आपके उपयोगकर्ता, अपनी पसंद के तीसरे पक्ष के ईमेल क्लाइंट से Gmail के ईमेल भेज और पा सकते हैं. क्लाइंट के हिसाब से, वे अपने ईमेल सिंक करने के लिए आईएमएपी या पीओपी का इस्तेमाल कर सकते हैं.
आईएमएपी और पीओपी में क्या अंतर है?
- आईएमएपी– आईएमएपी की मदद से, ईमेल मैसेज और अटैचमेंट, मेल सर्वर पर तब भी मौजूद रहते हैं, जब उन्हें आपके डिवाइस (जैसे, टैबलेट या फ़ोन) पर खोल लिया जाता है. अगर आपको मैसेज सर्वर पर सेव रखने हैं, ताकि उन्हें किसी भी समय अपने किसी भी डिवाइस से ऐक्सेस किया जा सके, तो आईएमएपी का इस्तेमाल करें
- पीओपी– पीओपी की मदद से, ईमेल मैसेज और अटैचमेंट आपके डिवाइस पर डाउनलोड होने के बाद, मेल सर्वर से हटा दिए जाते हैं. मैसेज सर्वर से हटा दिए जाने के बाद, उन्हें किसी दूसरे डिवाइस से ऐक्सेस नहीं किया जा सकता. अगर आपको मैसेज सिर्फ़ एक डिवाइस पर मिलते हैं और डाउनलोड होने के बाद, उन्हें सर्वर से मिटाना है, तो पीओपी का इस्तेमाल करें.
आईएमएपी या पीओपी का इस्तेमाल करके, अपने खाते को सिंक करना
आईएमएपी या पीओपी ईमेल क्लाइंट का इस्तेमाल करके, अपने Gmail खाते को सिंक करने के निर्देशों के लिए, आईएमएपी या पीओपी पर जाएं.
Google Workspace के साथ इस्तेमाल किए जा सकने वाले क्लाइंट
Gmail, IMAP4rev1 का इस्तेमाल करने वाले आईएमएपी क्लाइंट के साथ काम करता है. इनमें ये क्लाइंट शामिल हैं:
- Microsoft Outlook
- Windows Mail
- Apple Mail
- Mozilla Thunderbird
ऐसा हो सकता है कि यहां दिए गए क्लाइंट के अलावा, अन्य क्लाइंट भी इस्तेमाल किए जा सकें.
ध्यान दें: अगर आईएमएपी क्लाइंट, IMAP4rev1 का गलत तरीके से इस्तेमाल करते हैं, तो हो सकता है कि कुछ सुविधाएं उम्मीद के मुताबिक काम न करें. Google, तीसरे पक्ष के आईएमएपी क्लाइंट के लिए तकनीकी सहायता नहीं देता. अगर आपको तीसरे पक्ष के आईएमएपी क्लाइंट में कोई समस्या आ रही है, तो उस क्लाइंट के लिए सहायता टीम से संपर्क करें.
Microsoft Outlook के लिए Google Workspace सिंक (GWSMO)
Microsoft Outlook के उपयोगकर्ता, Microsoft Outlook के लिए Google Workspace सिंक (GWSMO) का इस्तेमाल करके, अपने ईमेल, संपर्क, और कैलेंडर को Google Workspace के साथ सिंक कर सकते हैं. ज़्यादा जानकारी के लिए, Outlook के साथ Google Workspace को सिंक करना पर जाएं.
Microsoft Outlook for Mac, मैसेजिंग ऐप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफ़ेस (MAPI) के साथ काम नहीं करता. GWSMO को Outlook के साथ कम्यूनिकेट करने के लिए, MAPI की ज़रूरत होती है. इसलिए, Outlook for Mac के साथ सिंक करने के लिए, GWSMO का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता. Outlook for Mac के साथ सिंक करने के लिए, इस्तेमाल किए जा सकने वाले विकल्पों के बारे में जानने के लिए, Google Workspace का डेटा सिंक करना शुरू करना पर जाएं.
संबंधित विषय
- पीओपी का इस्तेमाल करके दूसरे ईमेल क्लाइंट में Gmail के मैसेज पढ़ना
- Google Workspace के Gmail को आईएमएपी क्लाइंट के साथ सिंक करना
Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े चिह्न और लोगो Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.