खास जानकारी: Google एंडपॉइंट मैनेजमेंट की मदद से डिवाइसों को मैनेज करना

यह सुविधा इन वर्शन में इस्तेमाल की जा सकती है: Frontline Starter, Frontline Standard, और Frontline Plus; Business Starter, Business Standard, और Business Plus; Enterprise Standard और Enterprise Plus; Education Fundamentals, Education Standard, Education Plus, और Endpoint Education Upgrade; Essentials, Enterprise Essentials, और Enterprise Essentials Plus; G Suite Basic और G Suite Business; Cloud Identity Free और Cloud Identity Premium. अपने वर्शन की तुलना करें

उपयोगकर्ता चाहते हैं कि वे अपने मोबाइल डिवाइसों, लैपटॉप, और डेस्कटॉप से, काम के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले Google खाते और सेवाओं को कहीं से भी ऐक्सेस कर पाएं, ताकि वे ज़्यादा से ज़्यादा काम कर सकें. साथ ही, आपको अपने संगठन के डेटा की सुरक्षा करनी है. Google एंडपॉइंट मैनेजमेंट की मदद से, अपने संगठन के डेटा को उपयोगकर्ताओं के मोबाइल डिवाइसों, डेस्कटॉप, लैपटॉप, और अन्य एंडपॉइंट पर ज़्यादा सुरक्षित बनाया जा सकता है.

डिवाइस मैनेजमेंट का आपका लक्ष्य क्या है?


मोबाइल की बुनियादी सुरक्षा

बुनियादी तौर पर मोबाइल डिवाइस का मैनेजमेंट डिफ़ॉल्ट रूप से चालू रहता है. साथ ही, यह मुख्य सुरक्षा जैसे कि हैकिंग से सुरक्षा की सुविधा देता है. इस विकल्प के साथ, आपके उपयोगकर्ताओं को डिवाइस मैनेजमेंट ऐप्लिकेशन इंस्टॉल करने की ज़रूरत नहीं होती.

सेटअप: अपने-आप लागू होता है. इसके लिए, उपयोगकर्ता को कोई सेटअप करने की ज़रूरत नहीं होती

मैनेज करने के विकल्प:

बुनियादी मैनेजमेंट के बारे में ज़्यादा जानें


मोबाइल की बेहतर सुरक्षा और ऐप्लिकेशन मैनेजमेंट

अगर आपको अपने संगठन के डेटा पर ज़्यादा कंट्रोल चाहिए, तो मोबाइल के बेहतर मैनेजमेंट की सुविधा का इस्तेमाल करें. इसके लिए, ज़्यादा मज़बूत पासवर्ड, कहीं से भी डिवाइस वाइप करने की सुविधा, iOS ऐप्लिकेशन मैनेज करना, Android वर्क प्रोफ़ाइल का इस्तेमाल वगैरह की ज़रूरत है.

सेटअप: इसे सभी के लिए चालू करें या मोबाइल डिवाइस के प्लैटफ़ॉर्म और संगठन की इकाइयां चुनें. उपयोगकर्ताओं को अपने डिवाइसों पर मैनेजमेंट ऐप्लिकेशन इंस्टॉल करना होगा

मैनेज करने के विकल्प:

ऐडवांस मैनेजमेंट सेट अप करना


कंप्यूटर सुरक्षा

आपके पास यह कंट्रोल करने का विकल्प होता है कि कौनसे लैपटॉप, डेस्कटॉप, और अन्य एंडपॉइंट, आपके संगठन के डेटा को ऐक्सेस कर सकते हैं. साथ ही, आपको उन डिवाइसों के बारे में जानकारी मिलती है. डिवाइसों को ब्लॉक किया जा सकता है, उपयोगकर्ताओं को दूर से साइन आउट किया जा सकता है, और कॉन्टेक्स्ट अवेयर ऐक्सेस का इस्तेमाल किया जा सकता है.

कंप्यूटर मैनेज करना


कंपनी के मालिकाना हक वाले डिवाइसों को मैनेज करने की सुविधा

Google Workspace Admin console में जाकर, अपनी कंपनी के मालिकाना हक वाले सभी डिवाइसों—मोबाइल डिवाइस, लैपटॉप, डेस्कटॉप—को एक ही जगह से मैनेज किया जा सकता है.

सभी प्लैटफ़ॉर्म और डिवाइस टाइप के लिए, कंपनी की इन ऐसेट को सोर्स करने, रजिस्टर करने, और मैनेज करने का तरीका जानें.

कंपनी के मालिकाना हक वाले डिवाइसों को सेट अप करना