अगर Google ने आपके संगठन के एडमिन खाते पर दो चरणों में पुष्टि करने की सुविधा लागू की है, तो इस लेख में दिया गया तरीका लागू नहीं होगा. अपने खाते में इस सुविधा को लागू करने की स्थिति देखने के लिए, उपयोगकर्ताओं के एनरॉलमेंट को ट्रैक करें पर जाएं. इसके बाद, दो चरणों में पुष्टि करने की सुविधा लागू करने वाला कॉलम जोड़ें. ज़्यादा जानकारी के लिए, एडमिन के लिए 2SV लागू करने के बारे में जानकारी पर जाएं.
दो चरणों में पुष्टि (2SV) की सुविधा लागू करने पर, आपके पास नाम दर्ज करने की अवधि तय करने का विकल्प होता है. इस अवधि के दौरान, नए उपयोगकर्ता सिर्फ़ अपने पासवर्ड से साइन इन कर सकते हैं. इस अवधि में नए कर्मचारियों को, उनके खातों पर शर्त या सुविधा लागू होने से पहले, नाम दर्ज करने का समय मिलता है. खाता लॉक होने से बचाने के लिए, उपयोगकर्ताओं को ऐसे कॉन्फ़िगरेशन ग्रुप में डालें जहां 2SV की सुविधा तब तक लागू न हो, जब तक वे रजिस्टर न कर लें.
अहम जानकारी: Google, एडमिन खातों के लिए 2SV की सुविधा को लागू करता है. ज़्यादा जानकारी के लिए, एडमिन के लिए 2SV लागू करने के बारे में जानकारी लेख पढ़ें.
उपयोगकर्ताओं का खाता लॉक कैसे होता है
- अगर आपने संगठन के स्ट्रक्चर में बदलाव किया है और उपयोगकर्ताओं को ऐसी संगठन की इकाई से दूसरी संगठन की इकाई में ट्रांसफ़र किया है जहां दो चरणों में पुष्टि करने की सुविधा लागू नहीं है, तो जिन उपयोगकर्ताओं ने दो चरणों में पुष्टि करने की सुविधा के लिए रजिस्टर नहीं किया है वे अपने खातों में साइन इन नहीं कर पाएंगे.
- अगर 2SV की कोई दूसरी नीति लागू की जाती है, तो हो सकता है कि उपयोगकर्ता अपने खातों में लॉग इन न कर पाएं. उदाहरण के लिए, मान लें कि आपने उपयोगकर्ताओं को टेक्स्ट मैसेज से पुष्टि करने वाले कोड पाने की अनुमति दी है. इसके बाद, आपने नीति में बदलाव करके, उन्हें सुरक्षा कुंजी का इस्तेमाल करना ज़रूरी कर दिया है. नई नीति का पालन न करने वाले उपयोगकर्ताओं के खातों को लॉक कर दिया जाएगा.
- अगर उपयोगकर्ता अपने खाते से, पुष्टि करने के दूसरे चरण के लिए इस्तेमाल किया गया आखिरी तरीका हटाते हैं, तो उन्हें चेतावनी मिलती है. जैसे, फ़ोन नंबर. अगर वे पुष्टि करने का नया दूसरा चरण नहीं जोड़ते हैं, तो उनके खाते को लॉक किया जा सकता है. अगर किसी उपयोगकर्ता को पुष्टि करने का अपना पिछला तरीका फिर से जोड़ना है, तो उसे दो चरणों में पुष्टि करने की सुविधा चालू करना लेख पढ़ने के लिए कहें.
अहम जानकारी: संगठन की किसी उप-इकाई पर सेट की गई दो चरणों में पुष्टि करने की नीति को, कॉन्फ़िगरेशन ग्रुप की सेटिंग के मुकाबले हमेशा ज़्यादा प्राथमिकता दी जाती है. यह पक्का करने के लिए कि कॉन्फ़िगरेशन ग्रुप में शामिल उपयोगकर्ता के लिए 2SV की सुविधा लागू नहीं है, पुष्टि करें कि उपयोगकर्ता जिस चाइल्ड संगठन की इकाई का हिस्सा है उसमें 2SV की सुविधा लागू न हो.
पहला चरण: दो चरणों में पुष्टि की सुविधा से छूट पाने वाला ग्रुप बनाना
- Admin console या Google Cloud Directory Sync में ग्रुप बनाएं. साथ ही, उन उपयोगकर्ताओं को ग्रुप में जोड़ें जिन्हें 2SV का इस्तेमाल करने की ज़रूरत नहीं है. इसके लिए, अपने संगठन में ग्रुप बनाना लेख पढ़ें.
दूसरा चरण: ग्रुप के लिए, 2SV की सुविधा लागू करने की सेटिंग बंद करना
शुरू करने से पहले: चुनिंदा उपयोगकर्ताओं के लिए सेटिंग लागू करने के लिए, उनके खातों को कॉन्फ़िगरेशन ग्रुप में जोड़ें.
-
Google Admin console में, मेन्यू
सुरक्षा
पुष्टि करना
दो चरणों में पुष्टि पर जाएं.
यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.
- (ज़रूरी नहीं) अगर आपको यह सेटिंग सिर्फ़ कुछ उपयोगकर्ताओं के लिए लागू करनी है, तो साइड पैनल में जाकर कॉन्फ़िगरेशन ग्रुप चुनें.
- उपयोगकर्ताओं को दो चरणों में पुष्टि करने की सुविधा चालू करने की अनुमति दें बॉक्स पर सही का निशान लगाएं. इसके बाद, लागू करना
बंद करें को चुनें.
- सेव करें पर क्लिक करें.
तीसरा चरण: उपयोगकर्ताओं से 2SV की सुविधा चालू करने के लिए कहना
उपयोगकर्ताओं से उनके खाते के लिए, 2SV की सुविधा चालू करने के लिए कहें. अगर कॉन्फ़िगरेशन ग्रुप से हटाए जाने से पहले, वे इस सुविधा को चालू (रजिस्टर) नहीं करते हैं, तो उनके खाते को लॉक कर दिया जाएगा. उपयोगकर्ताओं को दो चरणों में पुष्टि करने की सुविधा चालू करना लेख में दिया गया तरीका इस्तेमाल करने के लिए कहें.
चौथा चरण: रजिस्टर किए गए उपयोगकर्ताओं को ग्रुप से हटाना
-
Google Admin console में, मेन्यू
रिपोर्टिंग
उपयोगकर्ता रिपोर्ट
सुरक्षा पर जाएं.
इसके लिए, आपके पास रिपोर्ट से जुड़ा एडमिन का अधिकार होना ज़रूरी है.
यह देखा जा सकता है कि किन उपयोगकर्ताओं ने 2SV की सुविधा के लिए रजिस्टर किया है. यह डेटा दिखने में 48 घंटे तक लग सकते हैं. हर उपयोगकर्ता के लिए, दो चरणों में पुष्टि करने की सुविधा (2SV) का स्टेटस रीयल-टाइम में देखने के लिए, किसी उपयोगकर्ता की सुरक्षा सेटिंग मैनेज करें पर जाएं.
अगर दो चरणों में पुष्टि करने की सुविधा से छूट पाने वाले ग्रुप का कोई सदस्य, 2SV में रजिस्टर करता है, तो उसे दो चरणों में पुष्टि करने की सुविधा से छूट पाने वाले ग्रुप से हटा दें. इसके बाद, उसे उस संगठन की इकाई में जोड़ें जहां 2SV लागू की जा रही है.