कैलेंडर इंटरऑप सेट अप करने से पहले, पक्का करें कि आपने यहां दी गई ज़रूरी शर्तें पूरी की हों.
Exchange की ज़रूरी शर्तें
- Microsoft Exchange 2016 या Exchange Online (Microsoft 365)
- Exchange वेब सेवाओं (EWS) के लिए, इंटरनेट से कनेक्ट करने की इनबाउंड और आउटबाउंड सुविधा
- Exchange सर्वर के लिए, एसएसएल सर्टिफ़िकेट (यह सर्टिफ़िकेट, भरोसेमंद सार्वजनिक रूट सर्टिफ़िकेट अथॉरिटी ने जारी किया हो)
- Exchange पर मौजूद भूमिका खाता, जिसका इस्तेमाल Google Calendar, Exchange को ऐक्सेस करने के लिए करता है
Google की ज़रूरी शर्तें
- Exchange को Google Calendar ऐक्सेस करने के लिए, Google पर मौजूद भूमिका खाते की ज़रूरत होती है.
- आपको सभी उपयोगकर्ताओं या चुनिंदा संगठनात्मक इकाइयों के लिए, अलग से दी गई सेवाओं का ऐक्सेस चालू करना होगा. ज़्यादा जानकारी के लिए, Google की अलग से दी गई सेवाओं को चालू या बंद करना लेख पढ़ें.
पुष्टि करना
Microsoft ने एलान किया है कि 1 अक्टूबर, 2022 से, EWS के लिए बुनियादी पुष्टि की सुविधा बंद कर दी जाएगी. इसके बजाय, OAuth 2.0 के लिए सहायता उपलब्ध कराई जाएगी. ज़्यादा जानकारी के लिए, Exchange Online में बुनियादी पुष्टि की सुविधा बंद करना लेख पढ़ें.
कैलेंडर इंटरऑप, ऑन-प्रिमाइसेस Exchange के लिए बुनियादी पुष्टि और Exchange Online (Microsoft 365) के लिए OAuth 2.0 की सुविधा के साथ काम करता है.
Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े निशान और लोगो, Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.