GWSMO के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Google Workspace Sync for Microsoft Outlook

यहां, Google Workspace Sync for Microsoft Outlook (GWSMO) के साथ सिंक करने से जुड़े कुछ सामान्य सवाल दिए गए हैं.

सेट अप करना

क्या GWSMO, Exchange का डेटा Google Workspace में इंपोर्ट करने में मेरी मदद कर सकता है?

हां. डेटा इंपोर्ट करने से पहले, Microsoft Exchange का डेटा पीएसटी फ़ाइल के तौर पर सेव किया जा सकता है. ज़्यादा जानकारी के लिए, अपना डेटा इंपोर्ट करना लेख पढ़ें. आपके पास, बाद में डेटा इंपोर्ट करने का विकल्प भी होता है.

अगर आपको सिर्फ़ अपने Google खाते में डेटा इंपोर्ट करना है—यानी, Outlook में काम जारी रखने की आपकी कोई योजना नहीं है, तो GWSMO के बजाय Google Workspace Migration for Microsoft Outlook (GWMMO) का इस्तेमाल करें.

क्या मैं Exchange के अलावा, होस्ट की गई किसी अन्य सेवा से Outlook का डेटा इंपोर्ट कर सकता/सकती हूं?

हां. Outlook से डेटा को पीएसटी फ़ाइल के तौर पर एक्सपोर्ट करें. इसके बाद, बाद में डेटा इंपोर्ट करने के विकल्प का इस्तेमाल करके, उसे इंपोर्ट करें. आप Google Workspace Migration for Microsoft Outlook (GWMMO) का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

क्या मैं Outlook के Mac वर्शन के साथ GWSMO का इस्तेमाल कर सकता/सकती हूं?

नहीं. GWSMO, macOS पर काम नहीं करता. Outlook for Mac, मैसेजिंग ऐप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफ़ेस (एमएपीआई) के साथ काम नहीं करता. GWSMO को Outlook के साथ कम्यूनिकेट करने के लिए, एमएपीआई की ज़रूरत होती है.

Apple से Google Workspace में डेटा ट्रांसफ़र करने के लिए, Apple से Google Workspace में डेटा माइग्रेट करना लेख पढ़ें.

क्या मैं अपनी प्रोफ़ाइल में Microsoft Exchange खाता जोड़ सकता/सकती हूं?

नहीं. GWSMO, GWSMO प्रोफ़ाइल में Exchange खाता जोड़ने की सुविधा नहीं देता.

क्या GWSMO का इस्तेमाल करते समय मेरा डेटा सुरक्षित रहता है?

हां. GWSMO, Google के साथ सुरक्षित तरीके से कम्यूनिकेट करने के लिए टीएलएस और खातों को ऐक्सेस करने की अनुमति देने के लिए OAuth का इस्तेमाल करता है.

क्या GWSMO, Exchange से लगातार डेटा इंपोर्ट कर सकता है और ईमेल को लगातार सिंक कर सकता है?

नहीं. Exchange प्रोफ़ाइल से इंपोर्ट करते समय, GWSMO प्रोफ़ाइल के मौजूदा डेटा का स्नैपशॉट लेता है और सिर्फ़ उसे इंपोर्ट करता है. इंपोर्ट पूरा होने के बाद, Exchange सर्वर पर मिले नए ईमेल, कैलेंडर इवेंट या अन्य डेटा, आपके Google खाते के साथ सिंक नहीं होते.

Exchange सर्वर और Google Workspace के बीच ईमेल को लगातार सिंक करने के लिए, आपके एडमिन को डुअल डिलीवरी सेट अप करनी होगी. ज़्यादा जानकारी के लिए, डुअल डिलीवरी की मदद से एक से ज़्यादा इनबॉक्स में ईमेल डिलीवर करना लेख पढ़ें.

क्या Outlook के मेरे मौजूदा प्लग-इन काम करेंगे?

ज़्यादातर प्लग-इन सामान्य तरीके से काम करते रहेंगे. GWSMO को इंस्टॉल करने की प्रोसेस के दौरान, कुछ प्लग-इन बंद हो जाते हैं. इनमें ये शामिल हैं:

  • Acrobat PDFMaker टूलबार
    (रजिस्ट्री की: HKLM\SOFTWARE\Microsoft\Office\Outlook\Addins\PDFMOutlook.PDFMOutlook)
  • Outlook Change Notifier
    (रजिस्ट्री की: HKLM\SOFTWARE\Microsoft\Office\Outlook\AddinsOutlookChangeNotifier.Connect)

हमारा सुझाव है कि एंटी-वायरस प्लग-इन बंद कर दें, क्योंकि इनसे सिंक करने में समस्याएं आ सकती हैं.

GWSMO का हर कॉम्पोनेंट क्या करता है?

  • Crashsender.exe—क्रैश होने पर, Google को जानकारी भेजता है. ऐसा करने के लिए, उपयोगकर्ताओं ने अपनी प्रोफ़ाइल बनाते समय, क्रैश रिपोर्ट की सुविधा चालू की होनी चाहिए. ज़्यादा जानकारी के लिए, इस्तेमाल और क्रैश की रिपोर्ट भेजना लेख पढ़ें.
  • Gsync32.dll—यह ऐड-इन और प्रोवाइडर लाइब्रेरी है, जो GWSMO प्रोफ़ाइल खोलने पर Outlook में लोड होती है.
  • Profileeditor.exe—यह नई प्रोफ़ाइल सेट अप करता है या डेलिगेशन के लिए कोई खाता जोड़ता है.
  • Profilepassworddelete.exe—यह GWSMO के ऐक्सेस क्रेडेंशियल मिटाता है.
  • Unifiedlogin.dll—यह लाइब्रेरी, Google API के लिए अनुमति देती है.

क्या-क्या सिंक किया जा सकता है

Outlook और मेरे Google खाते के बीच कौन-कौनसा डेटा सिंक होता है?

आपके सभी ईमेल, कैलेंडर इवेंट, और संपर्क के साथ-साथ, Microsoft Outlook के नोट और टास्क भी सिंक होते हैं.

Google Workspace के किसी प्रॉडक्ट के साथ काम न करने वाला या किसी अन्य वजह से काम न करने वाला डेटा सिंक नहीं होता. इसमें यह डेटा शामिल है:

  • Outlook की जर्नल एंट्री
  • फ़ॉलो-अप के लिए फ़्लैग
  • डिस्ट्रिब्यूशन की सूचियां
  • संपर्कों में रिच फ़ॉर्मैटिंग

Outlook में इन सुविधाओं का इस्तेमाल जारी रखा जा सकता है. कभी-कभी, Google Workspace के किसी प्रॉडक्ट के साथ, इनके जैसी सुविधाएं इस्तेमाल की जा सकती हैं. हालांकि, डेटा को दोनों के बीच सिंक नहीं किया जाता.

पूरी सूची देखने के लिए, क्या-क्या सिंक किया जा सकता है? पर जाएं.

GWSMO, Outlook की किन सुविधाओं के साथ काम नहीं करता?

GWSMO का इस्तेमाल करते समय, Outlook की कुछ सुविधाओं का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता. उदाहरण के लिए, पब्लिक फ़ोल्डर का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता या रिच टेक्स्ट फ़ॉर्मैट (आरटीएफ़) में ईमेल नहीं भेजा जा सकता.

पूरी सूची देखने के लिए, क्या-क्या सिंक किया जा सकता है? पर जाएं.

Outlook में क्या-क्या इंपोर्ट किया जाता है?

ईमेल, फ़ोल्डर, कैलेंडर इवेंट, संपर्क, टास्क, नोट, जर्नल एंट्री वगैरह. कुछ आइटम Outlook में इंपोर्ट नहीं किए जाते. इनमें पब्लिक फ़ोल्डर, ईमेल के लिए कैटगरी असाइनमेंट, ईमेल के सिग्नेचर, और नियम शामिल हैं. जर्नल एंट्री, Outlook में इंपोर्ट हो जाती हैं. हालांकि, ये आपके Google खाते में इंपोर्ट नहीं होतीं.

सिंक करने से जुड़ी समस्याएं

भेजे गए मैसेज, Outlook के 'भेजे गए आइटम' वाले फ़ोल्डर में क्यों नहीं दिखते?

आपको इसे सेट अप करना पड़ सकता है. 'भेजे गए आइटम' वाले फ़ोल्डर में मैसेज सेव करने के तरीके के बारे में जानने के लिए, Outlook की सहायता लें.

"'भेजे गए आइटम' वाले फ़ोल्डर में ईमेल मिले..."

आपके इनबॉक्स में "ऐसे ईमेल मिले जिन्हें 'भेजे गए आइटम' वाले फ़ोल्डर में सेव किया गया है, लेकिन भेजा नहीं गया" विषय वाले मैसेज का मतलब है कि आपके पास ऐसे मैसेज हैं जिन्हें सही तरीके से नहीं भेजा गया है.

नहीं भेजे गए मैसेज भेजने के लिए:

  1. Outlook में, भेजे गए आइटम वाला फ़ोल्डर खोलें.
  2. "नहीं भेजा गया मैसेज" कैटगरी वाले मैसेज खोजें.

    खोजने का सबसे आसान तरीका है कि 'भेजे गए आइटम खोजें' बार में कैटगरी: नहीं भेजा गया मैसेज डालें.

  3. मैसेज खोलें और उन्हें फिर से भेजें.

"नोट सिंक करते समय मेमोरी खत्म होने की गड़बड़ी"

Outlook के 'सिंक करने से जुड़ी समस्याएं' वाले फ़ोल्डर में "नोट सिंक करते समय मेमोरी खत्म होने की गड़बड़ी" विषय वाला मैसेज मिलने का मतलब है कि किसी गड़बड़ी की वजह से, नोट पूरी तरह से सिंक नहीं हो पाए. हालांकि, नोट सिंक होने बंद नहीं हुए हैं. अगर यह मैसेज फिर से नहीं दिखता है, तो आपको कोई कार्रवाई करने की ज़रूरत नहीं है.

अगर आपको यह मैसेज बार-बार मिलता है, तो आपको अपने Google Drive में फ़ोल्डर की संरचना को आसान बनाना चाहिए. खास तौर पर, हमारा सुझाव है कि 'मेरी ड्राइव' में इससे ज़्यादा फ़ोल्डर न हों:

  • नेस्ट किए गए फ़ोल्डर के चार लेवल
  • कुल 500 फ़ोल्डर
  • सामान्य टेक्स्ट वाली 200 फ़ाइलें

GWSMO, Drive में सामान्य टेक्स्ट वाली फ़ाइलों के साथ नोट को कैसे सिंक करता है, इस बारे में जानने के लिए, Outlook के नोट लेख पढ़ें.

सिंक करने के बाद, मुझे Google में जन्मदिन के डुप्लीकेट इवेंट क्यों दिखते हैं?

ऐसा तब हो सकता है, जब Outlook में किसी संपर्क के लिए जन्मदिन की जानकारी जोड़ी जाती है. भले ही, वह संपर्क Google में बनाया गया हो. ऐसा करने पर, Outlook के कैलेंडर में जन्मदिन का इवेंट अपने-आप बन जाता है. सिंक करने के बाद, यह इवेंट Google में दो बार दिखता है—Google के मुख्य कैलेंडर में और जन्मदिन वाले कैलेंडर में.

इस समस्या को हल करने के लिए, कोई विकल्प चुनें:

  • जन्मदिन की जानकारी, Outlook के संपर्क के बजाय Google के संपर्क में जोड़ें.
  • Google के जन्मदिन वाले कैलेंडर की सदस्यता छोड़ें.

रखरखाव

किसी उपयोगकर्ता का ईमेल पता बदलने पर क्या होता है?

अगर किसी उपयोगकर्ता का ईमेल पता बदलता है, तो उसे GWSMO की कोई दूसरी प्रोफ़ाइल बनानी होगी. ज़्यादा जानकारी के लिए, अपनी प्रोफ़ाइल फिर से बनाना या बदलना लेख पढ़ें.


Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े चिह्न और लोगो Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.