BIMI SVG फ़ाइल बनाना (ज़्यादा जानकारी वाले चरण)

इस पेज पर, BIMI के लिए SVG फ़ाइल बनाने का तरीका बताया गया है, ताकि BIMI की मदद से ईमेल मैसेज में अपना लोगो जोड़ा जा सके.

फ़िलहाल, BIMI की सभी ज़रूरी शर्तों को पूरा करने वाली SVG फ़ाइल बनाने के लिए कोई ऐप्लिकेशन उपलब्ध नहीं है. BIMI के लिए SVG फ़ाइलों में आम तौर पर, टेक्स्ट एडिटर या खास मकसद वाली स्क्रिप्ट का इस्तेमाल करके मैन्युअल तरीके से बदलाव करना पड़ता है. BIMI के लिए SVG फ़ाइल बनाने के लिए, सुझाए गए टूल के बारे में जानें .

SVG फ़ाइल बनाने के लिए, Adobe Illustrator का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके बाद, टेक्स्ट एडिटर की मदद से कुछ मामूली बदलाव किए जा सकते हैं. SVG फ़ाइल बनाते समय, पक्का करें कि आपने SVG फ़ाइल की ज़रूरी शर्तें और सुझावों का पालन किया हो.

  1. Illustrator में, सोर्स वेक्टर इमेज खोलें. पक्का करें कि फ़ाइल इमेज, Gmail BIMI इमेज के लिए इन ज़रूरी शर्तों और सुझावों को पूरा करती हो. ये शर्तें और सुझाव, BIMI की स्टैंडर्ड ज़रूरी शर्तों के अलावा हैं:
    1. इमेज की कम से कम ऊंचाई और चौड़ाई 96 पिक्सल होनी चाहिए.
    2. इमेज का साइज़, पिक्सल में तय किया जाना चाहिए. उदाहरण: width="96" height="96"
    3. इमेज का साइज़ तय करने के लिए, रिलेटिव डाइमेंशन का इस्तेमाल न करें. उदाहरण: width="100%" height="100%"
    4. लोगो की इमेज, स्क्वेयर में बीच में होनी चाहिए.
    5. लोगो की इमेज, गहरे रंग के बैकग्राउंड पर दिखनी चाहिए. हो सकता है कि पारदर्शी बैकग्राउंड उम्मीद के मुताबिक न दिखें.
    6. SVG फ़ाइल का साइज़ 32 केबी या इससे कम होना चाहिए.
    7. SVG फ़ाइल में, ऐक्सेस करने की सुविधा के लिए <desc> एलिमेंट (ब्यौरा) शामिल होना चाहिए.
    8. SVG फ़ाइल में ये चीज़ें शामिल नहीं होनी चाहिए: बिटमैप, दूसरी फ़ाइलों के लिंक, टेक्स्ट या ग्रुप किए गए ऑब्जेक्ट. फ़ाइल में टेक्स्ट को ऑब्जेक्ट के तौर पर रखने के लिए, Illustrator की आउटलाइन बनाएं सुविधा का इस्तेमाल करें.
  2. फ़ाइल > इस नाम से सेव करें… को चुनें.
  3. इस नाम से सेव करें विंडो में:
    • इस नाम से सेव करें फ़ील्ड में, फ़ाइल का नाम डालें. हमारा सुझाव है कि आप सिर्फ़ छोटे अक्षरों और डैश का इस्तेमाल करें. उदाहरण के लिए, mybrand-bimi.svg. खास वर्णों का इस्तेमाल न करें.
    • फ़ॉर्मैट के बगल में, SVG (svg) को चुनें. SVG कंप्रेस की गई (svgz) को न चुनें.
  4. सेव करें बटन पर क्लिक करें.
  5. SVG के विकल्प विंडो में:
    • SVG प्रोफ़ाइल के बगल में, SVG Tiny 1.2 को चुनें.
    • इमेज की जगह के बगल में, सुरक्षित रखें को चुनें.
  6. फ़ाइल को सेव करने के लिए, ठीक है बटन पर क्लिक करें.
  7. फ़ाइल को टेक्स्ट एडिटर में खोलें. आपको फ़ाइल के पहले हिस्से में बदलाव करना होगा. यह हिस्सा इस तरह दिखता है:

    <?xml version="1.0" encoding="utf-8"?>
    <svg version="1.2" baseProfile="tiny" xmlns="http://www.w3.org/2000/svg" xmlns:xlink="http://www.w3.org/1999/xlink" x="96px"
    y="96px" viewBox="0 0 742.23 828.45" overflow="visible" xml:space="preserve">
    <g id="design">
    
  8. टेक्स्ट फ़ाइल की तीसरी और चौथी लाइन में बदलाव करें:

    • पक्का करें कि svg version की वैल्यू 1.2 हो. अगर ऐसा नहीं है, तो इसे 1.2 में बदलें.
    • baseProfile की वैल्यू को tiny-ps में बदलें.
    • x और y एट्रिब्यूट और उनकी वैल्यू हटाएं.
    • आठवें चरण में दिए गए उदाहरण के मुताबिक, <title> टैग और वैल्यू जोड़ें. टाइटल, <svg के बाद और <g> से पहले होना चाहिए.
  9. बदलाव करने के बाद, पुष्टि करें कि फ़ाइल का पहला हिस्सा इस तरह दिखता है:

    <?xml version="1.0" encoding="utf-8"?>
    <svg version="1.2" baseProfile="tiny-ps" xmlns="http://www.w3.org/2000/svg" xmlns:xlink="http://www.w3.org/1999/xlink" x="0px"
    overflow="visible" xml:space="preserve">
    <title>Solarmora Services</title>
    <g id="design">
    
  10. टेक्स्ट फ़ाइल में किए गए बदलावों को सेव करें. फ़ाइल एक्सटेंशन .svg होना चाहिए.

अगले चरण

इसके बाद, VMC और उससे जुड़ी PEM और सर्टिफ़िकेट वाली फ़ाइलें पाएं.


Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े चिह्न और लोगो Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.