Calendar की सेटिंग की स्थिति को मॉनिटर करना

सिक्योरिटी हेल्थ पेज

यह सुविधा इन वर्शन में उपलब्ध है: Frontline Plus, Enterprise Plus, Education Standard, Education Plus, और Enterprise Essentials Plus. अपने वर्शन की तुलना करें

सिक्योरिटी हेल्थ पेज पर जाकर, Calendar की इन सेटिंग को मॉनिटर किया जा सकता है:

  • कैलेंडर शेयर करने की नीति
  • Calendar को ऑफ़लाइन इस्तेमाल किया जा सकता है या नहीं (यह सुविधा सिर्फ़ Frontline Plus या Enterprise Plus वर्शन में उपलब्ध है)

कैलेंडर शेयर करने की नीति

डिफ़ॉल्ट रूप से, मुख्य कैलेंडर आपके डोमेन से बाहर के लोगों के साथ शेयर नहीं किए जाते. आपके पास Calendar की सेटिंग में जाकर, इस कॉन्फ़िगरेशन को बदलने का विकल्प होता है. ज़्यादा जानकारी के लिए, यहां दी गई टेबल देखें.

सेटिंग कैलेंडर शेयर करने की नीति
स्टेटस इसमें उन ऑर्गनाइज़ेशनल यूनिट के बारे में बताया जाता है जिनके लिए, Calendar शेयर करने की नीति सिर्फ़ खाली/व्यस्त रहने की जानकारी पर सेट नहीं है
सुझाव बाहरी कैलेंडर के शेयर किए जाने को केवल खाली/व्यस्त स्थिति बताने तक सीमित करें. इससे डेटा लीक होने का जोखिम कम हो जाता है.
इस सेटिंग को कॉन्फ़िगर करने का तरीका

Google Admin console में, ऐप्लिकेशन इसके बाद Google Workspace इसके बाद Calendar इसके बाद शेयर करने की सेटिंग पर जाएं. मुख्य कैलेंडर के लिए, बाहरी लोगों के साथ शेयर करने के विकल्प में जाकर, सिर्फ़ खाली/व्यस्त रहने की जानकारी (इवेंट की जानकारी छिपाएं) को चुनें.

ज़्यादा जानकारी और निर्देशों के लिए, कैलेंडर शेयर करने के विकल्प सेट करना लेख पढ़ें.

आपके उपयोगकर्ताओं पर इसका असर उपयोगकर्ता, Calendar में मौजूद जानकारी को किसी बाहरी डोमेन के उपयोगकर्ताओं के साथ शेयर नहीं कर पाएंगे.

Calendar को ऑफ़लाइन ऐक्सेस करना

डिफ़ॉल्ट रूप से, उपयोगकर्ता Calendar को ऑफ़लाइन होने पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. आपके पास Calendar की सेटिंग में जाकर, इस कॉन्फ़िगरेशन को बदलने का विकल्प होता है. ज़्यादा जानकारी के लिए, यहां दी गई टेबल देखें.

सेटिंग वेब पर Calendar को ऑफ़लाइन इस्तेमाल करने की सेटिंग
स्टेटस इसमें उन ऑर्गनाइज़ेशनल यूनिट के बारे में बताया जाता है जिनके लिए, Calendar को ऑफ़लाइन इस्तेमाल किया जा सकता है.
सुझाव

उपयोगकर्ताओं को वेब पर Calendar को ऑफ़लाइन इस्तेमाल करने की अनुमति दें.

ध्यान दें: सार्वजनिक या शेयर किए गए कंप्यूटरों का इस्तेमाल करने वाले उपयोगकर्ताओं के लिए, हमारा सुझाव है कि वे इस सुविधा का इस्तेमाल न करें.

इस सेटिंग को कॉन्फ़िगर करने का तरीका

Google Admin console में, ऐप्लिकेशन इसके बाद Google Workspace इसके बाद Calendar इसके बाद अडवांस सेटिंग पर जाएं. वेब पर Calendar को ऑफ़लाइन इस्तेमाल करने की अनुमति दें को चुनें.

अगर आपने इस सेटिंग को नहीं चुना है, तो आपके उपयोगकर्ताओं को Calendar की सेटिंग में ऑफ़लाइन विकल्प नहीं दिखेगा. उपयोगकर्ता सेटिंग के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, Google Calendar को ऑफ़लाइन इस्तेमाल करना लेख पढ़ें.

आपके उपयोगकर्ताओं पर इसका असर उपयोगकर्ता, अपने कंप्यूटर पर Calendar को ऑफ़लाइन होने पर भी ऐक्सेस कर पाएंगे.