खास जानकारी: Google एंडपॉइंट मैनेजमेंट की मदद से डिवाइसों को मैनेज करना

यह सुविधा इन वर्शन में इस्तेमाल की जा सकती है: Frontline Starter, Frontline Standard, और Frontline Plus; Business Starter, Business Standard, और Business Plus; Enterprise Standard और Enterprise Plus; Education Fundamentals, Education Standard, Education Plus, और Endpoint Education Upgrade; Essentials, Enterprise Essentials, और Enterprise Essentials Plus; G Suite Basic और G Suite Business; Cloud Identity Free और Cloud Identity Premium. अपने वर्शन की तुलना करें

उपयोगकर्ता, ऑफ़िस के काम के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले Google खाते और सेवाओं को, कहीं से भी अपने मोबाइल डिवाइसों, लैपटॉप, और डेस्कटॉप से ऐक्सेस करना चाहते हैं, ताकि वे ज़्यादा से ज़्यादा काम कर सकें. साथ ही, आपको अपने संगठन के डेटा की सुरक्षा करनी होती है. Google एंडपॉइंट मैनेजमेंट की मदद से, अपने संगठन के डेटा को उपयोगकर्ताओं के मोबाइल डिवाइसों, डेस्कटॉप, लैपटॉप, और अन्य एंडपॉइंट पर ज़्यादा सुरक्षित बनाया जा सकता है.

डिवाइस मैनेजमेंट का आपका लक्ष्य क्या है?


मोबाइल डिवाइस की सुरक्षा की बुनियादी सुविधा

मोबाइल डिवाइस का सामान्य मैनेजमेंट डिफ़ॉल्ट रूप से चालू रहता है. साथ ही, यह हैकिंग से सुरक्षा जैसी मुख्य सुरक्षा सुविधा उपलब्ध कराता है. इस विकल्प के साथ, आपके उपयोगकर्ताओं को डिवाइस मैनेजमेंट ऐप्लिकेशन इंस्टॉल करने की ज़रूरत नहीं होती.

सेटअप: यह सुविधा अपने-आप लागू हो जाती है. इसके लिए, उपयोगकर्ता को कोई सेटअप करने की ज़रूरत नहीं होती

मैनेजमेंट के विकल्प:

सामान्य मैनेजमेंट के बारे में ज़्यादा जानें


मोबाइल डिवाइस की सुरक्षा और ऐप्लिकेशन मैनेजमेंट की बेहतर सुविधा

अगर आपको अपने संगठन के डेटा पर ज़्यादा कंट्रोल चाहिए, तो मोबाइल डिवाइस के बेहतर मैनेजमेंट की सुविधा का इस्तेमाल करें. आपके पास ये काम करने की सुविधा है: ज़्यादा मज़बूत पासवर्ड की मांग करना, डिवाइसों को कहीं से भी वाइप करना, iOS ऐप्लिकेशन मैनेज करना, Android वर्क प्रोफ़ाइल का इस्तेमाल करना वगैरह.

सेटअप: सभी या चुनिंदा मोबाइल डिवाइस प्लैटफ़ॉर्म और ओयू के लिए, इस सुविधा को चालू करें. उपयोगकर्ताओं को अपने डिवाइसों पर, मैनेजमेंट ऐप्लिकेशन इंस्टॉल करना होगा

मैनेजमेंट के विकल्प:

बेहतर मैनेजमेंट सेट अप करना


कंप्यूटर सुरक्षा

आपके पास यह कंट्रोल करने की सुविधा होती है कि कौनसे लैपटॉप, डेस्कटॉप, और अन्य एंडपॉइंट, आपके संगठन का डेटा ऐक्सेस कर सकते हैं. साथ ही, आपके पास उन डिवाइसों के बारे में जानकारी पाने की सुविधा भी होती है. आपके पास डिवाइसों को ब्लॉक करने, उपयोगकर्ताओं को कहीं से भी साइन आउट करने, और कॉन्टेक्स्ट अवेयर ऐक्सेस का इस्तेमाल करने की सुविधा होती है.

कंप्यूटर मैनेज करना


कंपनी के मालिकाना हक वाले डिवाइसों का मैनेजमेंट

आपके पास, कंपनी के मालिकाना हक वाले सभी डिवाइसों—मोबाइल डिवाइसों, लैपटॉप, डेस्कटॉप—को Google Workspace Admin console में एक ही जगह से मैनेज करने की सुविधा होती है.

जानें कि सभी प्लैटफ़ॉर्म और डिवाइस टाइप के लिए, कंपनी की इन प्रॉपर्टी को कैसे सोर्स, एनरोल, और मैनेज किया जाता है.

कंपनी के मालिकाना हक वाले डिवाइस सेट अप करना