बीआईएमआई TXT रिकॉर्ड, टेक्स्ट की एक लाइन होती है. इसमें, आपकी PEM फ़ाइल या SVG फ़ाइल का यूआरएल शामिल होता है.
ईमेल की सेवा देने वाली कुछ कंपनियां, बीआईएमआई के साथ सिर्फ़ ऐसे TXT रिकॉर्ड का इस्तेमाल करती हैं जो स्केलेबल वेक्टर ग्राफ़िक्स (एसवीजी) फ़ाइल से जुड़ा हो. हालांकि, Gmail में बीआईएमआई लोगो दिखाने के लिए, आपको ऐसा TXT रिकॉर्ड इस्तेमाल करना होगा जो प्राइवसी एनहांस्ड मेल (पीईएम) फ़ाइल से जुड़ा हो. पीईएम फ़ाइल में आपका लोगो शामिल होता है.
पहला चरण: बीआईएमआई डीएनएस TXT रिकॉर्ड बनाना
अपनी डोमेन सेटिंग में जोड़ने के लिए, बीआईएमआई असर्शन TXT रिकॉर्ड बनाएं.
अहम जानकारी: बीआईएमआई रिकॉर्ड सिंटैक्स में, नंबर 1, अपरकेस लेटर i (I), और लोअरकेस लेटर L (l). एक जैसे दिखते हैं. बीआईएमआई TXT रिकॉर्ड बनाते समय, इस बात का ध्यान रखें.
- टेक्स्ट या दस्तावेज़ एडिटर में कोई नई फ़ाइल खोलें.
अगर आपका लोगो PEM फ़ाइल में है, तो टेक्स्ट की यह लाइन डालें और इस उदाहरण वाले यूआरएल को अपनी PEM फ़ाइल के यूआरएल से बदलें:
v=BIMI1;l=;a=https://images.solarmora.com/brand/certificate.pem
अगर आपका लोगो SVG फ़ाइल में है, तो टेक्स्ट की यह लाइन डालें और इस उदाहरण वाले यूआरएल को अपनी SVG फ़ाइल के यूआरएल से बदलें:
v=BIMI1;l=https://images.solarmora.com/brand/bimi-logo.svg
दूसरा चरण. डोमेन नेम देने वाली कंपनी के रिकॉर्ड में, अपना बीआईएमआई रिकॉर्ड जोड़ना
अपने डोमेन के लिए बीआईएमआई चालू करने के लिए, डोमेन नेम देने वाली कंपनी की सेटिंग में वह TXT रिकॉर्ड जोड़ें जो आपने बनाया है. अपने डोमेन के रिकॉर्ड में बीआईएमआई रिकॉर्ड जोड़ने के बाद, आपके डोमेन के लिए बीआईएमआई सेट अप करने की प्रोसेस पूरी हो जाती है.
अगर आपको डीएनएस रिकॉर्ड जोड़ने में मदद चाहिए, तो डोमेन नेम देने वाली कंपनी के लिए सहायता से जुड़ी जानकारी देखें. हर कंपनी के लिए, यह तरीका अलग-अलग हो सकता है.
ध्यान दें:
- नीचे दिए गए चरणों में, आपके डोमेन नेम देने वाली कंपनी के लिए फ़ील्ड के नाम अलग-अलग हो सकते हैं.
- बीआईएमआई को काम करना शुरू करने और लोगो को पाने वालों के मेलबॉक्स में दिखने में 48 घंटे लग सकते हैं.
बीआईएमआई के लिए, डीएनएस TXT रिकॉर्ड जोड़ना:
- अपने डोमेन होस्ट में साइन इन करें. आम तौर पर, डोमेन होस्ट से ही डोमेन नेम खरीदा जाता है. अगर आपको नहीं पता कि आपका डोमेन होस्ट कौन है, तो डोमेन रजिस्ट्रार की पहचान करना लेख पढ़ें.
- उस पेज पर जाएं जहां अपने डोमेन के लिए डीएनएस TXT रिकॉर्ड अपडेट किए जाते हैं. इस पेज को ढूंढने में मदद पाने के लिए, अपने डोमेन का दस्तावेज़ देखें.
- डोमेन नेम देने वाली कंपनी के डीएनएस रिकॉर्ड के लिए, फ़ॉर्म में ये वैल्यू डालें:
| फ़ील्ड | वैल्यू | ब्यौरा |
|---|---|---|
| टाइप | TXT | यह डीएनएस रिकॉर्ड का टाइप है. |
| होस्ट | default._bimi.solarmora.com |
default._bimi. के बाद, अपना डोमेन नेम डालें. डोमेन नेम देने वाली कुछ कंपनियां, आपका डोमेन नेम अपने-आप भर देती हैं. अगर ऐसा नहीं होता है, तो अपना डोमेन मैन्युअल तरीके से डालें. |
| वैल्यू | (वैल्यू का उदाहरण)v=BIMI1;l=;a=https://images.solarmora.com/brand/certificate.pem
|
पहले चरण में बनाया गया बीआईएमआई असर्शन TXT रिकॉर्ड डालें. |
| TTL (टीटीएल) | 1 घंटा (3600 सेकंड) | टीटीएल को एक घंटे के बराबर सेट करें. |