एडमिन के तौर पर, आपके पास अपनी किसी भी जांच को सेव करने, शेयर करने, मिटाने, और उसकी डुप्लीकेट कॉपी बनाने का विकल्प होता है. इससे, जांचों को मैनेज करते समय, खोज के लिए इस्तेमाल की गई शर्तों को सेव करके रखा जा सकता है. साथ ही, अपने संगठन के अन्य लोगों के साथ मिलकर काम किया जा सकता है.
ध्यान दें: आपके पास किसी जांच के लिए खोज क्वेरी बनाने और उसे सेव न करने का विकल्प भी होता है.
जांचें बनाना और सेव करना
कोई जांच बनाने और उसे सेव करने के लिए:
-
Google Admin console में, मेन्यू
सुरक्षा
सुरक्षा केंद्र
जांच टूल पर जाएं.
इसके लिए, आपके पास सुरक्षा केंद्र के एडमिन का अधिकार होना चाहिए.
- अपनी खोज के लिए कोई डेटा सोर्स चुनें. उदाहरण के लिए, डिवाइस के लॉग इवेंट, डिवाइस या Gmail के लॉग इवेंट.
शर्त जोड़ें पर क्लिक करें.
अपनी खोज में एक या एक से ज़्यादा शर्तें शामिल की जा सकती हैं. आपके पास नेस्ट की गई क्वेरी की मदद से, अपनी खोज को पसंद के मुताबिक बनाने का विकल्प भी होता है. नेस्ट की गई क्वेरी, दो या तीन लेवल की शर्तों वाली खोजें होती हैं. ज़्यादा जानकारी के लिए, नेस्ट की गई क्वेरी की मदद से, अपनी खोज को पसंद के मुताबिक बनाना लेख पढ़ें.
एट्रिब्यूट ड्रॉप-डाउन सूची से, कोई एट्रिब्यूट चुनें. उदाहरण के लिए, ऐक्टर या तारीख.
ध्यान दें: अगर खोज के लिए तारीख की सीमा कम की जाती है, तो जांच टूल में नतीजे जल्द दिखेंगे. उदाहरण के लिए, अगर खोज को पिछले हफ़्ते में हुई गतिविधियों तक सीमित किया जाता है, तो क्वेरी का जवाब, खोज को किसी कम समयावधि तक सीमित किए बिना खोज करने की तुलना में ज़्यादा तेज़ी से मिलेगा.
कोई ऑपरेटर चुनें. उदाहरण के लिए, यह है, यह नहीं है, इसमें शामिल है या इसमें शामिल नहीं है.
एट्रिब्यूट के लिए कोई वैल्यू चुनें या डालें. कुछ एट्रिब्यूट के लिए, ड्रॉप-डाउन सूची से कोई वैल्यू चुनी जा सकती है. अन्य एट्रिब्यूट के लिए, कोई वैल्यू टाइप करें.
(ज़रूरी नहीं) खोज के लिए एक से ज़्यादा शर्तें शामिल करने के लिए, ऊपर दिए गए चरणों को दोहराएं.
खोजें पर क्लिक करें.
जांच टूल में खोज के नतीजे, पेज के सबसे नीचे मौजूद टेबल में दिखते हैं.
सेव करें
पर क्लिक करें.
जांच के लिए कोई टाइटल और जानकारी डालें.
सेव करें पर क्लिक करें.
ध्यान दें:
- शर्त बनाने वाला टूल टैब का इस्तेमाल करके, फ़िल्टर को AND/OR ऑपरेटरों के साथ शर्तों के तौर पर दिखाया जाता है. खोज के नतीजों को फ़िल्टर करने के लिए, फ़िल्टर टैब का इस्तेमाल करके, पैरामीटर और वैल्यू के आसान जोड़े भी शामिल किए जा सकते हैं.
- किसी जांच के मुख्य पेज पर, सबसे ऊपर मौजूद हेडर में, जांच को आखिरी बार सेव करने की तारीख और समय देखा जा सकता है. अगर किसी जांच की सेटिंग पूरी नहीं हैं या गलत हैं, तो उसे आंशिक रूप से सेव की गई जांच कहा जाता है. उदाहरण के लिए, अगर सेटिंग में ऐसी जगहें खाली छोड़ दी जाती हैं जहां जानकारी डालनी ज़रूरी है. जांच को सेव करने से पहले, आपको गड़बड़ियां ढूंढकर ठीक करनी होंगी.
जांचें शेयर करना
कोई जांच बनाने और उसे सेव करने के बाद, उसे अन्य उपयोगकर्ताओं के साथ शेयर किया जा सकता है.
किसी जांच को शेयर करने के लिए:
- जांचें देखें
पर क्लिक करें.
किसी जांच को खोलने के लिए, उस पर क्लिक करें.
अगर जांच अभी तक सेव नहीं की गई है, तो सेव करें
पर क्लिक करें.
शेयर करें पर क्लिक करें.
उन लोगों के उपयोगकर्ता नाम डालें जिनके साथ आपको जांच शेयर करनी है.
बदलाव सेव करें पर क्लिक करें.
जांचें मिटाना
अगर आपको लगता है कि किसी जांच के लिए, खोज और/या खोज के नतीजों की ज़रूरत नहीं है, तो जांच टूल में जाकर उस खोज को मिटाया जा सकता है.
किसी खोज को मिटाने के लिए:
- मिटाएं
पर क्लिक करें.
- मिटाने की पुष्टि करने के लिए, मिटाएं पर क्लिक करें.
ऐसा करने पर, खोज मिट जाती है. इसमें खोज की सभी शर्तें और दिखने वाले नतीजे शामिल होते हैं. इस कार्रवाई को वापस नहीं लाया जा सकता.
आपके पास सभी खोजें मिटाने का विकल्प भी होता है.
जांचों की डुप्लीकेट कॉपी बनाना
अगर आपको किसी मौजूदा जांच के लिए इस्तेमाल की गई खोज की शर्तों का इस्तेमाल करके, नई जांच करनी है, तो उसकी डुप्लीकेट कॉपी बनाई जा सकती है.
किसी जांच की डुप्लीकेट कॉपी बनाने के लिए:
- जांच की डुप्लीकेट कॉपी बनाएं
पर क्लिक करें.
- कोई टाइटल और जानकारी डालें.
- सेव करें पर क्लिक करें.
जांचों की सूची देखना
उन जांचों की सूची देखने के लिए, जो आपकी हैं और जिन्हें आपके साथ शेयर किया गया है,
जांचें देखें पर क्लिक करें. जांचों की सूची में, जांचों के नाम, जानकारी, और मालिकों के साथ-साथ, आखिरी बार बदलाव की तारीख भी शामिल होती है.
इस सूची से, अपनी किसी भी जांच पर कार्रवाई की जा सकती है. उदाहरण के लिए, किसी जांच को मिटाने के लिए. किसी जांच के लिए बॉक्स पर सही का निशान लगाएं. इसके बाद, कार्रवाइयां पर क्लिक करें.
ध्यान दें: जांचों की सूची के ठीक ऊपर, क्विक ऐक्सेस सेक्शन में, हाल ही में सेव की गई जांचों का सेट भी देखा जा सकता है.