ग्रुप की सदस्यता में अचानक होने वाले बदलाव

यह पेज उन एडमिन के लिए है जो किसी संगठन के लिए ग्रुप मैनेज करते हैं. अगर आप एडमिन नहीं हैं और आपको अपने ग्रुप मैनेज करने में मदद चाहिए, तो लर्निंग सेंटर पर जाएं.

जब उपयोगकर्ता अपने निजी खाते की जानकारी बदलते हैं, तो आपको ग्रुप की सदस्यता में अचानक बदलाव दिख सकते हैं. उदाहरण के लिए, हो सकता है कि कोई सदस्य ग्रुप से हट जाए या उसका ईमेल पता वैकल्पिक से मुख्य पते पर स्विच हो जाए.

उदाहरण के लिए, अगर आपने john.doe@yahoo.com ईमेल पते वाले किसी व्यक्ति को ग्रुप में शामिल किया है, तो उसे johnnyd@gmail.com Gmail खाते से जुड़े ईमेल पते पर न्योता मिलेगा.

  • जब जॉन डो, johnnyd@gmail.com से जुड़ा Google खाता मिटाता है, तो ग्रुप से दूसरा ईमेल पता, john.doe@yahoo.com हट जाता है.
  • जब जॉन डो, john.doe@yahoo.com को johnnyd@gmail.com के लिए वैकल्पिक ईमेल पते के तौर पर हटाता है, तो johnnyd@gmail.com (खाते का मुख्य ईमेल पता) ग्रुप के सदस्य के तौर पर दिखता है. ग्रुप को भेजे गए मैसेज अब johnnyd@gmail.com पर डिलीवर किए जाते हैं, न कि john.doe@yahoo.com पर.
  • अगर जॉन डो किसी ऐसे ग्रुप का सदस्य था जिसमें उसके दूसरे ईमेल पते का इस्तेमाल किया जाता था और आपने उस पते का इस्तेमाल करके उसके लिए कोई उपयोगकर्ता खाता बनाया है, तो वह अपने ग्रुप की सदस्यता बनाए रखेगा. हालांकि, यह सदस्यता उसके मुख्य ईमेल पते के साथ दिखेगी. ग्रुप में भेजे गए मैसेज, john.doe@yahoo.com के बजाय johnnyd@gmail.com पर डिलीवर होते हैं.

ईमेल पते हटाए जाने या बदले जाने की जांच करना

Google Groups, खातों के ज़रिए सदस्यताओं को मैनेज करता है. इससे उन सदस्यों पर कोई असर नहीं पड़ता जिनके पास Google खाते नहीं हैं. इन खातों के लिए, Google Workspace संगठनों के एडमिन या मैनेजर ही ग्रुप की सदस्यताएं बदल सकते हैं.

ग्रुप में किए गए बदलावों की समीक्षा करने के लिए, ग्रुप का ऑडिट लॉग देखें.

ग्रुप टाइप की जांच करना

डाइनैमिक ग्रुप की सदस्यता, आपकी या किसी अन्य एडमिन की सेट अप की गई सदस्यता क्वेरी पर आधारित होती है. क्वेरी में बदलाव होने पर, ग्रुप की सदस्यता अपने-आप बदल जाती है. अगर किसी सदस्य की प्रोफ़ाइल में बदलाव होता है और वह डाइनैमिक ग्रुप की क्वेरी की शर्तों को पूरा नहीं करता है, तो सिस्टम उसे ग्रुप से अपने-आप हटा देता है.

ज़्यादा जानकारी के लिए, डाइनैमिक ग्रुप की मदद से सदस्यता अपने-आप मैनेज करना लेख पढ़ें.