अपने-आप होने वाले उपयोगकर्ता प्रावधान की सुविधा को मॉनिटर करना

अगर आपने एसएएमएल क्लाउड ऐप्लिकेशन के लिए, अपने-आप होने वाले प्रावधान (ऑटोप्रोविज़निंग) की सुविधा कॉन्फ़िगर की है, तो यहां दी गई जानकारी देखें:

  • पिछले 30 दिनों में बनाए गए, निलंबित किए गए, और मिटाए गए उपयोगकर्ताओं की संख्या
  • प्रावधान से जुड़ी कोई भी गड़बड़ी

ऑटोप्रोविज़निंग की सुविधा चालू होने पर, उपयोगकर्ताओं का डेटा हर कुछ घंटों में सिंक होता है.

अगर आपने सेवा देने वाली कंपनी में किसी उपयोगकर्ता को मिटाया है, तो उसे वापस लाने पर भी, ऑटोप्रोविज़निंग की सुविधा के तहत उसका डेटा सिंक नहीं होगा. साथ ही, वह एसएएमएल ऐप्लिकेशन में पुष्टि नहीं कर पाएगा.

ऑटोप्रोविज़निंग की जानकारी देखना

यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.
  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद ऐप्लिकेशन इसके बाद वेब और मोबाइल ऐप्लिकेशन पर जाएं.

    इसके लिए, आपके पास मोबाइल डिवाइस मैनेजमेंट एडमिन का अधिकार होना चाहिए.

  2. जानकारी वाले कॉलम में, उस ऐप्लिकेशन के बगल में मौजूद ऑटोप्रोविज़निंग की सुविधा चालू है को ढूंढें जिसकी आपको समीक्षा करनी है. इसके बाद, उस ऐप्लिकेशन पर क्लिक करें.
  3. लॉग इवेंट का डेटा देखने और ऑटोप्रोविज़निंग इवेंट के बारे में खास जानकारी पाने के लिए, सिंक लॉग देखें पर क्लिक करें. इवेंट के बारे में ज़्यादा जानकारी पाने के लिए, एडमिन लॉग इवेंट पर जाएं.
  4. उपयोगकर्ताओं के डेटा को सिंक करने में हुई गड़बड़ियों और हर गड़बड़ी की वजह की .csv फ़ाइल डाउनलोड करने के लिए, सूची डाउनलोड करें पर क्लिक करें.

ऑटोप्रोविज़निंग की स्थिति देखना

ऑटोप्रोविज़निंग सेक्शन में सबसे ऊपर, ऑटोप्रोविज़निंग की स्थिति देखी जा सकती है:

  • चालू—ऑटोप्रोविज़निंग की सुविधा चालू है और काम कर रही है. उपयोगकर्ता खाते बन जाने के बाद, Google Cloud Directory में किसी उपयोगकर्ता के डेटा में बदलाव होने पर, आपके टारगेट ऐप्लिकेशन में मौजूद उपयोगकर्ता खाते के डेटा में भी वही बदलाव हो जाते हैं.
  • बंद—ऑटोप्रोविज़निंग की सुविधा बंद है. आपके टारगेट ऐप्लिकेशन में मौजूद उपयोगकर्ता खातों के डेटा में कोई बदलाव नहीं होता.

ऑटोप्रोविज़निंग की सुविधा काम न करने पर…

ऑटोप्रोविज़निंग की सुविधा काम न करने पर, आपको इसे फिर से अनुमति देनी होगी. ज़्यादा जानकारी के लिए, अपने ऐप्लिकेशन के लिए, अपने-आप होने वाले प्रावधान की सुविधा कॉन्फ़िगर करना लेख में, अपने ऐप्लिकेशन के लिए दिए गए खास चरणों पर जाएं.