उपयोगकर्ताओं के खाते की जानकारी अपने-आप उपलब्ध कराने की सुविधा (ऑटोमैटिक प्रावधान) सेट अप की जा सकती है. इससे, Google Workspace में उपयोगकर्ताओं के खातों में किए गए बदलाव, तीसरे पक्ष के इस ऐप्लिकेशन के साथ अपने-आप सिंक हो जाएंगे.
उपयोगकर्ताओं के खाते की जानकारी अपने-आप उपलब्ध कराने की सुविधा, सिर्फ़ उन उपयोगकर्ताओं के लिए काम करती है जिनके खाते चालू हैं, निलंबित किए गए हैं या मिटा दिए गए हैं. यह सुविधा, आर्काइव किए गए उपयोगकर्ताओं के लिए काम नहीं करती.
शुरू करने से पहले
उपयोगकर्ताओं के खाते की जानकारी अपने-आप उपलब्ध कराने की सुविधा सेट अप करने से पहले, आपको Microsoft Office 365 के लिए एसएसओ (SSO) सेट अप करना होगा. इसके लिए, Office 365 क्लाउड ऐप्लिकेशन पर जाएं.
अहम जानकारी:
- Office 365 Government Community Cloud (GCC) High खातों के लिए, उपयोगकर्ताओं के खाते की जानकारी उपलब्ध कराने की सुविधा काम नहीं करती. ऐसा इसलिए, क्योंकि ये खाते, सामान्य Office 365 खातों के मुकाबले अलग ऑथराइज़ेशन एंडपॉइंट पर काम करते हैं.
- Workspace में, Office 365 के लिए उपयोगकर्ताओं के खाते की जानकारी उपलब्ध कराने के बाद, उनके मुख्य ईमेल पते में बदलाव नहीं किया जा सकता. अगर आपने उपयोगकर्ताओं के खाते की जानकारी उपलब्ध कराने के बाद, उनके मुख्य ईमेल पते को अपडेट किया है, तो इस पेज पर, बाद में ऑटोमैटिक प्रावधान की सुविधा चालू होने के बाद, उपयोगकर्ता के ImmutableID को अपडेट करना पर जाएं.
उपयोगकर्ताओं के खाते की जानकारी अपने-आप उपलब्ध कराने की सुविधा सेट अप करना
ऐप्लिकेशन के लिए ऐक्सेस टोकन पाना
- Office 365 साइन-इन पेज पर जाएं और अपने Office 365 एडमिन खाते से साइन इन करें.
- सबसे ऊपर, सेटिंग
पर क्लिक करें.
- Google के एसएसओ (SSO) की पुष्टि के लिए, एसएसओ (SSO) और प्रावधान पर क्लिक करें.
- बाहरी उपयोगकर्ताओं के लिए, खाते की जानकारी उपलब्ध कराने की सुविधा चालू करें (ज़रूरी नहीं) पर स्क्रोल करें और SCIM के ज़रिए, उपयोगकर्ताओं के खाते की जानकारी उपलब्ध कराने की सुविधा चालू करें को चालू करें.
- ऐक्सेस टोकन को कॉपी करें और सेव करें.
ऐप्लिकेशन के लिए, ऑटोमैटिक प्रावधान की सुविधा सेट अप करना
-
Google Admin console में, मेन्यू
ऐप्लिकेशन
वेब और मोबाइल ऐप्लिकेशन पर जाएं.
यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.
- Office 365 पर क्लिक करें.
- ऑटोमैटिक प्रावधान के लिए, ऑटोमैटिक प्रावधान की सुविधा कॉन्फ़िगर करें पर क्लिक करें.
- ऐक्सेस टोकन के लिए, Office 365 से कॉपी किया गया ऐक्सेस टोकन चिपकाएं.
- जारी रखें पर क्लिक करें.
-
ऐप्लिकेशन के एट्रिब्यूट के लिए, पुष्टि करें कि सभी ज़रूरी एट्रिब्यूट—जिनके साथ तारा (*) लगा है—Google डायरेक्ट्री के एट्रिब्यूट से मैप किए गए हों. अगर ऐसा नहीं है, तो डाउन ऐरो
पर क्लिक करें और उन्हें उनके सही एट्रिब्यूट से मैप करें.
- जारी रखें पर क्लिक करें.
- (ज़रूरी नहीं) ऑटोमैटिक प्रावधान की सुविधा को उपयोगकर्ताओं के खास ग्रुप तक सीमित करने के लिए:
- ग्रुप खोजें के लिए, ग्रुप के नाम का एक या उससे ज़्यादा अक्षर डालें, ग्रुप का नाम चुनें, और दायरा चुनें.
- कोई भी अन्य ग्रुप जोड़ें.
- (ज़रूरी नहीं) किसी ग्रुप को हटाने के लिए, हटाएं
पर क्लिक करें.
अगर किसी ग्रुप में, दूसरे डोमेन या आपके संगठन से बाहर के उपयोगकर्ता शामिल हैं, तो उन उपयोगकर्ताओं के लिए खाते की जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जाती.
- जारी रखें पर क्लिक करें.
- यह तय करें कि ऐप्लिकेशन बंद होने या Google Workspace खाते के निलंबित या मिटाए जाने के बाद, उपयोगकर्ता के पास ऐप्लिकेशन का ऐक्सेस कितने समय तक रहेगा. आपके पास Office 365 में उपयोगकर्ता के खाते को निलंबित करने और फिर स्थायी तौर पर मिटाने का विकल्प होता है. इसके अलावा, सिर्फ़ निलंबित या स्थायी तौर पर मिटाने का विकल्प भी होता है. हर विकल्प के लिए, समयसीमा अलग-अलग सेट की जा सकती है. इसके लिए, 24 घंटे के अंदर या एक, सात या 21 दिनों के बाद का विकल्प चुना जा सकता है.
- ज़रूरत के हिसाब से, इनमें से हर सेटिंग के लिए विकल्प चुनें:
- किसी उपयोगकर्ता के लिए ऐप्लिकेशन बंद होने पर
- Google से किसी उपयोगकर्ता को निलंबित किए जाने पर
- Google से किसी उपयोगकर्ता को मिटाए जाने पर
Office 365 में उपयोगकर्ता के खाते को निलंबित करने पर, उसे बंद के तौर पर मार्क किया जाता है. Office 365 में उपयोगकर्ता के खाते को स्थायी तौर पर मिटाने पर, खाते को Workspace से हटा दिया जाता है. उपयोगकर्ता के खाते को स्थायी तौर पर मिटाने से पहले, हमेशा ज़्यादा समय सेट करें.
- पूरा करें पर क्लिक करें.
- ज़रूरत के हिसाब से, इनमें से हर सेटिंग के लिए विकल्प चुनें:
- पूरा करें पर क्लिक करें.
- ऑटोमैटिक प्रावधान की सुविधा चालू करें.
- पुष्टि करने के लिए, चालू करें पर क्लिक करें.
खाते की जानकारी उपलब्ध कराने की जानकारी में बदलाव करना
ऑटोमैटिक प्रावधान की सुविधा के तहत आने वाले उपयोगकर्ता ग्रुप में बदलाव करना
अगर आपने कुछ ओयू के लिए ऐप्लिकेशन चालू किया है, तो जोड़े गए ग्रुप के सिर्फ़ वे उपयोगकर्ता ऑटोमैटिक प्रावधान की सुविधा के तहत आते हैं जो उन ओयू के सदस्य भी हैं.
-
Google Admin console में, मेन्यू
ऐप्लिकेशन
वेब और मोबाइल ऐप्लिकेशन पर जाएं.
यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.
- Office 365 पर क्लिक करें.
- ऑटोमैटिक प्रावधान पर क्लिक करें.
- **खाते की जानकारी उपलब्ध कराने का दायरा** के लिए, **बदलाव करें** पर क्लिक करें.
-
ग्रुप खोजें के लिए, ग्रुप के नाम का एक या उससे ज़्यादा अक्षर डालें, ग्रुप का नाम चुनें, और दायरा चुनें.
- कोई भी अन्य ग्रुप जोड़ें.
- (ज़रूरी नहीं) किसी ग्रुप को हटाने के लिए, हटाएं
पर क्लिक करें.
- अपडेट करें पर क्लिक करें.
खाते की जानकारी उपलब्ध कराने की सुविधा बंद करने के लिए, समयसीमा में बदलाव करना
-
Google Admin console में, मेन्यू
ऐप्लिकेशन
वेब और मोबाइल ऐप्लिकेशन पर जाएं.
यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.
- Office 365 पर क्लिक करें.
- ऑटोमैटिक प्रावधान पर क्लिक करें.
- खाते की जानकारी उपलब्ध कराने की सुविधा बंद करना के लिए, बदलाव करें पर क्लिक करें.
- यह तय करें कि ऐप्लिकेशन बंद होने या Google Workspace खाते के निलंबित या मिटाए जाने के बाद, उपयोगकर्ता के पास ऐप्लिकेशन का ऐक्सेस कितने समय तक रहेगा. आपके पास Office 365 में उपयोगकर्ता के खाते को निलंबित करने और फिर स्थायी तौर पर मिटाने का विकल्प होता है. इसके अलावा, सिर्फ़ निलंबित या स्थायी तौर पर मिटाने का विकल्प भी होता है. हर विकल्प के लिए, समयसीमा अलग-अलग सेट की जा सकती है. इसके लिए, 24 घंटे के अंदर या एक, सात या 21 दिनों के बाद का विकल्प चुना जा सकता है.
ज़रूरत के हिसाब से, इनमें से हर सेटिंग के लिए विकल्प चुनें:
- किसी उपयोगकर्ता के लिए ऐप्लिकेशन बंद होने पर
- Google से किसी उपयोगकर्ता को निलंबित किए जाने पर
- Google से किसी उपयोगकर्ता को मिटाए जाने पर
Office 365 में उपयोगकर्ता के खाते को निलंबित करने पर, उसे बंद के तौर पर मार्क किया जाता है. Office 365 में उपयोगकर्ता के खाते को स्थायी तौर पर मिटाने पर, खाते को Workspace से हटा दिया जाता है. उपयोगकर्ता के खाते को स्थायी तौर पर मिटाने से पहले, हमेशा ज़्यादा समय सेट करें.
- अपडेट करें पर क्लिक करें.
ऑटोमैटिक प्रावधान की सुविधा चालू होने के बाद, उपयोगकर्ता के ImmutableID को अपडेट करना
Workspace में, Office 365 के लिए ऑटोमैटिक प्रावधान की सुविधा चालू होने के बाद, उपयोगकर्ता के ImmutableID (मुख्य ईमेल) को अपडेट नहीं किया जा सकता. हालांकि, Office 365 में, ऑन-प्रिमाइसेस ImmutableID को अपडेट करने के लिए, इनमें से कोई एक तरीका इस्तेमाल किया जा सकता है:
- Workspace में अपडेट किए गए ईमेल पते से मैच करने के लिए, ImmutableID को अपडेट करने के लिए, Azure 365 का यह PowerShell कमांड चलाएं:
Update-AzADUser -UPNOrObjectId "user-id" -OnPremisesImmutableId "new-immutable-id" - उपयोगकर्ता का Graph API अपडेट करें और अनुरोध के मुख्य हिस्से में, नई onPremisesImmutableId प्रॉपर्टी शामिल करें.
ज़्यादा जानकारी के लिए, Microsoft के प्रॉडक्ट का दस्तावेज़ देखें.
ऑटोमैटिक प्रावधान की सुविधा बंद करना और कॉन्फ़िगरेशन की जानकारी मिटाना
कॉन्फ़िगरेशन की जानकारी को मिटाए बिना, ऐप्लिकेशन के लिए ऑटोमैटिक प्रावधान की सुविधा बंद की जा सकती है. इसके अलावा, ऑटोमैटिक प्रावधान की सुविधा बंद करके, कॉन्फ़िगरेशन की सभी जानकारी मिटाई जा सकती है.
ऑटोमैटिक प्रावधान की सुविधा बंद करना
ऐप्लिकेशन के लिए ऑटोमैटिक प्रावधान की सुविधा बंद करने और कॉन्फ़िगरेशन की जानकारी को सेव रखने के लिए:
-
Google Admin console में, मेन्यू
ऐप्लिकेशन
वेब और मोबाइल ऐप्लिकेशन पर जाएं.
यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.
- Office 365 पर क्लिक करें.
- इनमें से कोई एक विकल्प चुनें:
- ऑटोमैटिक प्रावधान की सुविधा बंद करें.
- ऑटोमैटिक प्रावधान
स्टेटस
बंद करें पर क्लिक करें.
- पुष्टि करने के लिए, बंद करें पर क्लिक करें.
ऑटोमैटिक प्रावधान की सुविधा बंद करना और कॉन्फ़िगरेशन की जानकारी मिटाना
-
Google Admin console में, मेन्यू
ऐप्लिकेशन
वेब और मोबाइल ऐप्लिकेशन पर जाएं.
यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.
- Office 365 पर क्लिक करें.
- ऑटोमैटिक प्रावधान पर क्लिक करें.
- **कॉन्फ़िगरेशन मिटाएं** के लिए, **मिटाएं** पर क्लिक करें.
- ऑटोमैटिक प्रावधान की सुविधा बंद करने और कॉन्फ़िगरेशन की सभी जानकारी मिटाने के लिए, मिटाएं पर क्लिक करें.
Office 365 से मौजूदा उपयोगकर्ताओं को नहीं हटाया जाएगा. वे अब भी ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं.
इस्तेमाल की जानकारी की समीक्षा करना
- ऑटोमैटिक प्रावधान की सुविधा चालू करने के बाद, इस्तेमाल की जानकारी की समीक्षा की जा सकती है. ज़्यादा जानकारी के लिए, उपयोगकर्ताओं के खाते की जानकारी अपने-आप उपलब्ध कराने की सुविधा की निगरानी करना पर जाएं.
- पिछले 30 दिनों के लिए, इस्तेमाल की यह जानकारी देखी जा सकती है:
| एडमिन लॉग इवेंट | ब्यौरा |
|---|---|
| उपयोगकर्ताओं के खाते की जानकारी अपने-आप उपलब्ध कराने की सुविधा से उपयोगकर्ता बनाना | ऑटोमैटिक प्रावधान की सुविधा से बनाए गए उपयोगकर्ता |
| उपयोगकर्ताओं के खाते की जानकारी अपने-आप उपलब्ध कराने की सुविधा से उपयोगकर्ता को अपडेट करना | ऑटोमैटिक प्रावधान की सुविधा से अपडेट किए गए उपयोगकर्ता |
| उपयोगकर्ताओं के खाते की जानकारी अपने-आप उपलब्ध कराने की सुविधा से उपयोगकर्ता को निलंबित करना | ऑटोमैटिक प्रावधान की सुविधा से निलंबित किए गए उपयोगकर्ता |
| उपयोगकर्ताओं के खाते की जानकारी अपने-आप उपलब्ध कराने की सुविधा से उपयोगकर्ता के निलंबन को रद्द करना | ऑटोमैटिक प्रावधान की सुविधा से फिर से चालू किए गए उपयोगकर्ता |
| उपयोगकर्ताओं के खाते की जानकारी अपने-आप उपलब्ध कराने की सुविधा से उपयोगकर्ता को स्थायी तौर पर मिटाना | ऑटोमैटिक प्रावधान की सुविधा से मिटाए गए उपयोगकर्ता |
| गड़बड़ी के मैसेज | पूरे नहीं किए जा सके अनुरोध |
अगर ऑटोमैटिक प्रावधान की सुविधा काम करना बंद कर देती है, तो...
कभी-कभी, खाते में कोई गतिविधि न होने या Office 356 के एडमिन पासवर्ड में बदलाव होने की वजह से, ऑटोमैटिक प्रावधान की सुविधा काम करना बंद कर देती है. Google Workspace में उपयोगकर्ताओं के खातों को ऐप्लिकेशन के साथ सिंक करना जारी रखने के लिए, आपको ऑटोमैटिक प्रावधान की सुविधा को फिर से अनुमति देनी होगी.
यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.-
Google Admin console में, मेन्यू
ऐप्लिकेशन
वेब और मोबाइल ऐप्लिकेशन पर जाएं.
यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.
- Office 365 पर क्लिक करें.
- ऑटोमैटिक प्रावधान पर क्लिक करें.
- ऐप्लिकेशन को अनुमति देना के लिए, फिर से अनुमति दें पर क्लिक करें.
- ऐक्सेस टोकन के लिए, Office 365 से मिला ऐक्सेस टोकन डालें.
अगर आपको कोई दूसरा टोकन जनरेट करना है, तो ऐप्लिकेशन के लिए ऐक्सेस टोकन पाना में दिए गए तरीके अपनाएं. यह जानकारी, इस पेज पर पहले दी गई है. - फिर से अनुमति दें पर क्लिक करें.
ऑटोमैटिक प्रावधान की सुविधा काम करना बंद क्यों कर सकती है, इसकी अन्य वजहों के बारे में जानने के लिए, ऐप्लिकेशन का दस्तावेज़ देखें.
Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े निशान और लोगो, Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.