एडमिन के तौर पर, डैशबोर्ड में अपनी पसंद के मुताबिक चार्ट बनाया जा सकता है. यह चार्ट, सुरक्षा से जुड़ी जांच के टूल में डाली गई खोज पर आधारित होता है. कस्टम चार्ट सिर्फ़ उन डेटा सोर्स के लिए बनाए जा सकते हैं जो लॉग इवेंट पर आधारित होते हैं. उदाहरण के लिए, Gmail के लॉग इवेंट के लिए कस्टम चार्ट बनाया जा सकता है, लेकिन Gmail मैसेज के लिए नहीं.
ध्यान दें: हर एडमिन, ज़्यादा से ज़्यादा 25 कस्टम चार्ट बना सकता है.
जांच के आधार पर चार्ट बनाना
- सुरक्षा जांच टूल में खोज शुरू करें. निर्देशों के लिए, जांच के टूल की मदद से खोजों को पसंद के मुताबिक बनाएं लेख पढ़ें.
- जांच वाले पेज पर, पेज के सबसे ऊपर दाएं कोने में मौजूद
आइकॉन पर क्लिक करें. इसके बाद, कस्टम चार्ट बनाएं को चुनें.
- खोज से डैशबोर्ड विजेट बनाएं विंडो में, अपने कस्टम चार्ट के लिए टाइटल और छोटा ब्यौरा डालें.
- विजेट से, यह झलक देखें कि आपका चार्ट डैशबोर्ड पर कैसा दिखेगा.
- डैशबोर्ड में सेव करें पर क्लिक करें.
- डैशबोर्ड पर अपना नया चार्ट देखने के लिए, बाएं मेन्यू में जाकर सुरक्षा > डैशबोर्ड पर जाएं. अब नया चार्ट, आपके डैशबोर्ड पर सबसे ऊपर बाईं ओर मौजूद चार्ट के तौर पर दिखता है.
- ज़रूरी नहीं: डैशबोर्ड में, पेज के सबसे ऊपर दाएं कोने में मौजूद, डैशबोर्ड को पसंद के मुताबिक बनाएं
आइकॉन पर क्लिक करें. डैशबोर्ड को पसंद के मुताबिक बनाते समय, इस नए कस्टम चार्ट को डैशबोर्ड पर किसी भी जगह ले जाया जा सकता है. इसके अलावा, अगर आपको इसकी ज़रूरत नहीं है, तो बाद में इसे मिटाया भी जा सकता है.
डैशबोर्ड के कुछ चार्ट के आधार पर भी जांच शुरू की जा सकती है. निर्देशों के लिए, डैशबोर्ड चार्ट के आधार पर जांच शुरू करना लेख पढ़ें.