Google Cloud सहायता पोर्टल के बारे में जानकारी

एडमिन के तौर पर, Google Cloud सहायता पोर्टल का इस्तेमाल करके, अपने संगठन के लिए सहायता के मामले सबमिट और मैनेज किए जा सकते हैं.

Google Cloud सहायता पोर्टल खोलना

Google Cloud सहायता पोर्टल का इस्तेमाल कौन कर सकता है?

Google Cloud सहायता पोर्टल, Google Workspace के ग्राहकों और Google Cloud के पार्टनर के लिए उपलब्ध है.

सुपर एडमिन यह देख सकते हैं कि किन उपयोगकर्ताओं के पास Google Cloud सहायता पोर्टल का ऐक्सेस नहीं है. ज़्यादा जानकारी के लिए, उपयोगकर्ताओं को Google Cloud सहायता पोर्टल का ऐक्सेस देना लेख पढ़ें.

क्या सहायता केंद्र अब भी उपलब्ध है?

Google Workspace के ग्राहकों के लिए, Google Cloud सहायता केंद्र अब उपलब्ध नहीं है. सहायता के मामले सबमिट और मैनेज करने के लिए, आपको Google Cloud सहायता पोर्टल का इस्तेमाल करना होगा. सहायता केंद्र में, पूरे हो चुके और चालू मामलों के बारे में मौजूद जानकारी, Google Cloud सहायता पोर्टल पर उपलब्ध है.

पोर्टल को ऐक्सेस नहीं किया जा सकता

नए पोर्टल का ऐक्सेस पाने के लिए, अपने संगठन के सुपर एडमिन से संपर्क करें. अगर आपको यह नहीं पता कि किससे संपर्क करना है, तो मेरा एडमिन कौन है? लेख पढ़ें.