Marketplace ऐप्लिकेशन की सेटिंग की स्थिति को मॉनिटर करना

सिक्योरिटी हेल्थ पेज

यह सुविधा इन वर्शन में उपलब्ध है: Frontline Plus; Enterprise Plus; Education Standard और Education Plus; Enterprise Essentials Plus. अपने वर्शन की तुलना करें

सिक्योरिटी हेल्थ पेज से, Google Workspace Marketplace से इंस्टॉल किए गए ऐप्लिकेशन के इस्तेमाल की सेटिंग के कॉन्फ़िगरेशन को मॉनिटर किया जा सकता है.

Google Workspace Marketplace ऐप्लिकेशन के इस्तेमाल की जानकारी

आपके पास यह चुनने का विकल्प होता है कि उपयोगकर्ता, Google Workspace Marketplace से तीसरे पक्ष के कौनसे ऐप्लिकेशन इंस्टॉल कर सकते हैं. ज़्यादा जानकारी के लिए, यहां दी गई टेबल देखें.

सेटिंग Google Workspace Marketplace ऐप्लिकेशन के इस्तेमाल की जानकारी
स्टेटस

इससे पता चलता है कि कितने डोमेन में यह विकल्प कॉन्फ़िगर नहीं किया गया है:
उपयोगकर्ताओं को Google Workspace Marketplace से कोई भी ऐप्लिकेशन इंस्टॉल करने की अनुमति न दें

सुझाव

आपके पास उपयोगकर्ताओं को Google Workspace Marketplace से ऐप्लिकेशन इंस्टॉल करने की अनुमति देने का विकल्प होता है. हालांकि, ध्यान रखें कि इससे डेटा लीक होने, डेटा बाहर निकाले जाने, और नुकसान पहुंचाने वाले अंदरूनी लोगों का जोखिम बढ़ सकता है.

इस सेटिंग को कॉन्फ़िगर करने का तरीका

Google Admin console में, ऐप्लिकेशन > Google Workspace Marketplace के ऐप्लिकेशन पर जाएं.

ज़्यादा जानकारी और निर्देशों के लिए, उपयोगकर्ताओं के लिए, Google Workspace Marketplace से ऐप्लिकेशन इंस्टॉल करने की सुविधा कंट्रोल करना लेख पढ़ें.

उपयोगकर्ताओं पर इसका असर

उपयोगकर्ता, Google Workspace Marketplace से कोई भी ऐप्लिकेशन इंस्टॉल नहीं कर पाएंगे.