कैलेंडर सिंक से जुड़ी समस्याओं को हल करना

अगर आपको Calendar Interop से जुड़ी समस्याएं आ रही हैं, तो उन्हें हल करने के लिए यह तरीका आज़माएं.

समस्या समस्या की वजह और उसे हल करने का तरीका
Microsoft Exchange या Exchange Online (Microsoft 365) का इस्तेमाल करने वाले लोग, Google Workspace के किसी उपयोगकर्ता की उपलब्धता की जानकारी देखने की कोशिश करते हैं, तो उन्हें गड़बड़ी का मैसेज मिलता है. इसमें लिखा होता है कि उपयोगकर्ता नहीं मिला. Google Workspace के अन्य उपयोगकर्ता खाते, उम्मीद के मुताबिक काम करते हैं पक्का करें कि Exchange या Exchange Online एनवायरमेंट में, Google Workspace के उपयोगकर्ता के लिए बनाए गए कस्टम संपर्क में मेल की सुविधा चालू हो.
Google Workspace के उपयोगकर्ता, Exchange के कुछ उपयोगकर्ताओं की उपलब्धता की जानकारी देख सकते हैं, लेकिन अन्य उपयोगकर्ताओं की नहीं

Calendar Interop के लिए, यह ज़रूरी है कि Google के उपयोगकर्ता, Exchange के ईमेल पतों का इस्तेमाल न करें. भले ही, वे Google Workspace के डोमेन के हिस्से के तौर पर या उपभोक्ता खाते के तौर पर इस्तेमाल किए जा रहे हों.

अगर कुछ खातों के लिए उपलब्धता (फ़्री/बिज़ी) की जानकारी देखी जा सकती है, लेकिन अन्य खातों के लिए नहीं, तो ऐसा हो सकता है कि Google में कोई Exchange खाता मौजूद हो.

समस्या को ठीक करने के लिए, यह तरीका अपनाएं:

  • Google Admin console में जाकर, ईमेल पता खोजें. अगर आपको वह ईमेल पता मिलता है, तो पक्का करें कि उपयोगकर्ता, संगठन की ऐसी इकाई में हो जिसमें Google Calendar की सुविधा बंद हो.
  • विरोधी खाते की समस्या हल करने के लिए, मैनेज नहीं किए जा रहे उपयोगकर्ताओं के लिए ट्रांसफ़र टूल देखें.
  • अगर खाता Google Workspace में मौजूद है, लेकिन आपको उसी खाते के लिए Calendar Interop का इस्तेमाल करना है, तो Google Workspace के खाते को अस्थायी तौर पर किसी ऐसे संगठन में ले जाएं जिसमें Calendar की सुविधा बंद हो.
Exchange के उपयोगकर्ता, Google Workspace के उपयोगकर्ताओं की उपलब्धता की जानकारी नहीं देख सकते उपयोगकर्ता की उपलब्धता की जानकारी देखने वाले टेस्टर की मदद से, टेस्ट करें. ज़्यादा जानकारी के लिए, टेस्टर का इस्तेमाल करके उपलब्धता की जानकारी देखना लेख पढ़ें. इसके बाद, समस्या हल करने के लिए, गड़बड़ी की खास जानकारी देखें.
Google Workspace के उपयोगकर्ता, Exchange के उपयोगकर्ताओं की उपलब्धता की जानकारी नहीं देख सकते

Exchange के किसी उपयोगकर्ता का ईमेल पता डालकर, उपयोगकर्ता की उपलब्धता की जानकारी देखने वाले टेस्टर की मदद से टेस्ट करें. ज़्यादा जानकारी के लिए, टेस्टर का इस्तेमाल करके उपलब्धता की जानकारी देखना लेख पढ़ें.

समस्या हल करने के लिए, गड़बड़ी की खास जानकारी देखें. अगर टेस्ट में कोई गड़बड़ी नहीं दिखती है, तो Google Calendar के वेब इंटरफ़ेस पर जाकर, गलत जानकारी देखें. ये समस्याएं दिख सकती हैं:

  • Exchange पर उपलब्ध के तौर पर मार्क किए जाने पर भी, उपयोगकर्ता बिज़ी दिखता है.
  • Exchange पर बिज़ी के तौर पर मार्क किए जाने पर भी, उपयोगकर्ता उपलब्ध दिखता है.
  • आपको कैलेंडर नहीं दिखाया जा सकता गड़बड़ी का मैसेज मिलता है.

इन समस्याओं की सबसे आम वजह यह है कि Google Workspace के किसी उपयोगकर्ता के लिए, Google Calendar की सेवा चालू है. पक्का करें कि इस उपयोगकर्ता के लिए, Google Calendar की सेवा बंद हो. भले ही, वह किसी दूसरे Google Workspace खाते का उपयोगकर्ता हो.

इवेंट की जानकारी देखने की सुविधा चालू है, लेकिन Exchange के उपयोगकर्ताओं को सिर्फ़ Google Workspace के उपयोगकर्ताओं की उपलब्धता की जानकारी मिलती है

पक्का करें कि आपके Google रोल खाते या खातों के पास, ज़रूरी कैलेंडर और इवेंट की जानकारी का ऐक्सेस हो:

  1. रोल खाते में साइन इन करें और उस Google Calendar को ऐक्सेस करने की कोशिश करें जिसकी वजह से Microsoft Outlook में समस्याएं आ रही हैं.
  2. पक्का करें कि आपको Google Calendar में जानकारी दिख रही हो.

अगर आपको जानकारी नहीं दिखती है, तो हो सकता है कि आपने Calendar Interop के पुराने ऑथेंटिकेशन सेटअप का इस्तेमाल किया हो. इससे सिर्फ़ उपलब्धता का डेटा ऐक्सेस किया जा सकता है. इसे ठीक करने के लिए, Exchange के क्रेडेंशियल फिर से जनरेट करें. इसके लिए, Exchange के उपयोगकर्ताओं को Calendar की उपलब्धता का डेटा देखने की अनुमति देना लेख में दिया गया तरीका अपनाएं. इसमें चरण 3 से 5 तक दिए गए निर्देशों का पालन करें.

इवेंट की जानकारी देखने की सुविधा चालू है, लेकिन Google Calendar के उपयोगकर्ताओं को सिर्फ़ Exchange के उपयोगकर्ताओं की उपलब्धता की जानकारी मिलती है

पक्का करें कि आपके Exchange रोल खाते या खातों के पास, ज़रूरी कैलेंडर और इवेंट की जानकारी का ऐक्सेस हो:

  1. Outlook में खाते में साइन इन करें और उस Exchange कैलेंडर को ऐक्सेस करने की कोशिश करें जिसकी वजह से Google Calendar में समस्याएं आ रही हैं.
  2. पक्का करें कि आपको Outlook में जानकारी दिख रही हो.


Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े निशान और लोगो, Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनियों और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हुए हैं.