सुरक्षा जांच टूल का इस्तेमाल करने के लिए, आपके पास ऑडिट और जांच के अधिकार होने चाहिए. साथ ही, आपको एडमिन होना चाहिए. सुपर एडमिन के पास ये अधिकार डिफ़ॉल्ट रूप से होते हैं. हालांकि, इन्हें एडमिन के लिए बनाए गए किसी कस्टम रोल में भी जोड़ा जा सकता है. मौजूदा रोल को अपडेट करने या नया रोल बनाने के लिए, यह तरीका अपनाएं.
सुरक्षा जांच टूल के लिए एडमिन रोल बनाना या उसमें बदलाव करना
-
Google Admin console में, मेन्यू
खाता
एडमिन की भूमिकाएं पर जाएं.
यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.
- कोई विकल्प चुनें:
- किसी मौजूदा रोल में अधिकार जोड़ने के लिए, सूची में वह रोल ढूंढें. इसके बाद, कार्रवाइयां
अधिकार देखें
अधिकार खोलें पर क्लिक करें.
- एडमिन के लिए नया रोल बनाने के लिए, नया रोल बनाएं पर क्लिक करें. इसके बाद, रोल का नाम और उससे जुड़ी जानकारी (ज़रूरी नहीं) जोड़ें. फिर, जारी रखें पर क्लिक करें.
- किसी मौजूदा रोल में अधिकार जोड़ने के लिए, सूची में वह रोल ढूंढें. इसके बाद, कार्रवाइयां
एडमिन के अधिकार सेक्शन में, सेवाएं
सुरक्षा केंद्र पर क्लिक करें.
ध्यान दें: चाइल्ड अधिकारों को बड़ा करने के लिए, दाईं ओर मौजूद ऐरो
पर क्लिक करें. वहीं, चाइल्ड अधिकारों को छिपाने के लिए, नीचे की ओर मौजूद ऐरो
पर क्लिक करें. सबसे ऊपर मौजूद खोज बार का भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
इनमें से कोई एक कार्रवाई करें:
- एडमिन को सुरक्षा केंद्र की सभी सुविधाओं का ऐक्सेस देने के लिए, इस उपयोगकर्ता के पास सुरक्षा केंद्र के पूरे एडमिन अधिकार हैं बॉक्स को चुनें. इसमें सुरक्षा जांच टूल भी शामिल है.
- एडमिन को सुरक्षा जांच की चुनिंदा सुविधाओं का ऐक्सेस देने के लिए, इस उपयोगकर्ता के पास सुरक्षा केंद्र के पूरे एडमिन अधिकार हैं बॉक्स और ऑडिट और जांच बॉक्स को चुनें. इसके बाद, कोई विकल्प चुनें:
- एडमिन को कॉन्टेंट अपडेट करने की अनुमति देने के लिए, मैनेज करें बॉक्स को चुनें. उदाहरण के लिए, किसी दस्तावेज़ की ऐक्सेस कंट्रोल सूची में बदलाव करना या कोई ईमेल मिटाना.
- एडमिन को खोज करने और नतीजे देखने की अनुमति देने के लिए, देखें बॉक्स को चुनें. इसमें ऐसे नतीजे भी शामिल हैं जिनमें संवेदनशील कॉन्टेंट हो सकता है.
- एडमिन को पूरे मैसेज और अटैचमेंट देखने की अनुमति देने के लिए, संवेदनशील कॉन्टेंट देखें बॉक्स को चुनें. इसमें वे मैसेज और अटैचमेंट भी शामिल हैं जो डीएलपी के नियमों का उल्लंघन करते हैं. हालांकि, ऐसा तब होगा, जब सुरक्षा जांच टूल की सेटिंग में, 'संवेदनशील कॉन्टेंट देखें' सेटिंग चालू की गई हो. इसके अलावा, इसमें वे मैसेज और अटैचमेंट भी शामिल हैं जिन्हें आपत्तिजनक के तौर पर रिपोर्ट किया गया है.
सेव करें या जारी रखें पर क्लिक करें.
अगर आपसे अधिकारों की समीक्षा करने के लिए कहा जाता है, तो उनकी समीक्षा करें. इसके बाद, रोल बनाएं पर क्लिक करें.
किसी भी उपयोगकर्ता को रोल असाइन करें. रोल असाइन करने का तरीका जानने के लिए, Assign roles पर जाएं.