यह लेख, एडमिन के लिए है. अगर आपको अपने निजी Google खाते में साइन इन करने में समस्या आ रही है, तो Google खाते में साइन इन न कर पाने की समस्या हल करना लेख पढ़ें.
अगर उपयोगकर्ताओं को Gmail में साइन इन करने में समस्या आ रही है, तो वे इस समस्या को हल करने के लिए यह तरीका अपना सकते हैं.
पहला चरण: यूआरएल की पुष्टि करना
पक्का करें कि आपके उपयोगकर्ता, http://mail.google.com/a/your-domain.com पर साइन इन कर रहे हों. your-domain.com की जगह, अपने खाते से जुड़ा डोमेन नाम डालें.
दूसरा चरण: उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड की जांच करना
अगर आपके उपयोगकर्ता अब भी साइन इन नहीं कर पा रहे हैं, तो उन्हें यह तरीका आज़माने के लिए कहें:
- अगर आपका उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड मेल नहीं खा रहे हैं, तो पक्का करें कि आपने सही उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड डाला हो.
- अगर आपको अब भी अपने खाते का ऐक्सेस नहीं मिल रहा है, तो साइन-इन बॉक्स में सबसे नीचे मौजूद, उपयोगकर्ता नाम या पासवर्ड भूल गए लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद, अपने डोमेन एडमिन से संपर्क करने के लिए, सूची में दिया गया तरीका अपनाएं.
तीसरा चरण: तीसरे पक्ष के टूल से जुड़ी समस्याओं को हल करने के तरीके देखना
अगर साइन इन करने की कोशिश करते समय, पेज लोड होने में समस्या आ रही है या आपको खाली सफ़ेद स्क्रीन दिख रही है, तो हो सकता है कि आपको अपने कंप्यूटर पर इंस्टॉल किए गए तीसरे पक्ष के किसी सॉफ़्टवेयर में कुछ बदलाव करने पड़ें.
- अगर सिंगल साइन-ऑन का इस्तेमाल किया जाता है, तो तीसरे पक्ष के सॉफ़्टवेयर (उदाहरण के लिए, एंटी-वायरस सॉफ़्टवेयर) से जुड़ी समस्याओं को हल किया जा सकता है. सिंगल साइन-ऑन की समस्या हल करना लेख पढ़ें.
- अपने ब्राउज़र से जुड़ी समस्याओं को भी हल किया जा सकता है. Chrome बंद हो जाने या न खुलने की समस्या ठीक करना लेख पढ़ें.
चौथा चरण: नेटवर्क से जुड़ी समस्याओं को हल करना
नेटवर्क से जुड़ी किसी भी समस्या को ठीक करने के लिए, अपने नेटवर्क एडमिन से संपर्क करें.
पांचवा चरण: CAPTCHA टेस्ट देना
अगर आपको Microsoft Outlook या Mozilla Thunderbird जैसे तीसरे पक्ष के ईमेल क्लाइंट से अपना ईमेल ऐक्सेस करने में समस्या आ रही है, तो आपको CAPTCHA टेस्ट पूरा करना पड़ सकता है. इससे यह पक्का किया जा सकेगा कि कोई भी ऑटोमेटेड प्रोग्राम आपके खाते को ऐक्सेस करने की कोशिश न कर रहा हो.
साइन इन करने के लिए, Gmail पर जाएं. अगर आपको CAPTCHA टेस्ट देने के लिए कहा जाता है, तो उसे पूरा करें.
छठा चरण: गड़बड़ी के मैसेज की समस्या हल करना
अगर आपको साइन इन करते समय, 'ओह!' गड़बड़ी का मैसेज मिलता है, तो:
- अपने ब्राउज़र की सुरक्षा या निजता सेटिंग कम करें.
- स्वीकार की गई साइटों की सूची में mail.google.com/a जोड़ें.
- अपने ब्राउज़र की कैश मेमोरी मिटाएं और दोबारा साइन इन करके देखें. कैश मेमोरी और कुकी मिटाना लेख पढ़ें.
Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े निशान और लोगो, Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.