अगर आपको अपने डोमेन से नया Google Workspace खाता बनाते समय या मौजूदा प्राइमरी Google Workspace खाते में कोई अन्य डोमेन नेम जोड़ते समय, यह गड़बड़ी का मैसेज मिलता है, तो इन बातों का ध्यान रखें:
- क्या आपने पहले ही इस डोमेन को किसी दूसरे Google Workspace खाते में अन्य डोमेन नेम के तौर पर जोड़ा है? अगर ऐसा है, तो कृपया मौजूदा प्राइमरी डोमेन से अन्य डोमेन नेम हटाएं. इसके बाद, इसे नए प्राइमरी डोमेन में जोड़ने की कोशिश करें.
- क्या आपने इस डोमेन से, Google Workspace का कोई अलग खाता बनाया है? अगर ऐसा है, तो मौजूदा खाता मिटाएं. इसके बाद, इसे अपने प्राइमरी खाते में किसी दूसरे डोमेन या अन्य डोमेन नेम के तौर पर जोड़ें.
- क्या आपने हाल ही में इस डोमेन से जुड़ा Google Workspace खाता मिटाया है? अगर ऐसा है, तो कृपया खाता मिटाने के बाद 24 घंटे तक इंतज़ार करें. अगर आपने किसी रीसेलर से अपना खाता खरीदा है, तो सात दिन तक इंतज़ार करें. इसके बाद, इस डोमेन को अपने प्राइमरी खाते में जोड़ें या इस डोमेन से कोई नया प्राइमरी खाता बनाएं.
- क्या आपने अपने खाते से कोई अन्य डोमेन नेम या सेकंडरी डोमेन हटाया है और अब आपको उसे वापस जोड़ना है? उदाहरण के लिए, आपने कोई सेकंडरी डोमेन हटाया है और आपको उसे अन्य डोमेन नेम के तौर पर वापस जोड़ना है.
- अगर इनमें से कोई भी स्थिति लागू नहीं होती है और आपने यह पक्का कर लिया है कि आपकी संस्था में कोई और व्यक्ति, Google Workspace खाते के लिए इस डोमेन नेम का इस्तेमाल नहीं कर रहा है, तो Google Cloud की सहायता टीम से संपर्क करें. इससे वे यह पुष्टि कर पाएंगे कि आप ही इस डोमेन नेम के मौजूदा मालिक हैं. अगर आपके पास पहले से ही Google Workspace, Education या Government डोमेन है, तो एडमिन कंसोल के सहायता सेक्शन से सहायता के लिए अनुरोध सबमिट किया जा सकता है.