सुरक्षा डैशबोर्ड को पसंद के मुताबिक बनाना

यह सुविधा इन वर्शन में उपलब्ध है: Frontline Standard और Frontline Plus; Enterprise Standard और Enterprise Plus; Education Standard और Education Plus; Enterprise Essentials Plus. अपने वर्शन की तुलना करें

सुरक्षा डैशबोर्ड को अपनी पसंद के मुताबिक बनाया जा सकता है. इसमें चार्ट जोड़े जा सकते हैं, छिपाए जा सकते हैं, और उनका क्रम बदला जा सकता है. इससे आपको उन चार्ट पर फ़ोकस करने में मदद मिलती है जो आपके लिए सबसे ज़रूरी हैं.

पेज में सबसे ऊपर दाईं ओर मौजूद, डैशबोर्ड अपने हिसाब से बनाएं आइकॉन पर क्लिक करें. इससे विजेट जोड़ें पैनल दिखता है. इससे सुरक्षा डैशबोर्ड, बदलाव करने के मोड में चला जाता है. विजेट जोड़ें पैनल में, उन चार्ट की सूची होती है जिन्हें डैशबोर्ड में जोड़ा जा सकता है.

ध्यान दें: डैशबोर्ड के सभी बदलाव, हर उपयोगकर्ता के हिसाब से सेव किए जाते हैं. उदाहरण के लिए, अगर किसी चार्ट को डैशबोर्ड पर से छिपाया जाता है, तो यह चार्ट सिर्फ़ उस व्यक्ति को नहीं दिखता है जिसने इसे छिपाया है. संगठन के बाकी एडमिन को यह चार्ट दिखता है.

चार्ट जोड़ना या छिपाना

विजेट जोड़ें पैनल से आइटम पिक अप करके, उन्हें डैशबोर्ड पर खींचा और छोड़ा जा सकता है. साथ ही, डैशबोर्ड से आइटम पिक अप करके, उन्हें विजेट जोड़ें पैनल पर खींचा और छोड़ा जा सकता है. चार्ट को खींचकर अपनी पसंद की जगह पर ले जाएं. इसके लिए, चार्ट पर क्लिक करके रखें और फिर उसे अपनी पसंद की जगह पर ले जाएं.

डैशबोर्ड में किसी भी चार्ट के ऊपर दाएं कोने में मौजूद, x आइकॉन पर क्लिक करके भी चार्ट को छिपाया जा सकता है. इसके अलावा, विजेट जोड़ें पैनल में मौजूद किसी चार्ट के लिए, + आइकॉन पर क्लिक करके, डैशबोर्ड में कोई चार्ट जोड़ा जा सकता है.

चार्ट का क्रम बदलना

चार्ट को ऊपर या नीचे ले जाया जा सकता है. इसके अलावा, चार्ट को एक कॉलम से दूसरे कॉलम में भी ले जाया जा सकता है. पेज पर मौजूद किसी भी चार्ट को चुनें और उसे अपनी पसंद की जगह पर खींचें और छोड़ें.

कीबोर्ड कंट्रोल का इस्तेमाल करना

डैशबोर्ड के एडिट मोड में होने पर, चार्ट को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए, कीबोर्ड कंट्रोल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है:

  1. tab बटन दबाकर, उस चार्ट पर जाएं जिसे आपको ले जाना है. इसके बाद, enter बटन दबाएं.
  2. डैशबोर्ड में नेविगेट करने के लिए, ऐरो बटन दबाकर चार्ट के लिए डेस्टिनेशन चुनें.
  3. नई जगह की पुष्टि करने के लिए, enter बटन दबाएं. इसके अलावा, कार्रवाई रद्द करने के लिए escape बटन दबाएं.