कॉन्टेंट को मॉडरेट करने और अपने डेटा की सुरक्षा करने के लिए, Chat मैसेज की जांच करना

सुरक्षा जांच टूल

एडमिन के तौर पर, सुरक्षा से जुड़ी जांच करने वाले टूल का इस्तेमाल करके, अपने संगठन में Chat की गतिविधि पर नज़र रखी जा सकती है. इसमें आपके डोमेन से बाहर भेजे गए मैसेज और फ़ाइलें शामिल हैं. आपके पास उत्पीड़न, स्पैम या संवेदनशील जानकारी जैसे आपत्तिजनक कॉन्टेंट की रिपोर्ट की समीक्षा करने का विकल्प होता है. साथ ही, उत्पीड़न और संवेदनशील कॉन्टेंट के लीक होने से रोकने के लिए, डेटा की सुरक्षा से जुड़े नियम बनाए जा सकते हैं.

Chat में मौजूद उन मैसेज की समीक्षा करना जिनकी शिकायत की गई है

इन वर्शन में उपलब्ध है:

  • Chat के मैसेज की समीक्षा करने की सुविधा: Frontline Standard और Frontline Plus; Enterprise Standard और Enterprise Plus; Education Standard और Education Plus; Enterprise Essentials Plus; Cloud Identity Premium.
  • Chat में कॉन्टेंट की शिकायत करने की सुविधा: Frontline Plus; Enterprise Plus; Education Standard और Education Plus.

Chat में कॉन्टेंट की शिकायत करने की सुविधा चालू करने पर, उपयोगकर्ता ऐसे मैसेज की शिकायत कर सकते हैं जो आपत्तिजनक हों या संगठन के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते हों. सुरक्षा जांच टूल का इस्तेमाल करके, शिकायत किए गए Chat मैसेज की समीक्षा की जा सकती है.

ध्यान दें: एडमिन के तौर पर, Chat मैसेज में आपत्तिजनक कॉन्टेंट की निगरानी की जा सकती है. इसके लिए, गतिविधि का ऐसा नियम बनाएं जो आपको मैसेज की शिकायत की गई इवेंट के बारे में सूचना दे. निर्देशों के लिए, गतिविधि के नियम बनाना और उन्हें मैनेज करना लेख पढ़ें.

अगर शिकायत किया गया मैसेज, Chat स्पेस में पोस्ट किया गया था, तो स्पेस मैनेजर से संपर्क करें. उसके पास मैसेज मिटाने या किसी ऐसे व्यक्ति को नया स्पेस मैनेजर बनाने की अनुमति होती है जिसके पास इस काम को पूरा करने के लिए ज़रूरी ऐक्सेस हो. सुरक्षा जांच टूल से कार्रवाई नहीं की जा सकती.

Chat में मौजूद जिन मैसेज की शिकायत की गई है उनकी जांच करने के लिए:

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद सुरक्षा इसके बाद सुरक्षा केंद्र इसके बाद जांच के लिए उपलब्ध टूल पर जाएं.

    इसके लिए, आपके पास सुरक्षा केंद्र के एडमिन का अधिकार होना चाहिए.

  2. डेटा सोर्स पर क्लिक करें. इसके बाद, Chat के लॉग इवेंट चुनें.
  3. शर्त जोड़ें पर क्लिक करें.
  4. एट्रिब्यूटइसके बाद पर क्लिक करें और इवेंट चुनें.
  5. तीसरी ड्रॉप-डाउन सूची से, शिकायत किया गया मैसेज चुनें.
  6. खोजें पर क्लिक करें.
    पेज पर सबसे नीचे मौजूद खोज नतीजों में, आपको शिकायत किए गए मैसेज की सूची दिखेगी.
  7. ज़्यादा जानकारी देखने के लिए, खोज के नतीजों में मौजूद किसी भी लाइन के मैसेज आईडी पर क्लिक करें.
  8. अगर आपसे कहा जाए, तो चैट वाले कॉन्टेंट को देखने के लिए, कारोबार की ज़रूरत के बारे में टेक्स्ट डालें. इसके बाद, पुष्टि करें पर क्लिक करें.
    साइड पैनल में, जांच के बारे में ज़्यादा जानकारी दिखती है:

मैसेज की जानकारी वाला टैब—इस टैब में, चैट मैसेज का कॉन्टेंट दिखता है. अन्य ज़रूरी जानकारी में, मैसेज भेजने वाले का नाम, मैसेज भेजे जाने की तारीख, मैसेज आईडी, और उससे जुड़ी सभी रिपोर्ट और अटैचमेंट शामिल हैं. अटैचमेंट में मौजूद कॉन्टेंट को डाउनलोड किया जा सकता है.

बातचीत की जानकारी वाला टैब—इस टैब में, Chat बातचीत के बारे में जानकारी शामिल होती है. इसमें बातचीत का टाइप शामिल होता है. उदाहरण के लिए, 1:1 चैट या स्पेस. ध्यान दें: स्पेस के लिए, ज़्यादा से ज़्यादा पांच स्पेस मैनेजर के ईमेल पते दिखते हैं. अगर ज़रूरी हो, तो कार्रवाई करने के लिए स्पेस मैनेजर से संपर्क किया जा सकता है.

चैट ट्रांसक्रिप्ट टैब—यह टैब, चैट बातचीत के बारे में जानकारी देता है. इसमें कुछ मैसेज का टेक्स्ट और मैसेज की स्थिति के बारे में जानकारी शामिल होती है. जैसे, उन्हें बदला गया है या मिटाया गया है; मैसेज को "शिकायत की गई" के तौर पर सिर्फ़ तब टैग किया जाता है, जब मैसेज के मौजूदा वर्शन की शिकायत की गई हो. अटैचमेंट में मौजूद कॉन्टेंट को इस टैब में शामिल नहीं किया जाता. साथ ही, इसे यहां से डाउनलोड भी नहीं किया जा सकता.

ध्यान दें: सुरक्षा से जुड़ी जांच करने वाले टूल में, Chat के जवाब में मौजूद किसी भी कोट किए गए कॉन्टेंट को शामिल नहीं किया जाता.

Chat मैसेज के लिए, डेटा की सुरक्षा का नियम बनाना

यह सुविधा इन वर्शन में इस्तेमाल की जा सकती है: Frontline Plus; Enterprise Standard और Enterprise Plus; Education Standard और Education Plus; Cloud Identity Premium. अपने वर्शन की तुलना करें

Chat के डेटा की निगरानी करने और उसे लीक होने से रोकने के लिए, सुरक्षा जांच के टूल का इस्तेमाल करने के लिए, आपको Chat के लिए डेटा की सुरक्षा का नियम सेट अप करना होगा. यह एक कस्टम नियम है, जिसे नियमों वाले पेज से बनाया जाता है. इस नियम का इस्तेमाल करके, अपने डोमेन में Chat मैसेज के इस्तेमाल से जुड़ी किसी खास गतिविधि के बारे में सूचना पाई जा सकती है.

डेटा की सुरक्षा से जुड़ा नियम सेट अप करने के बाद, सुरक्षा जांच करने वाले टूल का इस्तेमाल करके, अपने संगठन के Chat मैसेज की जांच की जा सकती है.

ध्यान दें: ऐसा हो सकता है कि एडमिन ने Chat मैसेज के लिए, डेटा की सुरक्षा से जुड़ा कोई नियम पहले से सेट अप किया हो. अगर ऐसा नहीं है, तो आपको यह काम खुद करना होगा. निर्देशों के लिए, डेटा की सुरक्षा के नियम बनाना लेख पढ़ें.

यह सुविधा इन वर्शन में उपलब्ध है: Frontline Standard और Frontline Plus; Enterprise Standard और Enterprise Plus; Education Standard और Education Plus; Enterprise Essentials Plus; Cloud Identity Premium. अपने वर्शन की तुलना करें

सुरक्षा जांच टूल में जानकारी खोजने के लिए, पहले कोई डेटा सोर्स चुनें. इसके बाद, अपनी खोज के लिए एक या उससे ज़्यादा शर्तें चुनी जा सकती हैं. हालांकि, ऐसा करना ज़रूरी नहीं है. हर शर्त के लिए, एट्रिब्यूट, ऑपरेटर, और वैल्यू चुनें.

ध्यान दें: यहां दिए गए निर्देशों में, उदाहरण के तौर पर चैट मैसेज की जांच करने के लिए की गई खोज के बारे में बताया गया है. आपके पास खोज में अन्य शर्तों का इस्तेमाल करने का विकल्प होता है. इसके अलावा, बिना किसी शर्त के भी खोज की जा सकती है.

नियम के लॉग इवेंट के लिए, सुरक्षा जांच टूल में खोज करने के लिए:

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद सुरक्षा इसके बाद सुरक्षा केंद्र इसके बाद जांच के लिए उपलब्ध टूल पर जाएं.

    इसके लिए, आपके पास सुरक्षा केंद्र के एडमिन का अधिकार होना चाहिए.

  2. डेटा सोर्स पर क्लिक करें. इसके बाद, नियम के लॉग इवेंट चुनें.
  3. शर्त जोड़ें इसके बाद एट्रिब्यूट इसके बाद तारीख पर क्लिक करें.

    खोज के लिए तारीख की सीमा चुनें.

  4. शर्त जोड़ें इसके बाद एट्रिब्यूट इसके बाद नियम का टाइप पर क्लिक करें.

    डीएलपी को चुनें.

  5. खोजें पर क्लिक करें.

    खोज के नतीजे, पेज पर सबसे नीचे दिखते हैं.

  6. जांच को सेव करने के लिए, सेव करें पर क्लिक करें इसके बाद कोई टाइटल और ब्यौरा डालें इसके बाद सेव करें पर क्लिक करें.

    ध्यान दें: खोज के नतीजों को सेव करके, आने वाले समय में उनका इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे एक ही जांच को कई बार किया जा सकता है.

Chat के उन मैसेज की जांच करना जिनसे डेटा की सुरक्षा से जुड़े नियमों का उल्लंघन होता है

Chat मैसेज के लिए डेटा सुरक्षा का नियम बनाने के बाद, नियम के लॉग इवेंट खोजें. इसके बाद, जांच के नतीजों में Chat मैसेज की जांच की जा सकती है.

Chat मैसेज की जांच करने के लिए:

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद सुरक्षा इसके बाद सुरक्षा केंद्र इसके बाद जांच के लिए उपलब्ध टूल पर जाएं.

    इसके लिए, आपके पास सुरक्षा केंद्र के एडमिन का अधिकार होना चाहिए.

  2. दाईं ओर मौजूद मेन्यू में जाकर, जांच देखें पर क्लिक करें.
  3. सूची में से जांच पर क्लिक करें. (ऊपर दिए गए सेक्शन में दिए गए निर्देशों का इस्तेमाल करके बनाई गई जांच चुनें.)
  4. खोजें पर क्लिक करें.

    पेज पर सबसे नीचे मौजूद खोज नतीजों में, आपको इवेंट की सूची दिखेगी. इसमें हर इवेंट के बारे में जानकारी दी गई होगी. इस जानकारी में, ट्रिगर किया गया ऐक्शन, नियम का नाम, कंटेनर का टाइप (उदाहरण के लिए, 1:1 चैट या चैट स्पेस), और नियम का नाम शामिल होता है.

  5. ज़्यादा जानकारी देखने के लिए, खोज के नतीजों में मौजूद किसी भी लाइन के संसाधन आईडी पर क्लिक करें.

  6. अगर आपसे कहा जाए, तो चैट वाले कॉन्टेंट को देखने के लिए, कारोबार की ज़रूरत के बारे में टेक्स्ट डालें. इसके बाद, पुष्टि करें पर क्लिक करें.

    साइड पैनल में, आपको अपनी जांच के बारे में ज़्यादा जानकारी दिखेगी:

इंसिडेंट की जानकारी वाला टैब—इस टैब में, उस नियम का नाम दिखता है जिसे ट्रिगर किया गया था. साथ ही, इसमें Chat मैसेज में मौजूद वह कॉन्टेंट भी दिखता है जिसकी वजह से नियम ट्रिगर हुआ था. अन्य ज़रूरी जानकारी में, मैसेज भेजने वाले का नाम, मैसेज भेजे जाने की तारीख, और मैसेज आईडी शामिल है.

बातचीत की जानकारी वाला टैब—इस टैब में, Chat बातचीत के बारे में जानकारी शामिल होती है. इसमें बातचीत का टाइप शामिल होता है. उदाहरण के लिए, 1:1 चैट या स्पेस. ध्यान दें: स्पेस के लिए, ज़्यादा से ज़्यादा पांच स्पेस मैनेजर के ईमेल पते दिखते हैं. अगर ज़रूरी हो, तो कार्रवाई करने के लिए स्पेस मैनेजर से संपर्क किया जा सकता है.

चैट ट्रांसक्रिप्ट टैब—यह टैब, चैट बातचीत के बारे में जानकारी देता है. इसमें कुछ मैसेज का टेक्स्ट और मैसेज की स्थिति के बारे में जानकारी शामिल होती है. जैसे, उन्हें बदला गया है या मिटाया गया है; मैसेज को "शिकायत की गई" के तौर पर सिर्फ़ तब टैग किया जाता है, जब मैसेज के मौजूदा वर्शन की शिकायत की गई हो. अटैचमेंट में मौजूद कॉन्टेंट को इस टैब में शामिल नहीं किया जाता. साथ ही, इसे यहां से डाउनलोड भी नहीं किया जा सकता.