'Google खाता पहले से मौजूद है' गड़बड़ी

अगर आपको पहला Google एडमिन खाता सेट अप करने के दौरान गड़बड़ी का कोई मैसेज मिलता है (जैसे, "Google खाता पहले से मौजूद है"), तो इसका मतलब है कि यह ईमेल पता पहले से ही किसी अन्य Google सेवा (जैसे, AdWords खाता) से जुड़ा हुआ है. इसे टकराव वाला खाता कहा जाता है. आपको एडमिन खाता सेट अप करने के लिए, किसी दूसरे ईमेल पते का इस्तेमाल करना होगा. साथ ही, Google सेवा के लिए अपने डोमेन की पुष्टि करनी होगी.

साइन अप करते समय, किसी दूसरे खाते से जुड़ी समस्या को हल करने के लिए यह तरीका अपनाएं:

  1. अपने डोमेन पर, नए उपयोगकर्ता नाम से Google की सेवा के लिए साइन अप करें.
    • आपके पास अपने डोमेन में इस ईमेल पते का ऐक्सेस होना चाहिए. पक्का करें कि यह ईमेल पता पहले से किसी AdWords या अन्य Google खाते से न जुड़ा हो.
  2. Google की किसी सेवा के लिए साइन अप करने के बाद, आपको पुष्टि करने वाला एक ईमेल मिलेगा. अपना पहला एडमिन खाता सेट अप करने के लिए, ईमेल में दिए गए लिंक पर क्लिक करें. पहले चरण में मिले नए उपयोगकर्ता नाम को शुरुआती एडमिन के तौर पर डालें.
  3. अपने डोमेन की पुष्टि करने के लिए, साइन अप करने के निर्देशों का पालन करें.
  4. अपने डोमेन की पुष्टि करने के बाद, उस ईमेल पते का इस्तेमाल करके एडमिन खाता बनाया जा सकता है जिस पर आपको गड़बड़ी का मैसेज मिला था. इसके बाद, पहले से सेट अप किए गए Google एडमिन के पास मौजूद एडमिन के तौर पर काम करने के अधिकार हटाए जा सकते हैं.
  5. अब आपके पास, अतिरिक्त उपयोगकर्ताओं को जोड़ने और अपने डोमेन को मैनेज करने का विकल्प है.

डोमेन सेट अप करने के बाद, हमारा सुझाव है कि आप अपने उस खाते की समस्या हल करें जिसमें टकराव हो रहा है.