सिक्योरिटी डैशबोर्ड रिपोर्ट का इस्तेमाल शुरू करने से पहले

यह सुविधा इन वर्शन में इस्तेमाल की जा सकती है: Frontline Standard और Frontline Plus; Enterprise Standard और Enterprise Plus; Education Standard और Education Plus; Enterprise Essentials Plus. अपने वर्शन की तुलना करें

सुरक्षा केंद्र की रिपोर्ट, सुरक्षा डैशबोर्ड से देखी जा सकती हैं.

इन रिपोर्ट को देखने से पहले, यह जानकारी पढ़ लें:

  • अपने डेटा के बारे में जानें—सुरक्षा डैशबोर्ड और रिपोर्ट के बारे में जानने के लिए, हर रिपोर्ट को सिलसिलेवार तरीके से देखें. रिपोर्ट देखते समय, सहायता केंद्र में दिए गए निर्देशों को पढ़ें. इससे आपको यह समझने में मदद मिलेगी कि डेटा, आपके डोमेन के बारे में क्या जानकारी दे रहा है. हर रिपोर्ट पर क्लिक करें, ज़ूम इन करें, और ड्रिल डाउन करें. इससे आपको रिपोर्ट के काम करने के तरीके के बारे में ज़्यादा जानने में मदद मिलेगी. साथ ही, यह समझने में मदद मिलेगी कि रिपोर्ट, आपके डोमेन के बारे में कैसे अहम जानकारी देती हैं.
  • अपने जोखिमों को समझें—बाहर के लोगों के साथ शेयर करना, बिना पुष्टि किए ईमेल भेजना, और बिना एन्क्रिप्ट किए ईमेल कनेक्शन: ये सभी ऐसे जोखिम हैं जिनका सामना आपका डोमेन कर रहा है. सुरक्षा डैशबोर्ड में अपने डोमेन को एक्सप्लोर करने का एक तरीका यह है कि संभावित खतरों की पहचान की जाए और उन्हें कम करने के तरीकों पर विचार किया जाए. उदाहरण के लिए, अपने डोमेन की बाहरी लोगों के साथ शेयर करने की नीति में बदलाव करके या Gmail की बेहतर सेटिंग में, मेल रूटिंग के नियम में बदलाव करके (यह सुविधा सिर्फ़ Google Workspace के ग्राहकों के लिए उपलब्ध है).

सुरक्षा केंद्र के बारे में ज़्यादा जानकारी और निर्देश पाने के लिए, सुरक्षा केंद्र के बारे में जानकारी देखें.