एडमिन के तौर पर, यह तय किया जा सकता है कि आपके संगठन के Microsoft Windows 10 या 11 डिवाइसों को, Windows की अपने-आप अपडेट होने वाली सेवा से, सुरक्षा अपडेट और दूसरे ज़रूरी डाउनलोड कब और कैसे मिलेंगे.
Windows 10 या 11 डिवाइसों के लिए, अपने-आप अपडेट होने की सुविधा कॉन्फ़िगर करना
-
Google Admin console में, मेन्यू
डिवाइस
मोबाइल और एंडपॉइंट
सेटिंग
Windows पर जाएं.
इसके लिए, आपके पास सेवाएं और डिवाइस से जुड़ा एडमिन का अधिकार होना चाहिए.
- Windows Update की सेटिंग पर क्लिक करें.
- (ज़रूरी नहीं) अगर आपको यह सेटिंग किसी डिपार्टमेंट या टीम के लिए लागू करनी है, तो साइड पैनल में जाकर संगठन की कोई इकाई चुनें.
- Windows Update में जाकर, आइटम की सूची में से चालू है चुनें.
- यहां दिए गए विकल्प कॉन्फ़िगर करें.
- Microsoft ऐप्लिकेशन के लिए अपडेट स्वीकार करें—इस विकल्प को चुनने पर, डिवाइस Microsoft Update से मिले ऐप्लिकेशन के अपडेट स्कैन करेंगे.
- अपने-आप अपडेट होने की सुविधा का तरीका—कोई विकल्प चुनें:
- डाउनलोड करने से पहले सूचना दें—इस विकल्प को चुनने पर, उपयोगकर्ताओं को तब सूचना दी जाती है, जब डिवाइस के लिए अपडेट उपलब्ध होते हैं और उन्हें डाउनलोड किया जा सकता है. उपयोगकर्ता, Windows के अपडेट के कंट्रोल पैनल से अपडेट डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं.
- अपने-आप इंस्टॉल हो और रीस्टार्ट होने से पहले सूचना दी जाए—अपडेट, बिना मीटर वाले नेटवर्क पर अपने-आप डाउनलोड हो जाते हैं. साथ ही, "अपने-आप रखरखाव" के दौरान इंस्टॉल हो जाते हैं. ऐसा तब होता है, जब डिवाइस का इस्तेमाल न किया जा रहा हो और वह बैटरी से न चल रहा हो. अगर अपने-आप रखरखाव की सुविधा दो दिनों तक अपडेट इंस्टॉल नहीं कर पाती है, तो Windows Update तुरंत अपडेट इंस्टॉल कर देगा. अगर इंस्टॉलेशन के लिए रीस्टार्ट करना ज़रूरी है, तो उपयोगकर्ता को रीस्टार्ट का समय शेड्यूल करने के लिए कहा जाता है. उपयोगकर्ता के पास रीस्टार्ट शेड्यूल करने के लिए, सात दिन का समय होता है. इसके बाद, डिवाइस अपने-आप रीस्टार्ट हो जाता है. उपयोगकर्ता को शुरू होने का समय कंट्रोल करने की सुविधा देने से, गलती से डेटा खोने का जोखिम कम हो जाता है. ऐसा उन ऐप्लिकेशन की वजह से होता है जो रीस्टार्ट होने पर ठीक से बंद नहीं होते हैं.
- अपने-आप इंस्टॉल होने और रीस्टार्ट होने की सुविधा—अपडेट, मीटर वाले नेटवर्क के अलावा अन्य नेटवर्क पर अपने-आप डाउनलोड हो जाते हैं. साथ ही, "अपने-आप रखरखाव होने की सुविधा" के दौरान इंस्टॉल हो जाते हैं. ऐसा तब होता है, जब डिवाइस इस्तेमाल में न हो और बैटरी से न चल रहा हो. अगर ऑटोमैटिक मेंटेनेंस की सुविधा दो दिनों तक अपडेट इंस्टॉल नहीं कर पाती है, तो Windows Update तुरंत अपडेट इंस्टॉल कर देगा. अगर रीस्टार्ट करने की ज़रूरत होती है, तो डिवाइस का इस्तेमाल न होने पर वह अपने-आप रीस्टार्ट हो जाता है. मैनेज नहीं किए जा रहे डिवाइसों के लिए, यह डिफ़ॉल्ट सेटिंग होती है. डिवाइसों को जल्दी अपडेट किया जाता है. हालांकि, इससे गलती से डेटा खोने का जोखिम बढ़ जाता है. ऐसा तब होता है, जब कोई ऐप्लिकेशन रीस्टार्ट होने पर ठीक से बंद नहीं होता है.
- अपने-आप इंस्टॉल और हर हाल में रीस्टार्ट हो—अपडेट, मीटर वाले नेटवर्क के अलावा अन्य नेटवर्क पर अपने-आप डाउनलोड हो जाते हैं. साथ ही, "अपने-आप रखरखाव" के दौरान इंस्टॉल हो जाते हैं. ऐसा तब होता है, जब डिवाइस का इस्तेमाल न किया जा रहा हो और वह बैटरी से न चल रहा हो. अगर रखरखाव की सुविधा दो दिनों तक अपडेट इंस्टॉल नहीं कर पाती है, तो Windows Update तुरंत अपडेट इंस्टॉल कर देगा. अगर रीस्टार्ट करने की ज़रूरत होती है, तो डिवाइस का इस्तेमाल न होने पर वह अपने-आप रीस्टार्ट हो जाता है. इस सेटिंग के विकल्प से, उपयोगकर्ता के कंट्रोल पैनल को भी सिर्फ़ पढ़ने के लिए सेट किया जाता है.
- ऐक्टिव रहने के घंटे—घंटों की सीमा मैनेज करें, ताकि अपडेट रीबूट शेड्यूल न किए जाएं. 8 से 18 घंटे तक की सीमा है.
- Microsoft Update के बजाय WSUS सर्वर से अपडेट स्वीकार करें—बताएं कि डिवाइस को Microsoft Update, Windows Server Update Services (WSUS) या Microsoft Store का इस्तेमाल करना चाहिए.
- अपने-आप अपडेट होने की फ़्रीक्वेंसी—इससे उन घंटों के बारे में पता चलता है जिनका इस्तेमाल करके Windows यह तय करेगा कि मौजूद अपडेट देखने के लिए कितना इंतज़ार करना पड़ेगा.
- बेहतर क्वालिटी वाले अपडेट पाना—बेहतर क्वालिटी वाले अपडेट के लिए, इस नीति में यह बताया गया है कि काम करने के घंटों के बाद, अपने-आप रीस्टार्ट होने की सुविधा को शेड्यूल करने और लागू करने से पहले, कितने दिनों का समय दिया जाता है.
-
सेव करें पर क्लिक करें. इसके अलावा, किसी संगठन की इकाई के लिए बदलें पर क्लिक किया जा सकता है.
इनहेरिट की गई वैल्यू को बाद में वापस लाने के लिए, इनहेरिट करें पर क्लिक करें.
Windows 10 या 11 डिवाइसों के अपने-आप अपडेट होने की सुविधा बंद करना
-
Google Admin console में, मेन्यू
डिवाइस
मोबाइल और एंडपॉइंट
सेटिंग
Windows पर जाएं.
इसके लिए, आपके पास सेवाएं और डिवाइस से जुड़ा एडमिन का अधिकार होना चाहिए.
- Windows Update की सेटिंग पर क्लिक करें.
- (ज़रूरी नहीं) अगर आपको यह सेटिंग किसी डिपार्टमेंट या टीम के लिए लागू करनी है, तो साइड पैनल में जाकर संगठन की कोई इकाई चुनें.
- Windows Update में जाकर, आइटम की सूची से बंद है चुनें.
-
सेव करें पर क्लिक करें. इसके अलावा, किसी संगठन की इकाई के लिए बदलें पर क्लिक किया जा सकता है.
इनहेरिट की गई वैल्यू को बाद में वापस लाने के लिए, इनहेरिट करें पर क्लिक करें.
Windows अपडेट के लिए "कॉन्फ़िगर नहीं किया गया" सेटिंग का इस्तेमाल करना
Windows Update में जाकर, कॉन्फ़िगर नहीं किया गया चुनने से, डिवाइस पर मौजूद Windows Update की सभी सेटिंग हट जाती हैं. इसके बाद, डिवाइस पर पहले से मौजूद सेटिंग लागू हो जाती हैं.
मिलते-जुलते विषय
Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े चिह्न और लोगो Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.