के लिए साइन अप करना
Mac, Windows, और Linux

Workspace का ऐसा वर्शन जिसमें एंडपॉइंट की पुष्टि की सुविधा उपलब्ध हो. ज़्यादा जानें

Windows डिवाइस मैनेजमेंट का इस्तेमाल करने के लिए, Workspace का ऐसा वर्शन जिसमें एंटरप्राइज़ Google एंडपॉइंट मैनेजमेंट की सुविधाएं उपलब्ध हों. ज़्यादा जानें

दूसरा चरण. सोर्स डिवाइस

प्लैटफ़ॉर्म डिवाइस पाने का तरीका
Android Android डिवाइस पाने का तरीका जानें. इसके अलावा, सोर्स Android डिवाइसों में अपने मौजूदा डिवाइसों को रजिस्टर करने का तरीका जानें
iPhone और iPad

मैनेजमेंट को आसान बनाने के लिए, अपने संगठन के लिए iOS डिवाइस, Apple के आधिकारिक खुदरा दुकानदार से खरीदें. Apple के आधिकारिक खुदरा दुकानदार को ढूंढने के लिए, Apple की सहायता टीम से संपर्क करें.

Chromebook डिवाइस

Chrome डिवाइस मैनेजमेंट के बारे में जानकारी में, Chrome Enterprise Chromebook पाने का तरीका जानें.

Chrome OS के स्टैंडअलोन डिवाइसों का इस्तेमाल करने के लिए, हर डिवाइस के लिए Chrome Enterprise Upgrade या Chrome Education Upgrade खरीदें.

Mac, Windows, और Linux Mac, Windows या Linux के किसी भी डिवाइस का इस्तेमाल किया जा सकता है. हालांकि, Windows के लिए डेस्कटॉप की बेहतर सुरक्षा के साथ, कंपनी के मालिकाना हक वाले Windows डिवाइसों को मैनेज करने के लिए, ज़रूरी शर्तें देखें.

तीसरा चरण. डिवाइस रजिस्टर करें

प्लैटफ़ॉर्म डिवाइसों को रजिस्टर करने का तरीका
Android

मैनेजमेंट के ज़्यादा विकल्प पाने के लिए, हमारा सुझाव है कि कंपनी के मालिकाना हक वाले डिवाइसों को सीधे इन्वेंट्री में जोड़ें.

अगर ज़ीरो-टच रजिस्ट्रेशन का इस्तेमाल किया जाता है या उपयोगकर्ता को डिवाइस का मालिकाना हक आपकी कंपनी को असाइन करने की अनुमति दी जाती है, तो आपके पास कम विकल्प होते हैं. ज़्यादा जानें

iPhone और iPad

अगर डिवाइस, Apple के आधिकारिक खुदरा दुकानदार से खरीदे गए हैं, तो वे अपने-आप Apple Business Manager या Apple School Manager से लिंक हो जाते हैं.

इसके बाद, कंपनी के मालिकाना हक वाले iOS डिवाइसों का मैनेजमेंट सेट अप करें.

Chromebook डिवाइस Chrome डिवाइस रजिस्टर करें. इसके अलावा, एक साथ कई Chromebook डिवाइस रजिस्टर किए जा सकते हैं या ज़ीरो-टच रजिस्ट्रेशन का इस्तेमाल किया जा सकता है.
Mac, Windows, और Linux कंपनी के मालिकाना हक वाले डिवाइसों को इन्वेंट्री में जोड़ना

चौथा चरण. डिवाइस मैनेजमेंट से जुड़ी नीतियां सेट करना

प्लैटफ़ॉर्म नीतियां सेट करने का तरीका
Android
  1. मोबाइल के बेहतर मैनेजमेंट की सुविधा चालू करें और चौथे चरण में सुझाई गई सेटिंग लागू करें.
  2. Android की वे नीतियां सेट करें जो सिर्फ़ कंपनी के मालिकाना हक वाले डिवाइसों के लिए उपलब्ध हैं:
    • नेटवर्क—उदाहरण के लिए, वीपीएन और ब्लूटूथ की सेटिंग में बदलाव करने पर रोक लगाना
    • डिवाइस की सुविधाएं—उदाहरण के लिए, एसडी कार्ड पर डेटा कॉपी करने और वहां से डेटा कॉपी करने पर रोक लगाना
    • लॉक स्क्रीन की सुविधाएं—उदाहरण के लिए, लॉक स्क्रीन पर सूचनाओं की जानकारी दिखाने पर रोक लगाना और Smart Lock की सुविधा पर रोक लगाना
  3. मोबाइल डिवाइसों के लिए, डिवाइस मैनेजमेंट की सुरक्षा से जुड़ी चेकलिस्ट देखें.
iPhone और iPad
  1. मोबाइल के बेहतर मैनेजमेंट की सुविधा चालू करें और चौथे चरण में सुझाई गई सेटिंग लागू करें.
  2. iOS की वे नीतियां सेट करें जो सिर्फ़ कंपनी के मालिकाना हक वाले डिवाइसों के लिए उपलब्ध हैं:
    • डिवाइस की सुविधाएं—उदाहरण के लिए, उपयोगकर्ताओं को अपने खाते की सेटिंग बदलने या फ़ैक्ट्री रीसेट करने की अनुमति न देना.
    • नेटवर्क—उदाहरण के लिए, वीपीएन और ब्लूटूथ की सेटिंग में बदलाव करने पर रोक लगाना
    • पुष्टि करना—उदाहरण के लिए, पासवर्ड शेयर करने पर रोक लगाना और Touch ID और Face ID की सेटिंग में बदलाव करने पर रोक लगाना.
    • कनेक्शन—यूएसबी डिवाइसों और उन कंप्यूटरों से कनेक्शन पर रोक लगाना जिनके पास निगरानी करने का होस्ट सर्टिफ़िकेट नहीं है.
  3. मोबाइल डिवाइसों के लिए, डिवाइस मैनेजमेंट की सुरक्षा से जुड़ी चेकलिस्ट देखें.
Chromebook डिवाइस

खास जानकारी: Chrome डिवाइस की नीतियां मैनेज करना

Mac, Windows, और Linux

कंप्यूटरों के लिए, डिवाइस मैनेजमेंट की सुरक्षा से जुड़ी चेकलिस्ट देखें.

Windows 10 डिवाइसों के लिए:

  1. Windows डिवाइस मैनेजमेंट सेट अप करें.
  2. सुरक्षा, हार्डवेयर, और निजता से जुड़ी नीतियां सेट करने के लिए, कस्टम सेटिंग जोड़ें.

पांचवां चरण. ऐप्लिकेशन से जुड़ी नीतियां सेट करना

प्लैटफ़ॉर्म ऐप्लिकेशन मैनेज करने का तरीका
Android
  1. Android की सेटिंग की मदद से, यह कंट्रोल करें कि उपयोगकर्ता कौनसे ऐप्लिकेशन इंस्टॉल कर सकते हैं.
  2. सिस्टम ऐप्लिकेशन को अनुमति दें या ब्लॉक करें.
  3. पब्लिक और इंटरनल ऐप्लिकेशन मैनेज करने के लिए, उन्हें वेब और मोबाइल ऐप्लिकेशन की सूची में जोड़ें. ऐसा करने का तरीका जानें
iPhone और iPad
  1. iOS की सेटिंग की मदद से, यह कंट्रोल करें कि उपयोगकर्ता कौनसे ऐप्लिकेशन इंस्टॉल और हटा सकते हैं.
  2. Apple के ऐप्लिकेशन को अनुमति दें या ब्लॉक करें.
  3. सिस्टम ऐप्लिकेशन को अनुमति दें या ब्लॉक करें.
  4. पब्लिक ऐप्लिकेशन मैनेज करने के लिए, उन्हें वेब और मोबाइल ऐप्लिकेशन की सूची में जोड़ें. ऐसा करने का तरीका जानें
Chromebook डिवाइस

यह कंट्रोल किया जा सकता है कि डिवाइसों पर कौनसे ऐप्लिकेशन उपलब्ध हैं. इसमें यह भी शामिल है कि वे किन उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध हैं और क्या उन्हें ज़बरदस्ती इंस्टॉल किया गया है. इसके अलावा, यह भी कंट्रोल किया जा सकता है कि उपयोगकर्ता कौनसे ऐप्लिकेशन और एक्सटेंशन इंस्टॉल कर सकते हैं.

Windows
  1. Windows डिवाइस मैनेजमेंट सेट अप करें.
  2. सॉफ़्टवेयर से जुड़ी नीतियां सेट करने के लिए, कस्टम सेटिंग जोड़ें.
  3. कस्टम सेटिंग जोड़कर, ऐप्लिकेशन ब्लॉक करें.

छठा चरण. (ज़रूरी नहीं) ऐक्सेस कंट्रोल सेट करना

उपयोगकर्ताओं को निजी डिवाइसों पर अपने ऑफ़िस वाले खाते से Google ऐप्लिकेशन इस्तेमाल करने से रोकने के लिए, कॉन्टेक्स्ट अवेयर ऐक्सेस के लेवल सेट किए जा सकते हैं. इससे, ऑफ़िस वाले खाते का ऐक्सेस सिर्फ़ कंपनी के मालिकाना हक वाले डिवाइसों पर दिया जा सकता है. ज़्यादा जानें

Android डिवाइसों के लिए, ऑफ़िस वाले खाते का ऐक्सेस सिर्फ़ कंपनी के मालिकाना हक वाले डिवाइसों पर दिया जा सकता है. डिवाइस मैनेजमेंट का कोई नियम सेट करें, ताकि निजी Android डिवाइसों को ऑफ़िस का डेटा सिंक करने से रोका जा सके. ज़्यादा जानें