अगर आपको ये समस्याएं आ रही हैं, तो इस लेख में दिया गया तरीका अपनाएं:
- ईमेल पाने वाले व्यक्ति के इनबॉक्स में आपका लोगो नहीं दिख रहा है.
- आपके ईमेल स्पैम फ़ोल्डर में जा रहे हैं.
इस सेक्शन में दिए गए तरीके को अपनाकर, बीआईएमआई से जुड़ी कई समस्याओं की पहचान की जा सकती है और उन्हें ठीक किया जा सकता है.
सबसे पहले, पुष्टि करें कि बीआईएमआई सही तरीके से सेट अप किया गया है
समस्या को हल करने के लिए कोई भी तरीका अपनाने से पहले, पक्का करें कि आपका बीआईएमआई रिकॉर्ड सही तरीके से सेट अप किया गया हो. इसके लिए, बीआईएमआई सेट अप करना लेख में दिए गए सेटअप के चरणों की पुष्टि करें.
ईमेल पाने वाले व्यक्ति के इनबॉक्स में लोगो नहीं दिख रहा है
अगर आपके ब्रैंड का लोगो, ईमेल पाने वाले व्यक्ति के इनबॉक्स में उम्मीद के मुताबिक नहीं दिख रहा है, तो इसकी कई वजहें हो सकती हैं.
सुझाया गया तरीका:
ईमेल क्लाइंट, बीआईएमआई के साथ काम नहीं करता
- पुष्टि करें कि ईमेल पाने वाला व्यक्ति, ऐसे ईमेल क्लाइंट का इस्तेमाल कर रहा है जो बीआईएमआई के साथ काम करता हो. ईमेल क्लाइंट का दस्तावेज़ देखें.
डीकेआईएम की मदद से पुष्टि करने के लिए:
- अगर Google Workspace के अलावा किसी अन्य ईमेल सिस्टम के साथ डीकेआईएम सेट अप किया जा रहा है, तो डीकेआईएम के हस्ताक्षर में डीकेआईएम लेंथ टैग (l=) का इस्तेमाल न करें. इस टैग का इस्तेमाल करने वाले ईमेल के साथ छेड़छाड़ की जा सकती है. ज़्यादा जानें
वीएमसी या सीएमसी से जुड़ी समस्याओं के लिए:
- अपने वीएमसी या सीएमसी का स्टेटस देखें. सर्टिफ़िकेट जारी करने वाली संस्था या निकाय से संपर्क करें. ज़्यादा जानें
- अगर आपका वीएमसी या सीएमसी स्वीकार कर लिया गया है, तो पुष्टि करें कि उससे जुड़ी PEM फ़ाइल, आपके सार्वजनिक वेब सर्वर पर ऐक्सेस की जा सकती है.
- पुष्टि करें कि आपने अपनी PEM फ़ाइल में, जारी की गई अन्य फ़ाइलें या सर्टिफ़िकेट जोड़े हों. ज़्यादा जानें
- अगर आपको होस्टिंग से जुड़ी समस्याएं आ रही हैं या PEM फ़ाइल में गड़बड़ियां हैं, तो डोमेन की सुविधा देने वाली कंपनी से संपर्क करें.
- पुष्टि करें कि आपके बीआईएमआई डीएनएस TXT रिकॉर्ड में, PEM फ़ाइल का यूआरएल सही है. ज़्यादा जानें
- पुष्टि करें कि आपके वीएमसी या सीएमसी में एम्बेड किया गया एसवीजी फ़ॉर्मैट सही है.
बीआईएमआई लोगो की इमेज से जुड़ी समस्याओं के लिए, पुष्टि करें कि:
- आपके ब्रैंड के लोगो की एसवीजी फ़ाइल, बीआईएमआई इमेज फ़ाइलों के लिए ज़रूरी शर्तें और सुझावों को पूरा करती हो. ज़्यादा जानें
- एसवीजी फ़ाइल, आपके सार्वजनिक वेब सर्वर पर ऐक्सेस की जा सकती हो.
- सार्वजनिक वेब सर्वर, उसी डोमेन में हो जिसमें आपने बीआईएमआई के लिए डीएनएस TXT रिकॉर्ड जोड़ा है.
- आपके बीआईएमआई डीएनएस TXT रिकॉर्ड में, एसवीजी फ़ाइल का यूआरएल सही हो. ज़्यादा जानें
आपकी कंपनी के ईमेल स्पैम फ़ोल्डर में जा रहे हैं
अगर आपके डोमेन से भेजे गए ईमेल स्पैम फ़ोल्डर में जा रहे हैं, तो इसकी वजह आपके डोमेन के लिए ईमेल की पुष्टि करने की सुविधा हो सकती है.
सुझाया गया तरीका:
- पुष्टि करें कि आपके डोमेन के लिए DMARC सही तरीके से सेट अप किया गया है. ज़्यादा जानें
- पुष्टि करें कि आपकी DMARC नीति में ऐसी वैल्यू का इस्तेमाल किया जा रहा है जो बीआईएमआई के साथ काम करती हैं:
- नीति का विकल्प (p), quarantine या reject पर सेट होना चाहिए. बीआईएमआई, p विकल्प को none पर सेट करने वाली DMARC नीतियों के साथ काम नहीं करता.
- प्रतिशत का विकल्प (pct), 100 पर सेट होना चाहिए. इस वैल्यू से, आपके डोमेन से भेजे जाने वाले सभी आउटगोइंग ईमेल (100 प्रतिशत) पर DMARC नीति लागू होती है. बीआईएमआई, 100 के अलावा किसी अन्य pct वैल्यू वाली DMARC नीतियों के साथ काम नहीं करता.