डीएमएआरसी बंद करना

अपने डोमेन के लिए DMARC की सुविधा बंद करने के लिए, यहां सुझाए गए तरीके दिए गए हैं.

ध्यान दें: अगर इन चरणों को पूरा करने के बाद भी DMARC की सुविधा बंद नहीं होती है, तो अपने डोमेन की सेवा देने वाली कंपनी से संपर्क करें. Google, आपके डोमेन होस्ट से जुड़ी समस्याओं के लिए सहायता उपलब्ध नहीं कराता.

डोमेन की सेवा देने वाली कंपनी के यहां, अपनी DMARC नीति अपडेट करना

पहला चरण. अपनी नीति का रिकॉर्ड बदलना

अपनी DMARC नीति को p=none पर सेट करें. none नीति का मतलब है कि ईमेल पाने वाले सर्वर, आपके डोमेन से भेजे गए ऐसे मैसेज पर कोई कार्रवाई नहीं करेंगे जिनकी पुष्टि SPF या DKIM से नहीं हुई है.

जब आपकी DMARC नीति none पर सेट होती है, तब भी आपको हर दिन DMARC रिपोर्ट मिलती रहेंगी. DMARC रिपोर्ट बंद करने के लिए, अपने DMARC TXT रिकॉर्ड से rua टैग हटाएं.

DMARC नीति के फ़ॉर्मैट और टैग के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, DMARC रिकॉर्ड तैयार करना लेख पढ़ें.

दूसरा चरण. डोमेन की सेवा देने वाली कंपनी के यहां, रिकॉर्ड अपडेट करना

इसके बाद, DMARC रिकॉर्ड जोड़ना लेख में दिए गए चरणों को पूरा करके, डोमेन की सेवा देने वाली कंपनी के यहां DMARC TXT रिकॉर्ड को अपडेट करें.

डोमेन की सेवा देने वाली कंपनी के यहां, DMARC TXT रिकॉर्ड हटाना

DMARC की सुविधा बंद करने का एक और तरीका है कि डोमेन की सेवा देने वाली कंपनी के यहां, अपने डोमेन के लिए DMARC DNS TXT रिकॉर्ड मिटा दिया जाए. इसके लिए, DMARC रिकॉर्ड जोड़ना लेख में दिए गए चरणों को देखें.