एडमिन के लिए 2SV की सुविधा लागू करने के बारे में जानकारी

आपके संगठन की जानकारी को बेहतर तरीके से सुरक्षित रखने के लिए, Google जल्द ही सभी एडमिन खातों के लिए दो चरणों में पुष्टि (2SV) की सुविधा चालू करना ज़रूरी बना देगा. Google Workspace के एडमिन के तौर पर, आपको 2SV की मदद से अपनी पहचान की पुष्टि करनी होगी. इसके लिए, आपको अपने पासवर्ड के साथ-साथ कोई दूसरी जानकारी देनी होगी. जैसे, अपना फ़ोन या सुरक्षा कुंजी.

2SV की सुविधा लागू करने की समयसीमा

आने वाले सालों में, 2SV की सुविधा धीरे-धीरे लागू की जाएगी. Workspace for Education, Workspace for Nonprofits, Cloud Identity या Android Enterprise का इस्तेमाल करने वाले संगठनों के लिए, 2SV की सुविधा अब लागू की जा रही है. Google के 2SV की सुविधा लागू करने से पहले, आपको अपने संगठन के एडमिन खातों के लिए इसे चालू करना होगा.

सुपर एडमिन को, 2SV की सुविधा लागू होने से करीब 90 दिन पहले सूचना मिलेगी. अन्य सभी एडमिन को, 2SV की सुविधा लागू होने से करीब 60 दिन पहले, ईमेल और फ़ोन के ज़रिए सूचना मिलेगी. एडमिन को अपने Google खाते से लॉग इन करने पर एक रिमाइंडर दिखेगा. साथ ही, Google Admin console के होम पेज पर सबसे ऊपर एक और रिमाइंडर दिखेगा. सूचना की इस अवधि के दौरान, Google की 2SV की सुविधा लागू करने की नीति, संगठन की मौजूदा 2SV की नीतियों से ज़्यादा अहमियत रखेगी.

सूचनाएं और रिमाइंडर

सूचना की अवधि के दौरान, जब कोई एडमिन अपने खाते में साइन इन करेगा, तो उसे 2SV की सुविधा चालू करने की ज़रूरी तारीख के बारे में रिमाइंडर मिलेगा. अगर एडमिन, 2SV की सुविधा चालू नहीं करता है, तो:

  • सात दिनों के बाद, उसे Admin console में 2SV की सुविधा चालू करने के लिए रिमाइंडर मिलते रहेंगे.
  • 15 दिनों के बाद, वह 2SV की सुविधा चालू किए बिना, मोबाइल डिवाइसों पर Workspace के ऐप्लिकेशन ऐक्सेस नहीं कर पाएगा.
  • 30 दिनों के बाद, वह 2SV की सुविधा चालू किए बिना, वेब ऐप्लिकेशन ऐक्सेस नहीं कर पाएगा.

सूचना मिलने का सटीक समय, संगठन, उसकी प्रोफ़ाइल, और उसके इस्तेमाल किए जाने वाले खास प्रॉडक्ट के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है. ये स्टैंडर्ड समयसीमाएं हैं. इनका मकसद, एडमिन को 2SV की सुविधा चालू करने के लिए काफ़ी समय देना है.

2SV की सुविधा लागू करने से जुड़ी ज़रूरी जानकारी

  • किसी उपयोगकर्ता को एडमिन बनाने पर, 2SV की सुविधा तुरंत लागू हो जाती है.
  • Google की 2SV की सुविधा लागू करने की नीति के तहत आने वाले एडमिन, इस नीति को नज़रअंदाज़ नहीं कर सकते. अगर कोई एडमिन, 2SV की सुविधा चालू नहीं कर पाता है, तो इसका एक ही समाधान है कि उसके एडमिन के अधिकार हटा दिए जाएं.
  • सेवा खातों के लिए, 2SV की सुविधा चालू करना ज़रूरी नहीं है. हालांकि, जिस एडमिन खाते के ज़रिए सेवा खाता ऐक्सेस किया जाता है उसके लिए, 2SV की सुविधा चालू करना ज़रूरी है.
  • Admin console में, किसी एडमिन के लिए 2SV की सुविधा लागू होने की स्थिति देखी जा सकती है. इसके लिए, उपयोगकर्ताओं के 2SV की सुविधा चालू करने की स्थिति ट्रैक करना, लेख पर जाएं और दो चरणों में पुष्टि करने की सुविधा लागू करना कॉलम जोड़ें.

एडमिन खाता वापस पाएं

अगर 2SV की सुविधा लागू होने के बाद, कोई एडमिन अपने खाते में साइन इन नहीं कर पाता है, तो एडमिन खाता वापस पाने के तरीके अपनाएं.