Windows डिवाइस मैनेजमेंट में किसी डिवाइस का नाम दर्ज करना

यह सुविधा इन वर्शन में उपलब्ध है: Frontline Starter, Frontline Standard, और Frontline Plus; Business Plus; Enterprise Standard और Enterprise Plus; Education Standard, Education Plus, और Endpoint Education Upgrade; Enterprise Essentials और Enterprise Essentials Plus; Cloud Identity Premium.  अपने वर्शन की तुलना करें

Google एंडपॉइंट मैनेजमेंट का इस्तेमाल करके, सेटिंग लागू करने और अपने संगठन के Microsoft Windows डिवाइसों को मैनेज करने के लिए, उन डिवाइसों का नाम Windows डिवाइस मैनेजमेंट में दर्ज होना ज़रूरी है.

क्या आपको मैन्युअल तरीके से डिवाइसों को रजिस्टर करना है?

डिवाइस का नाम दर्ज करने का तरीका इस बात पर निर्भर करता है कि आपने Windows के लिए Google क्रेडेंशियल देने वाला (GCPW) इंस्टॉल किया है या नहीं:

  • अगर आपने किसी डिवाइस पर GCPW इंस्टॉल किया है, तो आपको मैन्युअल तरीके से डिवाइस का नाम दर्ज करना नहीं होगा. आपको नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करने की कोई ज़रूरत नहीं पड़ेगी. GCPW, Windows डिवाइस मैनेजमेंट में डिवाइस का नाम अपने-आप तब दर्ज करता है, जब उपयोगकर्ता अपने Google खाते का इस्तेमाल करके पहली बार साइन इन करता है. ऐसा तभी होगा, जब अपने-आप नाम दर्ज करने की सुविधा बंद न हो.
  • GCPW इंस्टॉल नहीं करने पर डिवाइस का नाम दर्ज करने के लिए इन निर्देशों का पालन करें.

ज़रूरी शर्तें

डिवाइसों को रजिस्टर करने से पहले:

Windows डिवाइस का नाम रजिस्टर करना

  1. Windows 10 डिवाइस में साइन इन करें.
  2. Chrome या Edge ब्राउज़र में https://deviceenrollmentforwindows.googleapis.com/v1/deeplink खोलें.
  3. पुष्टि करें कि आपको एक ऐप्लिकेशन से दूसरे ऐप्लिकेशन पर जाना है.
  4. वह Google ईमेल पता डालें जिसका इस्तेमाल डिवाइस का नाम दर्ज करने के लिए करना है.
  5. डिवाइस का नाम दर्ज करने की प्रोसेस शुरू करने के लिए, आगे बढ़ें पर क्लिक करें.
  6. मैनेज किए गए अपने Google खाते में साइन इन करें.

अगर डिवाइस का नाम रजिस्टर करने के दौरान गड़बड़ी का मैसेज मिलता है, तो ज़रूरी शर्तों की समीक्षा करें.

Windows डिवाइस का नाम दर्ज करने की पुष्टि करना

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद डिवाइस इसके बादखास जानकारी पर जाएं. 

    इसके लिए, आपके पास शेयर किए गए डिवाइस की सेटिंग से जुड़ा एडमिन का अधिकार होना चाहिए.

  2. एंडपॉइंट पर क्लिक करें.
  3. सिर्फ़ Windows Device Management में रजिस्टर किए गए डिवाइसों के नाम देखने के लिए, फ़िल्टर जोड़ें इसके बादमैनेजमेंट टाइप इसके बादबेहतर डेस्कटॉप सुरक्षा इसके बादलागू करें पर क्लिक करें.


Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े चिह्न और लोगो, Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.