अगर आपके पास Google Workspace के किसी प्रॉडक्ट के लिए कोई सुझाव है, तो उसे Google Admin console में सबमिट किया जा सकता है. आपके और आपके उपयोगकर्ताओं के पास, Workspace की किसी सेवा के बारे में सुझाव और राय सबमिट करने का विकल्प भी होता है.
Admin console में किसी सुविधा के लिए सुझाव सबमिट करना
-
Google Admin console में, एडमिन खाते से साइन इन करें.
एडमिन खाते के बिना, Google Admin console को ऐक्सेस नहीं किया जा सकता.
- साइड में सबसे नीचे, सुझाव, शिकायत या राय भेजें
पर क्लिक करें.
- Google को सुझाव, शिकायत या राय भेजें पैनल में, सुविधा की जानकारी डालें.
- (ज़रूरी नहीं) स्क्रीनशॉट जोड़ने के लिए, स्क्रीनशॉट कैप्चर करें पर क्लिक करें.
- ज़्यादा जानकारी या अपडेट के लिए, हम आपको ईमेल भेज सकते हैं बॉक्स को चुनें.
- पुष्टि करने के लिए, भेजें पर क्लिक करें.
Workspace की किसी सेवा में कोई सुझाव या राय सबमिट करना
- अपने Google Workspace खाते में साइन इन करें.
- कोई विकल्प चुनें:
- Gmail में सबसे ऊपर, सहायता
Google को सुझाव, शिकायत या राय भेजें
कोई सुझाव दें पर क्लिक करें.
- Google Docs में किसी फ़ाइल में सबसे ऊपर, सहायता
Docs को बेहतर बनाने में मदद करें
पर क्लिक करें.
- Google Slides खोलें और सबसे ऊपर,
मेन्यू
सहायता और सुझाव
सुझाव, शिकायत या राय भेजें
पर क्लिक करें.
- Google Groups खोलें और सबसे ऊपर, सेटिंग
Google को सुझाव, शिकायत या राय भेजें पर क्लिक करें.
- Gmail में सबसे ऊपर, सहायता
- Google को सुझाव, शिकायत या राय भेजें पैनल में, सुविधा की जानकारी डालें.
- पुष्टि करने के लिए, भेजें या अगला पर क्लिक करें.