अपने ब्राउज़र पर Cloud Search पर जाना

Google Chrome को अपनी पसंद के मुताबिक बनाकर, Google Cloud Search को फटाफट ऐक्सेस किया जा सकता है.

अगर Chrome का इस्तेमाल नहीं किया जाता है, तो अपने ब्राउज़र के "सहायता" सेक्शन में जाएं और ब्राउज़र की सेटिंग बदलने के बारे में जानकारी देखें.

Cloud Search के होम पेज को बुकमार्क करना

अपने ब्राउज़र में एक बुकमार्क बनाएं, ताकि बुकमार्क मेन्यू से Cloud Search को ऐक्सेस किया जा सके.
  1. Chrome खोलें.
  2. cloudsearch.google.com पर जाकर, Cloud Search में साइन इन करें.

    अगर साइन इन नहीं किया जा सकता है, तो इसका मतलब है कि आपके खाते में Cloud Search की सुविधा नहीं है. ज़्यादा जानें

  3. पेज के लिए एक बुकमार्क जोड़ें.
  4. बुकमार्क बार चालू करें.
  5. Cloud Search के होम पेज पर सीधे जाने के लिए, Cloud Search के लोगो पर क्लिक करें.

Cloud Search को अपना डिफ़ॉल्ट सर्च इंजन बनाना

  1. Chrome खोलें.
  2. सेटिंग इसके बाद सर्च इसके बाद सर्च इंजन मैनेज करें पर जाएं.
  3. सूची में, cloudsearch.google.com के बगल में मौजूद, डिफ़ॉल्ट के तौर पर सेट करें पर क्लिक करें.
  4. अगर Cloud Search सूची में पहले से मौजूद नहीं है, तो पता बार से Cloud Search का इस्तेमाल करना में दिए गए, कीवर्ड का शॉर्टकट बनाना के चरणों का इस्तेमाल करके इसे जोड़ें.

पता बार से Cloud Search का इस्तेमाल करना

डिफ़ॉल्ट सर्च पेज में बदलाव किए बिना, सीधे पता बार से खोजा जा सकता है.

कीवर्ड का शॉर्टकट बनाना

  1. Chrome खोलें.
  2. सेटिंग इसके बाद सर्च इसके बाद सर्च इंजन मैनेज करें पर जाएं.
  3. विंडो में सबसे नीचे की ओर स्क्रोल करें.
  4. यह जानकारी डालें:
    • सर्च इंजन का नया नाम: Cloud Search
    • कीवर्ड: cs
    • यूआरएल: https://cloudsearch.google.com/cloudsearch?q=%s
  5. हो गया पर क्लिक करें.
  6. खोजें:
    1. पता बार में, cs टाइप करें और Tab दबाएं.
    2. अपनी खोज क्वेरी टाइप करें.

Cloud Search को अपना होम पेज या शुरुआती पेज बनाना

Chrome में, Cloud Search को अपना शुरुआती पेज या होम पेज सेट किया जा सकता है. ज़्यादा जानकारी के लिए, अपना होम पेज और शुरुआती पेज सेट करना देखें.