Google Admin console में कोई नियम कॉन्फ़िगर करके, चेतावनियां पाने की सुविधा चालू या बंद की जा सकती है. किसी नियम का इस्तेमाल करके, अन्य सेटिंग भी कॉन्फ़िगर की जा सकती हैं. उदाहरण के लिए, चेतावनी केंद्र से ईमेल सूचनाएं पाने की सुविधा कॉन्फ़िगर की जा सकती है.
चेतावनियां पाने की सुविधा चालू या बंद करने के लिए, नियमों का इस्तेमाल करने के दो विकल्प हैं:
- रिपोर्ट करने के सभी नियमों के लिए, एक साथ चेतावनियां पाने की सुविधा चालू करना—चेतावनी केंद्र से, एक क्लिक में रिपोर्ट करने के सभी नियमों के लिए, चेतावनियां पाने की सुविधा चालू की जा सकती है. पेज में सबसे ऊपर मौजूद बैनर पर जाएं और चालू करें पर क्लिक करें.
- एक बार में किसी एक नियम के लिए, चेतावनियां पाने की सुविधा चालू या बंद करना—नियमों वाले पेज से, एक बार में किसी एक नियम के लिए, चेतावनियां पाने की सुविधा चालू या बंद करें.
निर्देशों के लिए, यहां दिए गए सेक्शन देखें.
रिपोर्ट करने के सभी नियमों के लिए, चेतावनियां पाने की सुविधा चालू करना
-
Google Admin console में, मेन्यू
सुरक्षा
चेतावनी केंद्र पर जाएं.
यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.
पेज में सबसे ऊपर मौजूद बैनर पर, चालू करें पर क्लिक करें.
ध्यान दें: अगर आपको यह विकल्प इस्तेमाल नहीं करना है, तो खारिज करें पर क्लिक करें. चालू करें या खारिज करें पर क्लिक करने के बाद, बैनर गायब हो जाएगा. इसके बाद, नियमों वाले पेज पर जाकर, हर नियम के लिए अलग-अलग बदलाव करने होंगे.
एक बार में किसी एक नियम के लिए, चेतावनियां पाने की सुविधा चालू या बंद करना
-
Google Admin console में, मेन्यू
सुरक्षा
चेतावनी केंद्र पर जाएं.
यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.
आपको अपने डोमेन के लिए चेतावनियां दिखेंगी. - चेतावनियां और ईमेल सूचनाएं मैनेज करें पर क्लिक करें.
इससे नियमों वाला पेज खुलता है. - इस पेज पर मौजूद सूची में, किसी ऐसे नियम पर क्लिक करें जो चेतावनी केंद्र की किसी चेतावनी से जुड़ा हो. उदाहरण के लिए, उपयोगकर्ता ने फ़िशिंग की शिकायत की.
- कार्रवाइयां पैनल पर क्लिक करें.
- चेतावनी पाने की सुविधा चालू या बंद करें.
- अगला: समीक्षा करें पर क्लिक करें.
- नियम अपडेट करें पर क्लिक करें.
ध्यान दें:
- Google Operations से जुड़ी चेतावनी, डिफ़ॉल्ट रूप से चालू रहती है. इसे बंद नहीं किया जा सकता.
- Google Operations से जुड़े नियम में बदलाव करते समय, ईमेल सूचनाएं पाने वाले लोगों की सूची से मुख्य सुपर एडमिन को नहीं हटाया जा सकता.
- किसी नियम के तहत, 24 घंटे में ज़्यादा से ज़्यादा 300 चेतावनियां जनरेट की जा सकती हैं.