Google Workspace के लिए सुझाव सबमिट करना

अगर आपके पास Google Workspace प्रॉडक्ट के लिए कोई सुझाव है, तो उसे Google Admin console में सबमिट किया जा सकता है. आपके और आपके उपयोगकर्ताओं के पास, Workspace की किसी सेवा के बारे में सुझाव/राय देने या शिकायत करने का विकल्प भी होता है.

Admin console में जाकर, सुविधा से जुड़ा कोई सुझाव सबमिट करना

  1. Google Admin console में, एडमिन खाते से साइन इन करें.

    एडमिन खाते के बिना Admin console को ऐक्सेस नहीं किया जा सकता.

  2. साइडबार में सबसे नीचे, सुझाव, शिकायत या राय भेजें पर क्लिक करें.
  3. Google को सुझाव/राय दें या शिकायत करें पैनल में, सुविधा के बारे में जानकारी डालें.
  4. (ज़रूरी नहीं) स्क्रीनशॉट जोड़ने के लिए, स्क्रीनशॉट कैप्चर करें पर क्लिक करें.
  5. ज़्यादा जानकारी या अपडेट के लिए, हम आपको ईमेल भेज सकते हैं बॉक्स पर सही का निशान लगाएं.
  6. पुष्टि करने के लिए, भेजें पर क्लिक करें.

Workspace की किसी सेवा के बारे में कोई सुझाव या राय सबमिट करना

  1. अपने Google Workspace खाते में साइन इन करें.
  2. कोई विकल्प चुनें:
    • Gmail में सबसे ऊपर, सहायता इसके बादGoogle को सुझाव/राय दें या शिकायत करें इसके बादकोई सुझाव दें पर क्लिक करें.
    • Google Docs में मौजूद किसी फ़ाइल में सबसे ऊपर, सहायता पर क्लिक करें इसके बादDocs को बेहतर बनाने में मदद करें .
    • Google Slides खोलें. इसके बाद, सबसे ऊपर मौजूद मेन्यू इसके बादसहायता और सुझाव इसके बादसुझाव/राय दें या शिकायत करें पर क्लिक करें.
    • Google Groups खोलें. इसके बाद, सबसे ऊपर मौजूद सेटिंग इसके बादGoogle को सुझाव/राय दें या शिकायत करें पर क्लिक करें.
  3. Google को सुझाव/राय दें या शिकायत करें पैनल में, सुविधा के बारे में जानकारी डालें.
  4. पुष्टि करने के लिए, भेजें या आगे बढ़ें पर क्लिक करें.