Windows के लिए Google क्रेडेंशियल देने वाला प्रोग्राम अनइंस्टॉल करना

Microsoft Windows कमांड लाइन या प्रोग्राम जोड़ें/हटाएं सुविधा का इस्तेमाल करके, किसी डिवाइस से Google Credential Provider for Windows (GCPW) को हटाया जा सकता है.

GCPW को हटाने के बाद, GCPW से बनाया गया लोकल Windows खाता, डिवाइस पर बना रहता है. जब तक डिवाइस का रजिस्ट्रेशन खत्म नहीं किया जाता, तब तक उसे Windows के लिए बेहतर डेस्कटॉप सुरक्षा की सुविधा के तहत मैनेज किया जाता है.

शुरू करने से पहले: पक्का करें कि आपके पास डिवाइस के एडमिन के सभी अधिकार हों.

कमांड लाइन का इस्तेमाल करके GCPW को अनइंस्टॉल करना

  1. एडमिन की सभी अनुमतियों के साथ कमांड प्रॉम्प्ट खोलें.
  2. डायरेक्ट्री बदलें: cd C:\Program Files\Google\Credential Provider
  3. डायरेक्ट्री देखें. इसके बाद, वर्शन नंबर के नाम वाली सबडायरेक्ट्री ढूंढें. यह कुछ इस तरह दिखेगा: 74.0.3432.34
  4. वर्शन नंबर का इस्तेमाल करके, डायरेक्ट्री बदलें. उदाहरण: cd "C:\Program Files\Google\Credential Provider\74.0.3432.34"
  5. प्रॉम्प्ट में यह जानकारी दें: gcp_setup.exe /uninstall

'प्रोग्राम जोड़ें या हटाएं' सुविधा का इस्तेमाल करके GCPW को अनइंस्टॉल करना

  1. Windows के Start मेन्यू में, Settings पर क्लिक करें.
  2. ऐप्लिकेशन पर क्लिक करें.
  3. Windows के लिए Google क्रेडेंशियल देने वाला प्रोग्राम ढूंढें और उस पर क्लिक करें.
  4. अनइंस्टॉल करें पर क्लिक करें.


Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े चिह्न और लोगो, Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.