Windows डिवाइस मैनेजमेंट का इस्तेमाल करने वाले एडमिन के तौर पर, अगर आपको Windows डिवाइसों को मैनेज करने में समस्याएं आ रही हैं, तो यहां दिए गए समाधान आज़माए जा सकते हैं.
क्या आपको Windows (GCPW) के लिए Google क्रेडेंशियल देने वाले प्रोग्राम में कोई समस्या आ रही है? Windows के लिए Google क्रेडेंशियल देने वाले प्रोग्राम से जुड़ी समस्याओं को हल करने का तरीका देखें
Windows 10 और 11 डिवाइस मैनेजमेंट से जुड़ी आम समस्याएं ठीक करना
शुरू करने से पहले: पक्का करें कि आपने सेटअप के सभी चरण पूरे कर लिए हों.
किसी डिवाइस को मैन्युअल तरीके से रजिस्टर नहीं किया जा सकता
अगर किसी डिवाइस को मैन्युअल तरीके से रजिस्टर करने पर कोई गड़बड़ी होती है, तो इन संभावित वजहों की जांच करें:
- क्या Windows डिवाइस मैनेजमेंट चालू है? ज़्यादा जानकारी के लिए, Windows डिवाइस मैनेजमेंट चालू करना लेख पढ़ें.
- क्या जिस खाते को रजिस्टर किया जा रहा है उसके पास Google Workspace या Cloud Identity का ऐसा लाइसेंस है जो Windows डिवाइस मैनेजमेंट के साथ काम करता है? यह देखने के लिए कि उपयोगकर्ता के पास कौनसा लाइसेंस है, Admin console में उस उपयोगकर्ता की जानकारी खोलें.
किसी डिवाइस पर कोई सेटिंग लागू नहीं की गई है
अगर आपने Admin console में Windows की सेटिंग कॉन्फ़िगर की हैं, लेकिन एक या उससे ज़्यादा डिवाइसों पर नीतियां लागू नहीं हो रही हैं, तो हो सकता है कि डिवाइस को Windows डिवाइस मैनेजमेंट में रजिस्टर न किया गया हो. इसके अलावा, यह भी हो सकता है कि डिवाइस के साथ नीति सिंक न हुई हो या नीति को सही तरीके से कॉन्फ़िगर न किया गया हो.
इन समस्याओं को हल करने के लिए:
- पुष्टि करें कि डिवाइस को Windows डिवाइस मैनेजमेंट में रजिस्टर किया गया है. अपने Admin console में, एंडपॉइंट की सूची पर जाएं. इसके बाद, डिवाइस ढूंढें और पुष्टि करें कि उसके मैनेजमेंट टाइप को बेहतर डेस्कटॉप सुरक्षा के तौर पर रिपोर्ट किया गया है. ज़्यादा जानकारी के लिए, लैपटॉप और डेस्कटॉप डिवाइस की जानकारी देखना लेख पढ़ें.
अगर डिवाइस रजिस्टर नहीं किया गया है, तो:
- उपयोगकर्ता के संगठन की इकाई के लिए, Windows डिवाइस मैनेजमेंट चालू करें.
- अगर आपका संगठन GCPW का इस्तेमाल नहीं करता है, तो डिवाइस को रजिस्टर करें.
- पुष्टि करें कि डिवाइस के साथ नीति सिंक हो गई है. अपने Admin console में, डिवाइसों के ऑडिट लॉग पर जाएं. ज़्यादा जानकारी के लिए, डिवाइसों का ऑडिट लॉग लेख पढ़ें.
किसी खास डिवाइस और नीति को ढूंढने के लिए, ये फ़िल्टर जोड़ें:
- डिवाइस आईडी—डिवाइस का आईडी डालें
- इवेंट का नाम—बेहतर नीति के सिंक हाेने का इवेंट डालें
- नीति का नाम—नीति का ओएमए-यूआरआई डालें
इवेंट की जानकारी कॉलम में, नीति को लागू करने में मिली सफलता या असफलता के बारे में जानकारी होती है.
अगर डिवाइस के साथ नीति सिंक नहीं हुई है, तो:
- पुष्टि करें कि नीति, उपयोगकर्ता के संगठन की इकाई पर लागू की गई है. ज़्यादा जानकारी के लिए, Windows की सेटिंग लागू करना लेख पढ़ें.
- कस्टम सेटिंग के लिए, पुष्टि करें कि नीति को सही तरीके से कॉन्फ़िगर किया गया है और उपयोगकर्ता के संगठन की इकाई पर लागू किया गया है. ज़्यादा जानकारी के लिए, कस्टम सेटिंग में बदलाव करना लेख पढ़ें.
मैं Windows के इवेंट लॉग कैसे एक्सपोर्ट करूं?
Windows के इवेंट लॉग में, लॉग की पूरी जानकारी होती है. लॉग एक्सपोर्ट करने के लिए:
- Windows डिवाइस पर, इनमें से किसी एक तरीके से इवेंट व्यूअर खोलें:
- Windows के स्टार्ट मेन्यू में, Windows एडमिन टूल
इवेंट व्यूअर पर क्लिक करें.
- Windows के स्टार्ट मेन्यू में, चलाएं पर क्लिक करें. चलाएं बॉक्स में, eventvwr.msc डालें और Enter दबाएं.
- Windows के स्टार्ट मेन्यू में, Windows एडमिन टूल
- इवेंट व्यूअर में, Windows के लॉग
ऐप्लिकेशन पर क्लिक करें.
ऐप्लिकेशन के सभी इवेंट लोड हो जाते हैं. इसमें एक मिनट लग सकता है.
- मौजूदा लॉग फ़िल्टर करें पर क्लिक करें.
- इवेंट के सोर्स पर क्लिक करें और GCPW चुनें. यह विकल्प तब दिखेगा, जब GCPW का इस्तेमाल किया जा रहा हो.
- ठीक है पर क्लिक करें. इवेंट की सूची रीफ़्रेश हो जाती है. इसमें सिर्फ़ Windows के लिए, बेहतर डेस्कटॉप सुरक्षा से जुड़े इवेंट दिखते हैं.
- सभी इवेंट को इस रूप में सेव करें पर क्लिक करें.
- फ़ाइल का नाम में, ऐसा नाम डालें जिसमें लॉग का टाइप और वह सर्वर शामिल हो जिससे इसे एक्सपोर्ट किया गया है.
- इस रूप में सेव करें में, CSV (कॉमा लगाकर अलग की गई वैल्यू) चुनें.
- सेव करें पर क्लिक करें.
- (ज़रूरी नहीं) Windows डिवाइस मैनेजमेंट का इस्तेमाल करके, डिवाइस मैनेजमेंट एंटरप्राइज़ डाइग्नोस्टिक्स प्रोवाइडर से जानकारी इकट्ठा करने के लिए:
- इवेंट व्यूअर के फ़ाइल ब्राउज़र में, ऐप्लिकेशन और सेवाओं के लॉग
Microsoft
Windows
DeviceManagement-Enterprise-Diagnostic-Provider
एडमिन को चुनें.
- एडमिन पर राइट क्लिक करें और सभी इवेंट को इस रूप में सेव करें को चुनें.
- फ़ाइल का नाम में, ऐसा नाम डालें जिसमें लॉग का टाइप और वह सर्वर शामिल हो जिससे इसे एक्सपोर्ट किया गया है.
- **इस रूप में सेव करें** में, **CSV** को चुनें.
- सेव करें पर क्लिक करें.
- इवेंट व्यूअर के फ़ाइल ब्राउज़र में, ऐप्लिकेशन और सेवाओं के लॉग
ज़्यादा मदद पाएं
- GCPW के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- Windows डिवाइस मैनेजमेंट के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- GCPW से जुड़ी समस्याओं को हल करना
Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े निशान और लोगो, Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हुए हैं.