Windows 10 या 11 डिवाइसों के लिए, अपनी पसंद के मुताबिक सेटिंग जोड़ना, उनमें बदलाव करना या उन्हें मिटाना

यह सुविधा इन वर्शन में इस्तेमाल की जा सकती है: Frontline Starter, Frontline Standard, और Frontline Plus; Business Plus; Enterprise Standard और Enterprise Plus; Education Standard, Education Plus, और Endpoint Education Upgrade; Enterprise Essentials और Enterprise Essentials Plus; Cloud Identity Premium.  अपने वर्शन की तुलना करें

एडमिन के तौर पर, कस्टम सेटिंग का इस्तेमाल करके, अपने संगठन के Microsoft Windows 10 या 11 डिवाइसों पर डिवाइस की सेटिंग और सुविधाओं को कॉन्फ़िगर किया जा सकता है. यह उन नीति सेटिंग को जोड़ने का एक आसान तरीका है जिनके लिए Admin console में कॉन्फ़िगरेशन कंट्रोल उपलब्ध नहीं है. उदाहरण के लिए, आपको किसी डिवाइस के कैमरे के इस्तेमाल की अनुमति नहीं देनी हो, फ़ायरवॉल की सेटिंग कॉन्फ़िगर करनी हो या बिना हस्ताक्षर वाले ऐप्लिकेशन को ब्लॉक करना हो.

शुरू करने से पहले

  • Google, तीसरे पक्ष के प्रॉडक्ट या सेटिंग के लिए, न तो तकनीकी सहायता देता है और न ही इनकी ज़िम्मेदारी लेता है. कॉन्फ़िगरेशन और सहायता से जुड़ी नई जानकारी के लिए, प्रॉडक्ट की वेबसाइट देखें.
  • कस्टम सेटिंग लागू करने के लिए, Windows डिवाइस मैनेजमेंट चालू करें.

नई कस्टम सेटिंग जोड़ना

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद डिवाइस इसके बाद मोबाइल और एंडपॉइंट इसके बाद सेटिंग इसके बाद Windows पर जाएं. 

    इसके लिए, आपके पास सेवाएं और डिवाइस से जुड़ा एडमिन का अधिकार होना चाहिए.

  2. कस्टम सेटिंग पर क्लिक करें.
  3. कस्टम सेटिंग जोड़ें पर क्लिक करें.
  4. ये फ़ील्ड भरें:

    • नाम: कस्टम सेटिंग के लिए कोई ऐसा नाम डालें जिससे आपको सेटिंग की सूची में इसे पहचानने में मदद मिले. ध्यान दें: पहले से कॉन्फ़िगर की गई ओएमए-यूआरआई सेटिंग में से किसी एक को चुनने पर, नाम अपडेट हो जाता है.
    • ओएमए-यूआरआई: इस फ़ील्ड में ऑटोकंप्लीट की सुविधा मिलती है. इसलिए, Google की ओर से जोड़ी गई किसी डिवाइस सेटिंग या सुविधा को खोजा जा सकता है. इन्हें सुविधा के नाम या Open Mobile Alliance Uniform Resource Identifier (OMA-URI) वैल्यू के हिसाब से खोजा जा सकता है. उदाहरण के लिए, camera शब्द डालने पर, कैमरे की सभी ओएमए-यूआरआई वैल्यू दिखती हैं. PreventEnablingLockScreenCamera जैसे किसी खास ओएमए-यूआरआई वैल्यू के हिसाब से भी लुकअप किए जा सकते हैं.
    • डेटा टाइप: चुने गए ओएमए-यूआरआई के लिए सही डेटा टाइप सेट किया गया है.
    • वैल्यू: वह डेटा वैल्यू डालें जिसे आपको ओएमए-यूआरआई से जोड़ना है. यह वैल्यू, ओएमए-यूआरआई के डेटा टाइप पर निर्भर करती है.
    • ब्यौरा (ज़रूरी नहीं): कस्टम सेटिंग के बारे में खास जानकारी देने वाला ब्यौरा डालें. साथ ही, अन्य ज़रूरी जानकारी भी डालें.

    उदाहरण के लिए, Windows 10 या 11 डिवाइसों के लिए सामान्य कस्टम सेटिंग और कस्टम सेटिंग वाले ऐप्लिकेशन ब्लॉक करना लेख पढ़ें. अन्य सेटिंग के लिए, Microsoft के दस्तावेज़ देखें. 5. आगे बढ़ने के लिए, आगे बढ़ें पर क्लिक करें और संगठन की वह इकाई चुनें जिस पर कस्टम सेटिंग लागू होती है. इसके अलावा, कोई दूसरी कस्टम सेटिंग शुरू करने के लिए, एक और जोड़ें पर क्लिक करें. जब तक आगे बढ़ें पर क्लिक करके संगठन की इकाई नहीं चुनी जाती, तब तक किसी संगठन की इकाई पर अतिरिक्त नीतियां लागू नहीं होती हैं.

  5. वह संगठनात्मक इकाई चुनें जिस पर नीति लागू करनी है.

  6. लागू करें पर क्लिक करें.

कस्टम सेटिंग में बदलाव करना

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद डिवाइस इसके बाद मोबाइल और एंडपॉइंट इसके बाद सेटिंग इसके बाद Windows पर जाएं. 

    इसके लिए, आपके पास सेवाएं और डिवाइस से जुड़ा एडमिन का अधिकार होना चाहिए.

  2. कस्टम सेटिंग पर क्लिक करें.
  3. बाईं ओर, उस संगठन की इकाई पर क्लिक करें जिस पर कस्टम सेटिंग लागू होती है.
  4. उस कस्टम सेटिंग पर कर्सर ले जाएं जिसमें आपको बदलाव करना है. इसके बाद, बदलाव करें पर क्लिक करें.
  5. नाम, वैल्यू या जानकारी अपडेट करें. इसके बाद, लागू करें पर क्लिक करें. अगर कस्टम सेटिंग, संगठन की किसी उप-इकाई पर लागू होती है, तो बदलें पर क्लिक करें. कस्टम सेटिंग कार्रवाइयों के बारे में ज़्यादा जानें.

पसंद के मुताबिक बनाई गई सेटिंग मिटाना

नीति की सेटिंग मिटाने पर, सेटिंग उस स्थिति में वापस आ जाती है जब नीति लागू नहीं की गई थी.

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद डिवाइस इसके बाद मोबाइल और एंडपॉइंट इसके बाद सेटिंग इसके बाद Windows पर जाएं. 

    इसके लिए, आपके पास सेवाएं और डिवाइस से जुड़ा एडमिन का अधिकार होना चाहिए.

  2. कस्टम सेटिंग पर क्लिक करें.
  3. बाईं ओर, उस संगठन की इकाई पर क्लिक करें जिस पर कस्टम सेटिंग लागू होती है.
  4. आपको जिस कस्टम सेटिंग को मिटाना है उसके बगल में मौजूद बॉक्स पर सही का निशान लगाएं. इसके बाद, चुनी गई सेटिंग मिटाएं पर क्लिक करें.
    • अगर कस्टम सेटिंग, पैरंट ओयू से इनहेरिट की गई थी, तो नीति धूसर हो जाती है. साथ ही, संगठन की उस उप-इकाई के लिए यह नीति लागू नहीं होती.
    • अगर कस्टम सेटिंग इनहेरिट नहीं की गई है, तो उसे मिटा दिया जाता है.


Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े चिह्न और लोगो Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.