एडमिन के तौर पर, आपके पास अपने संगठन के उपयोगकर्ताओं को कनेक्टेड और प्रॉडक्टिव बने रहने में मदद करने का विकल्प होता है. इसके लिए, आपको उनके Google Workspace लाइसेंस को उन लाइसेंस में बदलना होगा जिनमें मोबाइल के ऐडवांस मैनेजमेंट की सुविधा उपलब्ध नहीं है. यह पक्का करने के लिए कि ऐडवांस मैनेजमेंट के तहत अपने डिवाइस रजिस्टर करने वाले उपयोगकर्ता, मोबाइल डिवाइसों पर अपने ऑफ़िस के डेटा को ऐक्सेस न कर पाएं, उनके मोबाइल मैनेजमेंट को सामान्य पर सेट करें.
शुरू करने से पहले: देखें कि मोबाइल के ऐडवांस मैनेजमेंट की सुविधा चालू है या नहीं
अगर आपके संगठन ने मोबाइल के ऐडवांस मैनेजमेंट की सुविधा चालू नहीं की है, तो आपको सेटिंग में कोई बदलाव करने की ज़रूरत नहीं है. इसके बाद, लाइसेंस को डाउनग्रेड किया जा सकता है. यह देखने के लिए कि मोबाइल के ऐडवांस मैनेजमेंट की सुविधा चालू है या नहीं, यह तरीका अपनाएं:
-
Google Admin console में, मेन्यू
डिवाइस
मोबाइल और एंडपॉइंट
सेटिंग
यूनिवर्सल पर जाएं.
इसके लिए, मोबाइल डिवाइस मैनेजमेंट के एडमिन के पास विशेषाधिकार होना ज़रूरी है.
-
सामान्य
मोबाइल मैनेजमेंट पर क्लिक करें.
- हर संगठन की इकाई के लिए, मोबाइल मैनेजमेंट के विकल्प देखें. अगर इनमें से कोई एक विकल्प चुना जाता है, तो आपका संगठन मोबाइल के ऐडवांस मैनेजमेंट का इस्तेमाल करता है:
- ऐडवांस
- कस्टम , जिसमें Android, iOS या Google सिंक को ऐडवांस पर सेट किया गया हो.
अगर मोबाइल मैनेजमेंट के किसी भी विकल्प को ऐडवांस पर सेट नहीं किया गया है, तो आपको सेटिंग में कोई बदलाव करने की ज़रूरत नहीं है. इसके बाद, लाइसेंस को डाउनग्रेड किया जा सकता है.
अगर आपका संगठन मोबाइल के ऐडवांस मैनेजमेंट का इस्तेमाल करता है, तो यहां दी गई जानकारी देखें और यह तरीका अपनाएं.
पहला चरण. Android की कुछ सेटिंग को पहले जैसा करना
अगर आपके संगठन में Android डिवाइस मैनेज नहीं किए जाते हैं, तो यह चरण छोड़ दें.
आपको इन सेटिंग को अपडेट करना पड़ सकता है. मोबाइल के सामान्य मैनेजमेंट पर स्विच करने के बाद, इन्हें अपडेट नहीं किया जा सकता:
-
Google Admin console में, मेन्यू
डिवाइस
मोबाइल और एंडपॉइंट
सेटिंग
Android पर जाएं.
इसके लिए, सेवाओं और डिवाइसों के एडमिन के पास विशेषाधिकार होना ज़रूरी है.
- सामान्य
उपयोगकर्ता के डिवाइस का डेटा वाइप करना पर जाएं. अगर यह बॉक्स पहले से चुना नहीं गया है, तो इसे चुनें. ऐसा न करने पर, उपयोगकर्ता अपने डिवाइसों का डेटा, 'मेरे डिवाइस' (https://mydevices.google.com/) से वाइप नहीं कर पाएंगे. हालांकि, वे अपने डिवाइस को फ़ैक्ट्री रीसेट करके ऐसा कर सकते हैं.
- सेव करें पर क्लिक करें.
- Android की सेटिंग में, ऐप्लिकेशन और डेटा शेयर करना
सिस्टम ऐप्लिकेशन पर जाएं. बंद किए गए ऐप्लिकेशन की सूची से, कोई भी ऐप्लिकेशन हटाएं. ऐसा न करने पर, सिर्फ़ ऑफ़िस के काम के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले डिवाइसों के उपयोगकर्ता, इन सिस्टम ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. हालांकि, वे अपने डिवाइस को फ़ैक्ट्री रीसेट करके ऐसा कर सकते हैं. इस चरण के बाद भी, कुछ उपयोगकर्ताओं को Google Play पर उपलब्ध न होने वाले सिस्टम ऐप्लिकेशन इस्तेमाल करने के लिए, डिवाइस को फ़ैक्ट्री रीसेट करना पड़ सकता है.
- सेव करें पर क्लिक करें.
- Android की सेटिंग में, उपयोगकर्ता और खाते
खाते पर जाएं. अगर उपयोगकर्ताओं को खाते जोड़ने या हटाने की अनुमति देने वाला बॉक्स पहले से चुना नहीं गया है, तो इसे चुनें. ऐसा न करने पर, सिर्फ़ ऑफ़िस के काम के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले डिवाइसों के उपयोगकर्ता, खाते नहीं हटा पाएंगे. हालांकि, वे अपने डिवाइस को फ़ैक्ट्री रीसेट करके ऐसा कर सकते हैं.
- सेव करें पर क्लिक करें.
दूसरा चरण. मैनेज किए जा रहे iOS ऐप्लिकेशन अपडेट करना
अगर आपके संगठन में iOS डिवाइस या iOS ऐप्लिकेशन मैनेज नहीं किए जाते हैं, तो यह चरण छोड़ दें.
अगर आपने iOS ऐप्लिकेशन को कॉन्फ़िगरेशन प्रोफ़ाइल हटाए जाने पर, डिवाइस से हटाने के लिए सेट किया है, तो आपको ऐप्लिकेशन की सेटिंग अपडेट करनी पड़ सकती हैं. इससे, उन ऐप्लिकेशन को डिवाइस से हटाने से रोका जा सकेगा.
-
Google Admin console में, मेन्यू
ऐप्लिकेशन
वेब और मोबाइल ऐप्लिकेशन पर जाएं.
इसके लिए, मोबाइल डिवाइस मैनेजमेंट के एडमिन के पास विशेषाधिकार होना ज़रूरी है.
- (ज़रूरी नहीं) अगर आपके संगठन में कई ऐप्लिकेशन मैनेज किए जाते हैं और आपको सिर्फ़ iOS ऐप्लिकेशन दिखाने हैं, तो
फ़िल्टर जोड़ें
प्लेटफ़ॉर्म पर क्लिक करें. इसके बाद, iOS को चुनें और लागू करें पर क्लिक करें.
- उस ऐप्लिकेशन पर क्लिक करें जिसे आपको एडिट करना है.
- सेटिंग पर क्लिक करें.
- अगर ऐप्लिकेशन को कॉन्फ़िगरेशन प्रोफ़ाइल हटाए जाने पर, डिवाइस से हटाने के लिए सेट किया गया है (चालू पर सेट किया गया है), तो सेटिंग को बंद पर बदलें.
- सेव करें पर क्लिक करें.
- अपने उपयोगकर्ताओं से, Google Device Policy ऐप्लिकेशन के ज़रिए मैनेज किए जाने वाले ऐप्लिकेशन सिंक करने के लिए कहें:
- Google Device Policy
पर टैप करें.
- मेन्यू
ऐप्लिकेशन पर टैप करें.
- सबसे ऊपर, स्वीकार करें पर क्लिक करें.
- Google Device Policy
अगर उपयोगकर्ता ऐप्लिकेशन के अपडेट स्वीकार नहीं करते हैं, तो मोबाइल के सामान्य मैनेजमेंट पर स्विच करने के बाद, ऐप्लिकेशन उनके डिवाइसों से हटा दिए जाते हैं.
तीसरा चरण. मोबाइल के सामान्य मैनेजमेंट पर स्विच करना
जब आप तैयार हों, तब मोबाइल के ऐडवांस मैनेजमेंट से सामान्य मैनेजमेंट पर स्विच करें:
-
Google Admin console में, मेन्यू
डिवाइस
मोबाइल और एंडपॉइंट
सेटिंग
यूनिवर्सल पर जाएं.
इसके लिए, मोबाइल डिवाइस मैनेजमेंट के एडमिन के पास विशेषाधिकार होना ज़रूरी है.
-
सामान्य
मोबाइल मैनेजमेंट पर क्लिक करें.
- सामान्य विकल्प चुनें. हमारा सुझाव है कि आप यही विकल्प चुनें. ध्यान दें: हमारा सुझाव है कि आप दूसरा विकल्प, मोबाइल मैनेजमेंट की सुविधा बंद करें न चुनें. इसकी वजह यह है कि Google एंडपॉइंट मैनेजमेंट के ज़रिए, डिवाइस की सुरक्षा को मैनेज नहीं किया जा सकता.
- सेव करें पर क्लिक करें.
चौथा चरण: हो सकता है कि उपयोगकर्ताओं को अपने डिवाइस को फ़ैक्ट्री रीसेट करना पड़े
ऊपर दिए गए चरणों के बाद भी, उपयोगकर्ताओं को इन स्थितियों में अपने डिवाइस को फ़ैक्ट्री रीसेट करना पड़ सकता है:
- (Android) अगर आपने Android के लिए, ईएमएम की सेवा देने वाली तीसरे पक्ष की कंपनी को चुना है, तो उपयोगकर्ता ऑफ़िस के डेटा को ऐक्सेस नहीं कर पाएंगे. इसकी वजह यह है कि ईएमएम को सही तरीके से लागू नहीं किया गया है. यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपको डिवाइसों को कैसे मैनेज करना है:
- मोबाइल के सामान्य मैनेजमेंट का इस्तेमाल करने के लिए, ईएमएम की सेवा देने वाली कंपनी को हटाएं या उसकी सुविधा बंद करें.
- ईएमएम का इस्तेमाल करने के लिए, उपयोगकर्ताओं को अपने डिवाइस को फ़ैक्ट्री रीसेट करना होगा और ईएमएम की सेवा देने वाली तीसरे पक्ष की कंपनी का ऐप्लिकेशन इंस्टॉल करना होगा.
- (iOS) अगर आपने iOS डिवाइसों के साथ Google सिंक का इस्तेमाल किया है और इसके लिए, स्टैंडर्ड या मज़बूत पासवर्ड की ज़रूरत है, तो उपयोगकर्ताओं को अब भी पासवर्ड की उन ज़रूरी शर्तों को पूरा करना होगा. उपयोगकर्ता, सामान्य पासवर्ड (कोई भी स्क्रीन लॉक) का इस्तेमाल तब तक नहीं कर पाएंगे, जब तक वे अपने डिवाइस को फ़ैक्ट्री रीसेट नहीं कर लेते.
Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े चिह्न और लोगो Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.