मोबाइल डिवाइस का सामान्य मैनेजमेंट सेट अप करना

इस सुविधा के साथ काम करने वाले वर्शन: Frontline Starter, Frontline Standard, और Frontline Plus; Business Starter, Business Standard, और Business Plus; Enterprise Standard और Enterprise Plus; Education Fundamentals, Education Standard, Education Plus, और Endpoint Education Upgrade; Essentials, Enterprise Essentials, और Enterprise Essentials Plus; G Suite Basic और G Suite Business; Cloud Identity Free और Cloud Identity Premium. अपने वर्शन की तुलना करें

डिफ़ॉल्ट रूप से, आपके संगठन में मोबाइल डिवाइस के सामान्य मैनेजमेंट की सुविधा चालू होती है. इस सुविधा की मदद से, आपके संगठन के लोग मोबाइल डिवाइसों से अपने ऑफ़िस वाले खातों को ऐक्सेस कर सकते हैं. साथ ही, आपके संगठन का डेटा ज़्यादा सुरक्षित रहता है.

सामान्य मैनेजमेंट के बारे में जानकारी

  • यह सुविधा Android डिवाइसों, iPhone, और iPad पर काम करती है. ज़्यादा जानकारी के लिए, Google endpoint management के लिए डिवाइस की ज़रूरी शर्तें देखें.
  • सामान्य मैनेजमेंट की सुविधा चालू होने पर, किसी डिवाइस के ओएस वर्शन और एन्क्रिप्ट (सुरक्षित) किए जाने की स्थिति को सिंक होने में कुछ दिन लग सकते हैं. इस दौरान, अगर कॉन्टेक्स्ट अवेयर ऐक्सेस का इस्तेमाल किया जाता है, तो इन डिवाइसों से Google Workspace की सेवाओं को ऐक्सेस करने में समस्या आ सकती है.

अगर सामान्य मैनेजमेंट की सुविधा से, आपके संगठन की सुरक्षा से जुड़ी ज़रूरतें पूरी नहीं होती हैं, तो मोबाइल डिवाइस के बेहतर मैनेजमेंट की सुविधा चालू करें. इसमें सुरक्षा के ज़्यादा विकल्प और मैनेजमेंट के टूल शामिल होते हैं. इनमें ऐप्लिकेशन मैनेजमेंट और डिवाइस ऑडिट भी शामिल हैं. ज़्यादा जानें

मोबाइल डिवाइस के सामान्य मैनेजमेंट की सुविधा को पसंद के मुताबिक बनाना

  1. मैनेज किए जा रहे मोबाइल डिवाइसों के लिए, पासवर्ड की ज़रूरी शर्तों को पसंद के मुताबिक बनाना.
  2. Android डिवाइसों के लिए, मैनेज किए जा रहे ऐप्लिकेशन सेट अप करना.

अन्य काम जो किए जा सकते हैं

  1. अगर कोई मोबाइल डिवाइस खो जाता है या चोरी हो जाता है, तो उस डिवाइस से उपयोगकर्ता का खाता वाइप करना.

    ध्यान दें: अगर Android डिवाइस के लिए, मैनेजमेंट का लेवल बेहतर से सामान्य पर बदला जाता है, तो हो सकता है कि सिर्फ़ डिवाइस को वाइप किया जा सके. उपयोगकर्ता का खाता वाइप नहीं किया जा सकता. ज़्यादा जानें

  2. मोबाइल डिवाइस की गतिविधि के अलर्ट सेट अप करना.

  3. समय-समय पर, उन मोबाइल डिवाइसों की समीक्षा करना जिनसे आपके संगठन का डेटा ऐक्सेस किया जाता है.

मोबाइल डिवाइस के सामान्य मैनेजमेंट की सुविधा चालू करना

अगर आपने पहले मोबाइल डिवाइस के मैनेजमेंट की सुविधा बंद की थी, तो उसे फिर से चालू करें. उपयोगकर्ताओं को बताएं कि ऑफ़िस के काम के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले मोबाइल डिवाइसों को मैनेज किया जाएगा. उन्हें पासवर्ड की ज़रूरी शर्तों के बारे में बताएं. अगर मोबाइल डिवाइस के बेहतर मैनेजमेंट से सामान्य मैनेजमेंट पर स्विच किया जा रहा है, तो डिवाइस के बेहतर मैनेजमेंट से सामान्यमैनेजमेंट पर डाउनग्रेड करना लेख पढ़ें.

शुरू करने से पहले: अगर आपको इस सेटिंग के लिए कोई विभाग या टीम सेट अप करनी है, तो संगठन की कोई इकाई जोड़ना लेख पढ़ें.

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद डिवाइस इसके बाद मोबाइल और एंडपॉइंट इसके बाद सेटिंग इसके बाद सभी के लिए पर जाएं. 

    इसके लिए, आपके पास मोबाइल डिवाइस मैनेजमेंट के एडमिन का अधिकार होना चाहिए.

  2. सामान्य इसके बाद मोबाइल मैनेजमेंट पर क्लिक करें.
  3. (ज़रूरी नहीं) किसी विभाग या टीम के लिए सेटिंग लागू करने के लिए, साइड पैनल में जाकर कोई संगठन की इकाई चुनें.
  4. सामान्य को चुनें.
  5. सेव करें पर क्लिक करें. इसके अलावा, किसी संगठन की इकाई के लिए बदलें पर क्लिक किया जा सकता है.

    इनहेरिट की गई वैल्यू को बाद में वापस लाने के लिए, इनहेरिट करें पर क्लिक करें.


Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े चिह्न और लोगो Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.